Aarambh +2 Science School

Aarambh +2 Science School Call for more info.

27/02/2021
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं💐❣️
09/03/2020

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं💐❣️

 🥰बिहार के युवाओं में सीखने और कुछ कर गुजरने का जो अद्भुत जज़्बा दिखता है वो शायद ही विश्व के किसी और जगह के युवाओं में ...
13/02/2020

🥰

बिहार के युवाओं में सीखने और कुछ कर गुजरने का जो अद्भुत जज़्बा दिखता है वो शायद ही विश्व के किसी और जगह के युवाओं में देखने को मिले!

यहां के युवाओं में मेहनत करने की असीमित क्षमता है। वो अपने समर्पण से नया इतिहास लिखना जानते हैं। मुझे इस बात का स्वाभिमान है कि मैं एक बिहारी हूं।

बिहार के युवाओं को अगर सही शिक्षा और मार्गदर्शन दे दिया जाए तो उनमें वो हुनर है, जुनून है और अपनी माटी के लिए इतना प्यार है कि वो बिहार को इस देश का सबसे विकसित राज्य बना सकते हैं।

मुझे अफ़सोस है कि बिहार के बच्चे कई बार सिर्फ़ संवाद कौशल में कमज़ोर होने के कारण बहुत जगहों पर पिछड़ जाते हैं! मैं बिहार के करोड़ों युवाओं को तो संवाद कला में निपुण नहीं बना सकता लेकिन इतना तो कर ही सकता हूं कि जिन तक भी मेरी पहुंच है उन्हें प्रेरित कर दूं, उन्हें कुछ सीखा दूं, उन्हें बेहतर बना दूं। फिर वो हज़ारों युवा आगे लाखों युवाओं तक पहुंचेंगे और फिर एक दिन लाखों से करोड़ों तक का सफ़र भी हमलोग मिलकर नाप ही लेंगे!

#गुरुदक्षिणा एक मिशन है और मुझे यक़ीन है कि आप बिहार के लिए आगे आएंगे और इस मिशन में मेरा सहयोग करेंगे! बिहार के युवाओं को संवाद कला में निपुण बना कर उनके आत्मसम्मान को हमें एक नई ऊंचाई देनी है बाकि उनमें खुद इतना हुनर है कि वो आकाश की ऊंचाई को पार कर लेंगे!

इस अद्भुत मिशन की शुरुआत भागलपुर से होने जा रही है! मैं चाहता हूं कि हर जिले में ये मिशन पहुंचे! मुझे इसके लिए आपके सहयोग की जरूरत होगी! आइए कुछ नया करते हैं, मिलके बिहार बदलते हैं!

कुशल युवा, समृद्ध बिहार!
चरित्रवान युवा, महान बिहार!

#संवाद_कला_से_चरित्र_निर्माण_तक!
#कुशल_युवा_से_सुदृढ़_बिहार_तक!🙏

किसी भी प्रकार से इस मिशन में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए मुझसे सीधा संपर्क करें! मेरा नंबर है 9693124668.

If You Care, Kindly Share!🙏

Once you've decided to play big then never compromise with it!🥰एक बार जो बड़ा ख़्वाब देख लिया तो फिर पीछे मत हटो। समझौता...
27/01/2020

Once you've decided to play big then never compromise with it!🥰

एक बार जो बड़ा ख़्वाब देख लिया तो फिर पीछे मत हटो। समझौता सबसे करो, सपनों से नहीं। ठान लो तो फिर आखिरी सांस तक लड़ो। इंसान हो तो परिस्थितियों के गुलाम मत बनो, वो जानवरों का काम होता है। परिस्थितियां तुम्हें बदल दें, इससे पहले तुम उन्हें बदल दो। लड़ो अपने हक के लिए लड़ो और सुनो तुम्हारे हक़ में सिर्फ़ ज़मीन नहीं बल्कि वो आसमान भी आता है। कसम खा लो, ख़ाक हो जाओगे पर रुकोगे नहीं, झुकोगे नहीं, अपने ख़्वाब को अपना बना के ही मानोगे।

जय ज़िंदगी!🥰

#शशिष

"विजेताओं के पास जीतने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता। सफलता जब आपके लिए आख़िरी विकल्प बन जाए तब आपको सफल होने से कोई ...
23/01/2020

"विजेताओं के पास जीतने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता। सफलता जब आपके लिए आख़िरी विकल्प बन जाए तब आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। सफलता का एक ही सिद्धांत है_ जब तक सफल ना हो जाओ, रुको ही मत! चलते जाओ, बढ़ते जाओ!"

_शशिष ©
AARAMBH
+2 School/Coaching

  life in such a way that you must be proud of your own life!"जब आप ये देखते हैं कि लोग मुस्कुरा रहें हैं तो आपको खुशी ह...
27/09/2019

life in such a way that you must be proud of your own life!

"जब आप ये देखते हैं कि लोग मुस्कुरा रहें हैं तो आपको खुशी होती है लेकिन जब आप ये देखते हैं कि लोगों की मुस्कुराहट के पीछे आप हैं तो आपको सिर्फ़ खुशी ही नहीं होती बल्कि अपने जीवन पर गर्व भी होता है!"

_Shashish😊

 #कृष्ण_जन्माष्टमी_की_हार्दिक_शुभकामनाएँ।
23/08/2019

#कृष्ण_जन्माष्टमी_की_हार्दिक_शुभकामनाएँ।

 't mind the words that are not true about you!!!लोगों ने किसी को नहीं छोड़ा! वो आपको भी नहीं छोड़ेंगे! सुनना तो होगा! बुर...
21/08/2019

't mind the words that are not true about you!!!

लोगों ने किसी को नहीं छोड़ा! वो आपको भी नहीं छोड़ेंगे! सुनना तो होगा! बुरा सुनना ही होगा क्योंकि हर कोई आपके बारे में अच्छा नहीं बोलेगा। मैं आपसे कहूंगा कि उन बातों का बुरा मानिए ही मत जो झूठ हैं। जो आपके बारे में सच नहीं हैं। सिर्फ मुस्कुरा दीजिये। जवाब देने में भी मत उलझिए, सुबूत देने में मत फंसिए। जिन लोगों को आप पर विश्वास है, उनके मन में आपके प्रति शक नहीं पैदा हो सकता, कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं पर गलतफहमियां ज्यादा दिनों का मेहमान नहीं होतीं। आप बस अपना व्यवहार सही रखिये। खुद को इन चीज़ों के प्रभाव में आने से बचाइए वरना पता चलेगा कि आपकी खुशी दूसरों की बातों का गुलाम हो गयी है। मैं कहूंगा एकांत में चले जाइये, खुद से बात कीजिये, खुद को समझाइये कि गलत और झूठ बात का क्या बुरा मानना और माफ कर दीजिए लोगों को। लोग कीमती हैं, उनकी गलतफहमियां हमारे लिए उनसे अधिक मायने नहीं रखनी चाहिए। लोग अगर आपको प्यारे हैं तो आप उन्हें उनकी गलतियों के लिए नहीं खोएंगे। इंतज़ार कीजिये, सकारात्मक सोचिये, लोगों से मोहब्बत करते रहिए फिर क्यों न वो आपको गलत समझते रहें, आप सही बनने की जिद्द मत छोड़िए। ईश्वर में विश्वास रखने वालों के लिए हर मुश्किल का अंत होता है। हर बिगड़ी हुई चीज़ ठीक हो जाती है। दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। सब सम्भव है! खुश रहिये, मुस्कुराते रहिये, यही उपाय है!

©शशिष

Address

Bhagalpur
812002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919504806190

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aarambh +2 Science School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Aarambh +2 Science School:

Shortcuts

Share

Category