25/01/2026
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर
अध्यक्ष। जिला सचिव
मिथलेश कुमार यादव श्याम नंदन सिंह
सेवा में,
जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर।
विषय_प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीशपुर पर नियमानुसार कार्रवाई के संबंध में।
महाशय,
निवेदन के साथ कहना है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीशपुर के द्वारा लगातार विभागीय आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। इनके द्वारा नियम के विपरीत कार्य किया जाता है।
1 मध्य विद्यालय कोलनारायणपुर अंचल जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक के द्वारा gove मद का खाता वरीय शिक्षक के साथ नहीं संचालित कर कनीय शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह के साथ खोलने के लिए राजनीति कर रहे हैं प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय कोला नारायणपुर अंचल जगदीशपुर के आवश्यक खाता संधारण के प्रपत्र को नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में भवदीय को सूचित भी किया गया है। इस कार्य से विद्यालय विकास बाधित हो रहा है।
2 मध्य विद्यालय कोला नारायणपुर में प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा मटन पार्टी विद्यालय में किया गया था इसपर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अनुचित लाभ प्राप्त कर गलत पक्ष विभाग को देकर गुमराह किए हैं इससे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बाधा उत्पन्न हुआ है। पूर्व में भी विद्यालय के शिक्षक ने ध्वनि विस्तारक यंत्र गायब कर दिया था इसकी शिकायत पर भी इनके द्वारा लीपापोती किया गया था।
3 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीशपुर के द्वारा प्रधान शिक्षकों का वेतन संरक्षण नहीं किया गया है प्रधान शिक्षकों का बकाया भुगतान की दिशा में कुछ नहीं करते हैं शिक्षकों से अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य नहीं कर रहे हैं।
4 स्थानांतरित विशिष्ट शिक्षकों का भी वेतन निर्धारण नहीं किया गया है ऐसे शिक्षकों का बकाया वेतन नहीं मिल रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अकर्मण्यता के कारण शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
5 प्रखंड संसाधन केंद्र जगदीशपुर को 2 लाख 10 हजार रुपया विकास के लिए प्राप्त हुआ है इनके द्वारा किसी तरह का व्यय नहीं किया गया है। बीआरसी में बैठने की व्यवस्था नहीं है। बीआरसी का रंग रोगन नहीं हुआ है। पूर्व वर्ष की राशि का इनके द्वारा अपव्यय किया गया है। प्रखंड संसाधन केंद्र को रोल मॉडल होना चाहिए किंतु बीआरसी जगदीशपुर सभी सुविधाओं से मरहूम है।