S.S.Girls Inter School Nathnagar Bhagalpur

S.S.Girls Inter School Nathnagar Bhagalpur This school was established by the great freedom fighter and a close associate of Netaji Subhash Chandra Bose, Shri Anand Mohan Sahay.

This is the biggest school in terms of enrollment in the Bhagalpur district. This school has been appreciated by many a

इंटर 2024 की परीक्षा के लिए डमी पंजीयन से सम्बंधित सूचना
06/06/2023

इंटर 2024 की परीक्षा के लिए डमी पंजीयन से सम्बंधित सूचना

इंटर 11वीं वार्षिक परीक्षा की सूचना
29/04/2023

इंटर 11वीं वार्षिक परीक्षा की सूचना

इंटर पास छात्राओं के लिये
24/04/2023

इंटर पास छात्राओं के लिये

11/03/2023
15/10/2022

*सूचना*
1. वर्ग 9 एवं 10 के अल्पसंख्यक छात्राओं की नेशनल एवं बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31/10/2022 तक बढ़ा दी गई है।

2. मैट्रिक एवं इन्टर वर्ष 2023 की परीक्षा हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विलम्ब शुल्क के साथ 20/10/2022 तक निर्धारित की गई है।

26/09/2022

एस एस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर भागलपुर
*सूचना*
वर्ष 2023 के *मैट्रिक एवं इन्टर परीक्षा* में सम्मिलित होने वाली छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि *08-10-2022* तक बढ़ा दी गई है।
यदि किसी छात्रा के मूल पंजीयन कार्ड में नाम,जन्मतिथि, फ़ोटो आदि के अंकन में कोई त्रुटि रह गई है तो वैसी छात्राएं अपना मूल पंजीयन कार्ड दिनांक *05-10-2022* तक विद्यालय कार्यालय में जमा कर दूसरा संशोधित पंजीयन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवधि में त्रुटि सुधार नहीं कराने पर छात्राएं स्वयं जिम्मेवार होगीं।
बोर्ड द्वारा त्रुटि सुधार का यह अंतिम मौका दिया गया है।

प्राचार्या
एस एस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर

08/09/2022

सूचना
इन्टर 12वीं की छात्राओं के लिए सेंट-अप परीक्षा दिनांक 11/10/2022 से प्रारम्भ होगी। जिसमें सभी छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना एवं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अन्यथा वर्ष 2023 की इन्टर परीक्षा हेतु उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

प्राचार्या

01/09/2022

एस एस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर में इन्टर 11वीं की कक्षाएं कल दिनांक 02/09/2022 से प्रारंभ होगी। कला संकाय में 378 एवं विज्ञान संकाय में 100 छात्राओं का नामांकन अबतक हो गया है। नामंकित छात्राओं को SMS के द्वारा उनके सेक्सन, क्रमांक, विषय सहित कक्षा प्रारम्भ होने की सूचना दी गई है। सभी नामांकित छात्राओं से विद्यालय पोशाक में आने की अपील की गई है।

माधुरी कुमारी
प्राचार्या

30/08/2022

*सूचना*
चालू वर्ष में छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं यथा साईकल, पोशाक, नेपकिन, छात्रवृति आदि के लिये माह सितम्बर तक 75% उपस्थिति की अनिवार्यता संसूचित कर दी गई है।
अतः छात्राओं एवं उनके माता/पिता/अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि 75% उपस्थिति नहीं होने पर छात्रा को किसी भी योजना की राशि नहीं मिलेगी। सरकार के आदेश के आलोक में सभी छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित हों।

प्राचार्या

एस एस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर के बड़ाबाबू श्री सुनील कुमार का आज सुबह मायागंज अस्पताल में निधन हो गया। वो 56 साल के थ...
29/08/2022

एस एस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर के बड़ाबाबू श्री सुनील कुमार का आज सुबह मायागंज अस्पताल में निधन हो गया। वो 56 साल के थे। वर्ष 2009 से वे इस विद्यालय में कार्यरत थे। इनकी पहली नियुक्ति उच्च विद्यालय नारायणपुर में हुई थी। सुलतानगंज के मूल निवासी बड़ा बाबू अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ पंच तत्व में विलीन हो गए।
लम्बी कद काठी, सौम्य व्यक्तित्व एवं सभी विद्यालयी कार्यों में निष्णात बड़ा बाबू अपने कार्यों के प्रति बहुत ही जबाबदेह रहते थे। विद्यालय के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी छुट्टी का भी उपयोग नहीं कर पाते थे। इसी वर्ष घर जाने के क्रम में वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे और धीरे धीरे उनका स्वास्थ्य खराब होता गया।
विद्यालय परिवार उनके असामयिक निधन से मर्माहत है।

विद्यालय में 5 दिवसीय कला कार्यशाला श्री नवीस कुमार कला शिक्षक के मार्गनिर्देशन में हो रहा है जिसमे बच्चों की अभूतपूर्व ...
28/08/2022

विद्यालय में 5 दिवसीय कला कार्यशाला श्री नवीस कुमार कला शिक्षक के मार्गनिर्देशन में हो रहा है जिसमे बच्चों की अभूतपूर्व भागीदारी परिलक्षित हो रही है।

18/08/2022

*सूचना*
वर्ष 2023 की इन्टर एवं मैट्रिक परीक्षा हेतु वैसी छात्राएं जिनका पंजीयन नहीं हुआ है। उनके लिये एक बार फिर पोर्टल खोला गया है। उनका पंजीयन दिनांक *18/08/2022* से *22/08/2022* तक होगा। पंजीयन से छूटे हुए छात्राओं के लिये यह अंतिम अवसर है।

प्राचार्या

Address

Nathnagar
Bhagalpur
812006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S.S.Girls Inter School Nathnagar Bhagalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category