Md Firdous Alam TET Teacher

Md Firdous Alam TET Teacher This page is created to spread knowledge and education along with entertainment..

05/09/2020

बिहार के TET क्वालीफाई प्रशिक्षित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान और सहायक शिक्षक का दर्जा देकर RTE और NCTE के गाइडलाइंस का सम्मान करें। इन शिक्षकों को शिक्षामित्रों कि श्रेणी से अलग करें। हम लोगों के लिए यही शिक्षक दिवस की शुभकामना होगी।

प्रेस रिलीज ◾शोषणमूलक सेवाशर्त के खिलाफ सेवाशर्त की प्रति जला शिक्षको ने मनाया काला दिवस।-------------------------------...
19/08/2020

प्रेस रिलीज
◾शोषणमूलक सेवाशर्त के खिलाफ सेवाशर्त की प्रति जला शिक्षको ने मनाया काला दिवस।
-----------------------------------------------------------------
सूबे के नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए बहुप्रतीक्षित सेवाशर्त को राज्य सरकार ने 18 अगस्त को पारित कर दिया | सेवाशर्त में ऐच्छिक स्थानान्तरण, ग्रेच्युटी बीमा, अवकाश, पेंशन समेत शिक्षकों के तमाम मांगों को सिरे से दरकिनार कर दिया गया है। साथ ही टीइटी-एसटीइटी के लिए अलग कैडर की मांग को भी कोई जगह नही दिया गया| सूबे के टीइटी एसटीइटी शिक्षकों ने संघ के आह्वाहन पर B R C नाथनगर में नई सेवाशर्त की कॉपी को जलाकर राज्यव्यापी काला दिवस मनाया और अपना विरोध दर्ज किया।
प्रखंड अध्यक्ष प्रीतम कुणाल और प्रखंड सचिव मो० फ़िरदौस आलम के नेतृत्व में सेवाशर्त की प्रति जलाई गई, वहीं जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर इसी तरह का विरोध प्रदर्शन दर्ज कर, इस नए सेवाशर्त को शिक्षको द्वारा नकार दिया गया।
शीक्षकों ने इसे इस सेवाशर्त को हास्यास्पद बताया है और कहा है कि शिक्षको के लिए जब पहले से ही सेवा शर्त है तो किसी और सेवा शर्त की आवश्यकता ही नही। सरकार उसे ही लागु करें। प्रखंड कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य रशिख नेहाल ने इसे चुनावी जुमला करार दिया और कहा कि यह देश का पहला मामला है जब कैबिनेट से कोई मसौदा चुनाव से पहले पास हुआ और लागू चुनाव के बाद। यह अपने आप मे ही हास्यास्पद है।
इस मौके पर विक्रम दास,मृत्युंजय यादव, मिथिलेश यादव, अजित कुमार, नाजिम आज़ाद, मनोज कुमार समेत सभी मुख्यालयों पर दर्जनों शिक्षक सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

मो० फ़िरदौस आलम
प्रखंड सचिव,
TSUNSS, नाथनगर।

ये देखिए, नीतीश कुमार का एक और चुनावी लॉलीपॉप....
03/07/2020

ये देखिए, नीतीश कुमार का एक और चुनावी लॉलीपॉप....

झारखण्ड सरकार ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है।बिहार में भी ऐसा होना चाहिए अगर सरकारी स्कूल का स्तर बढ़ाना है तो।
01/07/2020

झारखण्ड सरकार ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है।
बिहार में भी ऐसा होना चाहिए अगर सरकारी स्कूल का स्तर बढ़ाना है तो।

20/05/2020

एक अमेरिकी भारत में घूमने के लिए आताहै और
जब वापस अमेरिका पहुचता है तो उसका एक
भारतीय मूल का मित्र
उससे पूछता है-
कैसा रहा भारत का दर्शन ??
वह बोलता है-
"वास्तव में भारत एक अद्वितीय
जगह है.
मैंने ताजमहल देखा, दिल्ली, मुंबई से
लेकर भारत की हर
वह छोटी बड़ी जगह देखी जो
प्रसिद्द है.
वास्तव में भारत केवल एक ही है, कोई
दूसरा नहीं."
भारतीय अपने देश की तारीफ
सुनकर बहुत खुश
हुआ.
और पूछा"हमारे भारतीय कैसे हैं??"
अमेरकी बड़े ध्यान से देखने लगा, फिर बोला...
"वहां तो मैंने कोई भारतीय देखा ही
नहीं."
भारतीय पुरुष उसका मुह देखने लगा !!
अमेरिकी बोलता रहा-
"मैं एअरपोर्ट पर
उतरा तो सबसे पहले मेरी भेट मराठिओं से हुई,
आगे बढा तो पंजाबी,
हरियाणवी, गुजराती,राजस्था -
नी , बिहारी,
तमिल और
आसामी जैसे बहुत से लोग मिले.
कहीं हिन्दू मिले तो कहीं सिक्ख, मुस्लिम
और
इसाई मिले...
छोटी जगहों पर
गया तो बनारसी,जौनपुरी, -सुल्तानपुरी ,
बरेलवी मिले...
नेताओं से मिला तो कांग्रेसी, भाजपाई, बसपाई,
AAP वाले ...
गाँव में गया तो ब्राह्मण, JAAT,
क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र मिले.
परन्तु भारतीय तो कहीं मिले
ही नही.???
भारतीय बनो । —

20/05/2020

जिंदगी में बडी "शिद्दत" से निभाओ अपना किरदार,
कि "परदा" गिरने के बाद भी "तालीयाँ" बजती रहे…

11/05/2020

सेवा में

माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना
माननीय शिक्षामंत्री बिहार सरकार पटना
अवर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पटना

बिषय:- हड़ताल संबंधी विभागीय पत्रांक 206 दिनांक 04/05/2020 व 773/2020 पर शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के संबंध में |

महाशय

उपर्युक्त बिषयक अंकनीय है कि विभागीय अपर मुख्य सचिव के पत्रांक 206 दिनांक 04/05/2020 और अपर सचिव के पत्रांक 773/2020 से स्पष्ट है- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक के साथ एकल वार्ता के आधार पर यह पत्र निर्गत हुआ जबकि समन्वय समिति में वार्ता हेतु कमिटी गठित थी | विभागीय पत्रानुसार हड़ताल अवधि के सामंजन का जिक्र है परंतु यह स्पष्ट नही किया गया है कि यह केवल कार्यदिवसों के क्षति के अनुरूप होगा | निलंबन एवं प्राथमिकी नियमानुकूल लेने की बात है परंतु बर्खास्तगी आदेश के संबंध में मंतव्य नही है |महत्वपूर्ण तथ्य को नजरअंदाज किया गया है कि लॉकडाउन के कारण शिक्षक कार्यस्थल से दूर विभिन्न जिलों में संभवत: कुछ शिक्षक राज्य के बाहर भी फंसे हो सकते हैं | उनका योगदान किस प्रकार होगा ? करोन्टाइन सेंटर पर कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए अन्य हेल्थ वॉलंटियर की तरह सभी सुविधा व 50 लाख का बीमा एवं हड़ताल अवधि में मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ एवं 25 लाख अनुग्रह राशि को इसमें शामिल किया जाना जरूरी था |इसके अतिरिक्त 05 सितंबर के एकदिवसीय हड़ताल के सामंजन एवं प्रशिक्षणोपरांत सांतवे वेतनमान में समस्थानिक इंडैक्स में निर्धारण के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट नही किया गया है।

इस पत्र के माध्यम से संघ उपरोक्त समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करता है।

साथ हीं संघ के द्वारा समय समय पर दिये गये ज्ञापन के आलोक में TET शिक्षकों के अलग कैडर सहित अन्य मांगों पर सैद्धांतिक सहमति सहित सहायक शिक्षक, राज्यकर्मी का दर्जा, नियमित शिक्षकों की भांति वेतन और सेवा सर्त यदि मुख्य मांगें पूर्ववत लंबित हैं |इसके अतिरिक्त माननीय उच्चन्यायालय से प्राप्त न्यायादेशों यथा राज्यकर्मी का दर्जा, इपीएएफ, विरमन तिथि से ग्रेड पे, बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड पे, जैसे मुद्दों पर भी विभागीय आदेश की प्रतीक्षा TET- STET शिक्षक कर रहे हैं |
समन्वय समिति के घटक के रूप में 17 फरवरी से हड़ताल पर जाने और उसका अंग रहने के कारण तथा कोरोना महामारी को देखते हुए शिक्षकों ने अपनी हड़ताल स्थगित की है| परंतु उपरोक्त बिंदूओं पर हम सरकार से ठोस पहल की उम्मीद रखते हैं | TET-STET शिक्षकों के इन न्यायोचित मांगों पर उचित कारवाई न होने की स्थिति में लॉकडाउन खत्म होने - स्थिति सामान्य होने पर TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बिहार संघर्ष को बाध्य होगा |

भवदीय

नाम पदनाम मोबाइल
मार्कण्डेय पाठक प्रदेश अध्यक्ष 9835073018
7488015282
अमित कुमार प्रदेश सचिव
शाकिर इमाम प्रदेश सचिव
नाजिर हुसैन प्रदेश सचिव
संजीत पटेल प्रदेश कोषाध्यक्ष
राहुल विकास प्रदेश मिडिया प्रभारी
अश्विनी पाण्डेय प्रदेश प्रवक्ता

TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बिहार

03/05/2020

टीईटी शिक्षक को बेहतन वेतनमान मिलना चाहिए।

Address

Bhagalpur
812005

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Md Firdous Alam TET Teacher posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category