02/03/2024
29-02-2024 को डीएवी स्कूल मलखेड़ा में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी यानी आशीर्वाद समारोह रखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण जी बराला ने की और मुख्य अतिथि के रूप में श्री ईश्वर जी जांगिड़, सुनील जी पूनियां, विनोद जी रसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलदीप जी डेलू, भगतसिंह जी बिश्नोई,अंजू जी पूनियां और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय संचालक श्री अनिल पूनियां और प्रोग्राम संचालन समस्त स्टाफ डीएवी स्कूल मलखेड़ा और कक्षा 9,10 वीं के समस्त विद्यार्थी । प्रोग्राम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक देवीलाल जी सर्वा ने किया। विद्यालय संचालक अनिल पूनियां और समस्त वक्ताओं ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बोर्ड परीक्षा की तैयारी और अच्छे रिजल्ट की कामना की।
डीएवी शाला परिवार मलखेड़ा की तरफ से कक्षा 10 वीं के समस्त विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। धन्यवाद