Government College Bhadra

Government College Bhadra Government College Bhadra

24/07/2026

*नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में एस.एफ.आई. का विरोध प्रदर्शन*
नीट-यूजी पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राजकीय महाविद्यालय भादरा में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।अभियान के समापन पर एस.एफ.आई.कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पवन को सौंपा। ज्ञापन में नीट धांधली की निष्पक्ष जांच करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने ओर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है। इस मौके पर मौजूद एस.एफ.आई.के राज्य उपाध्यक्ष रोहताश लोर ने केंद्र और दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "अपने हक और देश की शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे देश के भविष्य (छात्रों) पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय है। यह सरकार की तानाशाही और डर को दिखाता है।"रोहताश लोर ने कहा कि लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंक है लोर ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।इस हस्ताक्षर अभियान में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर एस.एफ.आई. तहसील अध्यक्ष इस्पाक राणा,पूर्व तहसील सचिव कुलदीप मांकड़, इस्पाक,अभिमन्यु ,, आर्यन भांभू,जिला सयुक्त सचिव प्रियांशी कस्वा, जॉन्सी नेहरा,इस्पाक,रिंकी,उर्मिला,पूजा सुमन,अभिषेक ओर स्थानीय पदाधिकारी ओर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

29/06/2026

पढ़ते समय नींद आए तो...?

28/06/2026

Most polluted city in india 😟

28/06/2026

The India Story

27/06/2026

27/06/2026

Reality of india 😟

Address

Bhadra
335501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government College Bhadra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share