14/08/2024
रामदेव पी०जी० कालेज, जंगीगंज, भदोही में दिनांक 10/08/2024 को बी०एड० विभाग में "फ्रेशर्स-2023/फेयरवेल-2024 पार्टी" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजबली मिश्र (चेयरमैन, रामदेव पी०जी० कालेज, जंगीगंज) ने प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया।इस अवसर पर कई प्रशिक्षुओं ने गीत, कविता, एकल व सामूहिक नृत्य तथा अन्य प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में मि•फ्रेशर व मिस फ्रेशर तथा मि• फेयरवेल व मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पंकज कुमार शुक्ल,बी०एड० व डी०एल०एड० विभाग के विभागाध्यक्ष, समन्वयक तथा अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रस्तोता की भूमिका बी०एड द्वितीय वर्ष से अनीता जैसवार तथा प्रथम वर्ष से नैन्सी शुक्ला तथा श्रेया दूबे ने निभाई/