Govt. ITI Betul

Directions

Govt. ITI Betul Govt Industrial Training Institute (ITI) Betul
रोजगार की पढ़ाई, चलो आई.टी.आई.

08/09/2026

#सफलता_की_कहानी

➡️ शासकीय आईटीआई बैतूल के छात्र मोहित का रक्षा मंत्रालय में हुआ चयन

➡️ ऑल इंडिया स्तर पर अनारक्षित वर्ग की 2 सीटों में से एक पर किया चयन हासिल

शासकीय आईटीआई बैतूल के वर्ष 2022 बैच के छात्र मोहित पवार ने अपनी मेहनत से संस्थान एवं जिले का नाम रोशन किया है। मोहित पवार का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्टिलरी स्टेटिक वर्कशॉप देवलाली कैंप, नासिक में हुआ है।

मोहित ने स्कूली शिक्षा के बाद शासकीय आईटीआई बैतूल से मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर मोहित ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) तथा BRO (GREF) की कठिन चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। ऑल इंडिया स्तर पर अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित महज दो पदों में से एक पद पर मोहित ने चयन हासिल किया।

अपनी सफलता का श्रेय मोहित ने अपने माता-पिता के साथ शासकीय आईटीआई बैतूल के शिक्षकों एवं विशेष रूप से अपने प्रशिक्षण अधिकारी श्री नवीन मालवीय के मार्गदर्शन को दिया है। शासकीय आईटीआई बैतूल परिवार ने मोहित पवार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh


#बैतूल

01/09/2026

➡️ शासकीय आईटीआई बैतूल के शुभम पुंडे का एनपीसीआई तारापुर में चयन

➡️ मेहनत और धैर्य से मिली सफलता, नाल्को, इसरो और एनपीसीआई में चयन

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई बैतूल से इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में दो वर्षीय प्रशिक्षण पूर्ण कर शुभम पुंडे ने अपनी मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयासों से सफलता की नई मिसाल कायम की है। उनका चयन देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं एनपीसीआई तारापुर नाल्को और एचएफएससी इसरो में हुआ है। शुभम ने इनमें से एनपीसीआई तारापुर में कार्य करने का निर्णय लिया है।

शुभम ने बताया कि उनकी सफलता की यात्रा में शासकीय आईटीआई बैतूल के प्रशिक्षण अधिकारियों और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान मिले सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद शुभम ने बीएचईएल में प्रशिक्षु के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों में रोजगार के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। इस दौरान उन्होंने कई परीक्षाएं दीं। इसरो, डीआरडीओ और ईसीएल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की परीक्षाओं में वे सफल होकर कौशल परीक्षण तक पहुंचे। वहीं मध्यप्रदेश प्रशिक्षण अधिकारी की चयन प्रक्रिया में उनका नाम प्रतीक्षा सूची में 10वें स्थान पर रहा।

शुभम ने बताया कि कई अवसरों पर उनका चयन मेरिट में महज एक-दो अंकों के अंतर से रह गया। ऐसे समय में निराशा हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। प्रत्येक असफलता से सीख लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया। उनका प्रेरणासूत्र रहा जो भी होता है, अच्छे के लिए ही होता है। लगातार मेहनत और धैर्य का परिणाम यह रहा कि अंततः उनका चयन एक नहीं, बल्कि कई प्रतिष्ठित संस्थाओं में हुआ। नाल्को, एचएफएससी-इसरो और एनपीसीआई तारापुर में अंतिम चयन होने के बाद उन्होंने एनपीसीआई तारापुर को अपनी नई कर्मभूमि के रूप में चुना है।

➡️ आईटीआई विद्यार्थियों को दिया सफलता का संदेश

शुभम ने आईटीआई कर रहे और आईटीआई पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों से कहा कि आईटीआई केवल एक पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि करियर की मजबूत शुरुआत है। प्रतियोगिता के दौर में कई बार चयन कुछ अंकों से रह सकता है, लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। एक-दो अंकों से चयन नहीं होना क्षमता का अंत नहीं है। लक्ष्य पर विश्वास रखते हुए लगातार मेहनत और सही दिशा में प्रयास करते रहना चाहिए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh

#बैतूल

15/08/2026
13/08/2026
13/08/2026
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ( ITI)बैतूल में Procter & Gamble(p&g) द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में  ITI बैतूल के ...
10/08/2026

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ( ITI)बैतूल में Procter & Gamble(p&g) द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में ITI बैतूल के 2026बैच के 5 बच्चों का चयन P&G MNC में कंपनी में हुआ है।

Address

Itarsi Road Sadar
Betul
46001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. ITI Betul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share