Study Point Coaching Classes Betul

Study Point Coaching Classes Betul Study point coaching classes is situated in betul at sadar behind vvm college
we are helping you in

13/01/2021
Teacher's day celebration at Study point coaching classes !!Thank you guys to realise us our duty.We are fortunate to ha...
05/09/2020

Teacher's day celebration at Study point coaching classes !!
Thank you guys to realise us our duty.
We are fortunate to have you as a student.

स्टडी पॉइंट कोचिंग क्लासेस तथा संकल्प कोचिंग के द्वारा बेरोजगारी के सम्बन्ध में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा
05/09/2020

स्टडी पॉइंट कोचिंग क्लासेस तथा संकल्प कोचिंग के द्वारा बेरोजगारी के सम्बन्ध में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा

https://youtu.be/G-dvFKKuoWQ
21/06/2020

https://youtu.be/G-dvFKKuoWQ

Jail PRAHARI || jail prahari exam || jail prahari english || jail prahari english exam Hello friends in this video I'm going to discuss previous year jail pr...

21/06/2020

20 जून, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

🟣राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के विजेता : के.सी. वेणुगोपाल और नीरज डांगी (कांग्रेस), राजेन्द्र गहलोत (भाजपा)

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के विजेता : ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी (भाजपा), दिग्विजय सिंह (कांग्रेस)

आंध्र प्रदेश राज्यसभा चुनाव के विजेता : पिल्ली सुभाष चन्द्र बोस, एम. वेंकट रमण, परिमल नाथवानी और अयोध्या रामी एड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)

मणिपुर राज्यसभा चुनाव के विजेता: बीजेपी के लिसेम्बा संजाओबा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोनवायरस (COVID-19) के परीक्षण के लिए देश का पहली मोबाइल I-Lab (संक्रामक रोग डायग्नोस्टिक लैब) लांच की

⚫आर्थिक करेंट अफेयर्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 11 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन मूल्य को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

1.7 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंजों में बीएसई दसवें स्थान पर, NYSE (न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज) 19.3 ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ पहले स्थान पर

आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को 4 साल के कार्यकाल के लिए NIPFP (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी), नई दिल्ली के अध्यक्ष नियुक्त किया गया

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री बीपीआर विट्ठल का 93 में निधन; दसवें वित्त आयोग के सदस्य थे

🔵अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

अगस्त 2021 तक भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष होगा

यूएन द्वारा बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए वैश्विक स्थिति रिपोर्ट जारी की गयी

जीन कैनेडी स्मिथ, दिवंगत अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की बहन और आयरलैंड में पूर्व अमेरिकी राजदूत, का 92 वर्ष की आयु में निधन

फेसबुक ने स्वीडिश स्टार्टअप मैपिलरी का अधिग्रहण किया

संघर्ष में यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 19 जून को मनाया गया

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस 19 जून को मनाया गया

🔴खेल-कूद करेंट अफेयर्स

सरकार देश भर में जिला स्तर पर 1000 खेलो इंडिया सेंटर (KIC) स्थापित करेगी : किरेन रिजिजू

18/06/2020

#मध्यप्रदेश_करंट_अफेयर्स_एवं_खेल_मंथन

#मध्यप्रदेश की 15 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार...........
---
#भारत_सरकार द्वारा पंचायतों के राष्ट्रीय अवार्ड घोषित किए गए हैं। मध्यप्रदेश की 15 पंचायतों को यह अवार्ड मिला है। #दो_जिला पंचायत नीमच, मंदसौर और #दो_जनपद_पंचायत आलोट एवं होशंगाबाद सहित प्रदेश की 11 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिला है। पंचायतों द्वारा सेवाओं के बेहतर प्रदाय पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया है।

पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुरस्कारों में जिला पंचायत को प्रमाण-पत्र सहित 50 लाख रूपये, जनपद पंचायत को प्रमाण-पत्र सहित 25 लाख रूपये और ग्राम पंचायतों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रमाण-पत्र के साथ पाँच लाख से 15 लाख तक के पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

प्रदेश की 11 ग्राम पंचायतों को राजस्व आय में बढोत्तरी, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिये पुरस्कृत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली ग्राम पंचायतों में नीमच जिले की ग्राम पंचायत भरवड़िया, सागर जिले की दो ग्राम पंचायत मरामाधौ एवं तुमरी, इंदौर जिले की ग्राम पंचायत पोटलोद, होशंगाबाद जिले की ग्राम पंचायत बाबईखुर्द, धार जिले की ग्राम पंचायत सुंदरेल, सीधी जिले की ग्राम पंचायत पनवार चौहानन, मंदसौर जिले की ग्राम पंचायत पाड़लिया मारू, रतलाम जिले की ग्राम पंचायत कंसर, सीहोर जिले की ग्राम पंचायत मूगली और रतलाम जिले की ग्राम पंचायत बरखेड़ी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश की पंचायतों को मिले ये पुरस्कार पंचायतों के #बेहतर_कामकाज के परिणाम हैं।

18/06/2020

[6/18, 6:59 PM] Suresh Sir: ✅ आर्म्स वॉचडॉग 'सिपरी' ने वैश्विक परमाणु हथियारों के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट हाल ही में जारी की है।
👇

➡️ स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर कुल परमाणु शस्‍त्रों की अनुमानत संख्या 14465 आंकी गयी है|

➡️ इस रिपोर्ट के अनुसार वर्षों से भारत के लिए चिंता का सबब बने चीन व पाकिस्‍तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार है|

➡️ रूस के पास सबसे ज्यादा 6,850 परमाणु हथियार है।

✅ किस देश के पास कितने परमाणु हथियार-
👇
➡️ 1. रूस - 6850
➡️ 2. अमेरिका - 6450
➡️ 3. फ्रांस - 300
➡️ 4. चीन - 280
➡️ 5. ब्रिटेन - 215
➡️ 6. पाकिस्तान - 140-150
➡️ 7. भारत - 130-140
➡️ 8. इजरायल - 80
➡️ 9. उतर कोरिया – 10-20

✅ SIPRI(Stockholm International Peace Research Institute)-
👇
➡️ स्थापना – वर्ष 1966 में
➡️ मुख्यालय - स्टॉकहोम, स्वीडन
➡️ SIPRI एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है|
➡️ SIPRI युद्धों तथा संघर्ष, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध का कार्य करती है|
[6/18, 8:49 PM] Suresh Sir: गरीब कल्याण रोजगार अभियान-
> इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन करना है|
> पीएमओ कार्यालय के अनुसार 20 जून को बिहार के खगड़िया जिले के तेलीहार ग्राम से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएंगी ,जिसमें 6 राज्यों की 116 जिले कवर करने का प्रयास किया जाएगा।
> ध्यातव्य हो कि कोरोना काल के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने ग्रह ग्राम लौटे हैं ।अतः स्थानीय तौर पर उन्हें रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम के अंतर्गत 50,000 करोड़ के सार्वजनिक निर्माण कार्य किए जाएंगे
> 125 दिनों तक चलने वाले इस अभियान से जहां एक ओर बेरोजगार हुए मजदूरों को आजीविका के साधन उपलब्ध होंगे वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे के विकास में तेजी आएगी।
Note:-
-6 राज्य बिहार ,उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान,झारखंड उड़ीसा।
- इस अभियान में मध्य प्रदेश के कुल 24 जिले शामिल।

16/06/2020

[6/16, 5:32 PM] Suresh Sir: करेंट अफेयर्स – 15 जून, 2020 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 15 जून, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
रेमेडिसविर को कोविड-19 रोगियों पर प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए ‘जांच चिकित्सा’ में शामिल किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में 34 साल की उम्र में निधन; पहली फिल्म: ‘काई पो चे!’ (2013), आखिरी फिल्म: ‘छिछोरे’ (2019) ।

आर्थिक करेंट अफेयर्स
एनसीएलटी ने जेट एयरवेज को मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में अपना परिसर बेचने के लिए ऋण देने की अनुमति दी ।
TGP जिओ प्लेटफॉर्म लिमिटेड में 4,546.80 करोड़ में 0.93% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगा; L Catterton 0.39% हिस्सेदारी 1894.50 करोड़ रुपये में खरीदेगा ।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
नेपाल की संसद के ऊपरी सदन ने अपने राजनीतिक मानचित्र को अपडेट करने का प्रस्ताव रखा जिसमें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित भारतीय क्षेत्र को शामिल किया गया ।
14 जून को मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस; विषय: ‘सेफ ब्लड सेव्स लाइव्स’ ।
[6/16, 5:33 PM] Suresh Sir: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 जून, 2020

1. केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये हेल्थकेयर सप्लाई चेन पोर्टल का नाम क्या है?
उत्तर – आरोग्यपथ
केंद्र सरकार ने ‘आरोग्यपथ’ नाम से एक नया हेल्थकेयर सप्लाई चेन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आपूर्ति की वास्तविक समय पर उपलब्धता प्रदान करना है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार यह सार्वजनिक मंच महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आपूर्ति के बारे में जानने में ग्राहकों की मदद कर सकता है।

2. एनोस्मिया, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में थी, किस जैविक घटना से जुड़ी है?
उत्तर – गंध की हानि
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल के अनुसार, एनोस्मिया (गंध का नुकसान) और एजुसिया (स्वाद का नुकसान) को COVID-19 लक्षणों की आधिकारिक सूची में जोड़ा गया है। श्वसन लक्षणों की शुरुआत से पहले कोरोनोवायरस संक्रमित रोगियों द्वारा इन लक्षणों को लगातार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 का उपचार करने के लिए रेमेडीसविर के उपयोग को मंजूरी दे दी है।

3. किस राज्य सरकार ने भोगापुरम में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स के साथ एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में भोगापुरम में एक ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स के साथ एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित स्थान विजयनगरम जिले में स्थित है, जो विशाखापत्तनम से लगभग 40 किमी दूर है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य कैबिनेट ने पहले भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए डेवलपर के रूप में जीएमआर समूह के चयन को मंजूरी दी थी।

4. नीति आयोग ने महिला उद्यमिता मंच (WEP) को बढ़ावा देने के लिए किस बॉलीवुड व्यक्तित्व को नामित किया था?
उत्तर – सुशांत सिंह राजपूत
युवा बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को हाल ही में 34 साल की उम्र में उनके निवास स्थान पर मृत पाया गया था। सुशांत को एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, सोन चिरैया, काई पो छे, डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों में उनके प्रशंसित प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। भारत सरकार के नीतिगत थिंक-टैंक, नीति आयोग ने वर्ष 2018 में महिला उद्यमिता मंच (WEP) को बढ़ावा देने के लिए उन्हें नामित किया था।

5. ग्लोबल फर्म टीपीजी और एल कैटरटन किस भारतीय डिजिटल कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने जा रही हैं?
उत्तर – जिओ प्लेटफॉर्म्स
दुनिया की सबसे बड़ी उपभोक्ता-केंद्रित निजी इक्विटी फर्मों में से एक एल कैटरटन जिओ प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये में 0.39% हिस्सेदारी खरीदेगी। एक अन्य वैश्विक निवेश फर्म TPG भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल इकाई जिओ प्लेटफॉर्म्स में 0.93% हिस्सेदारी 4,546.80 करोड़ रुपये में खरीदेगी। 22 अप्रैल से जिओ प्लेटफॉर्म्स ने फेसबुक, सिल्वर लेक सहित अन्य वैश्विक निवेशकों से 1,04,326.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं ।

15/06/2020

💟👉गूगल सर्च के हेड बने आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएट भारतवंशी प्रभाकर राघवन📚❤📚

👉विश्व की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘गूगल’ ने भारत में जन्मे प्रभाकर राघवन को गूगल सर्च का नया हेड बनाया है। प्रभाकर राघवन अब बेन गोम्स की जगह लेंगे।

👉आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएट राघवन साल 2012 में गूगल से जुड़े थे और 2018 से एडवरटाइज़िंग प्रोडक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं।

👉प्रभाकर राघवन ने आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएट व यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया बर्केले से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है।

💟👉 टॉप कम्पनियों के भारतवंशी CEO-

➡️ 1. माइक्रोसॉफ्ट - सत्य नडेला
➡️ 2. गूगल - सुंदर पिचाई
➡️ 3. मास्टरकार्ड - अजय पाल सिंह बंगा
➡️ 4. एडोब - शांतनु नारायण
➡️ 5. माइक्रॉन - संजय मेहरोत्रा
➡️ 6. Paloalto - निकेश अरोड़ा
➡️ 7. Arista - जयश्री उल्लाह

13/06/2020

All Brand Ambassador List 2020
जिंदल साउथ वेस्ट ( JSW ) का ब्रांड एबेंसडर – Rishabh Pant
भारत में ‘ला लीगा’ के ब्रांड एबेंसडर – रोहित शर्मा
पेप्सी का ब्रांड एबेंसडर – सलमान खान
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ( NADA ) के ब्रांड एबेंसडर – सुनील शेट्ठी
स्वदेशी लोगों के लिये UNESCO सद्भावना दूत – यालित्जा अपारिसियो
पीएम मोदी की पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ – दीपिका पादुकोण एवं पी वी सिंधु
“मोबिल इंडिया” का ब्रांड एबेंसडर – बजरंग पूनिया
मध्य – प्रदेश राज्य का ब्रांड एबेंसडर – गोबिंदा
भुगतान प्रौधोगिकी कंपनी ‘वीजा’ का ब्रांड एबेंसडर – पीवी सिंधु
UPI पेमेंट एप BharatPe का ब्रांड एबेंसडर – सलमान खान
सयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सद्भावना दूत – दीया मिर्जा
Redbus का ब्रांड एबेंसडर – महेंद्र सिंह धोनी
गौ सेवा आयोग ( UP ) – हेमा मालिनी
फ़ैंटेसी 11 – मुरली कार्तिक
संयुक्त राष्ट्र विकाश कार्यक्रम के गुडविल एंबेसडर – पद्मालक्ष्मी
SBI Digital App – YONO के ब्रांड एबेंसडर – स्वप्ना वर्मन
सबसे युवा यूनीसेफ़ ग़ुडविल एंबेसडर – मिली बाबी ब्राउन
यूनिसेफ इंडिया का युवा एंबेसडर – हिमा दास
2019 महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप – मैरी कॉम
नोकिया (इंडिया) – आलिया भट्ट
नेपाल टूरिज्म – जयाप्रदा
बीएसएनएल (BSNL) / ट्राइव्‍स इंडिया – मैरी कॉम
कौशल भारत अभियान – वरुण धवन एवं अनुष्का शर्मा
सड़क सुरक्षा अभियान / स्वच्छ भारत मिशन – अक्षय कुमार
डिजिटल इंडिया – अंकित फारिया
मेक इन इंडिया – पीरूज खम्‍बत्‍ता
फिट इंडिया अभियान – सोनू सूद
व्‍हर्लपूल (Whirlpool) – कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत
सुमधुरा समूह (Sumadhura) – एम. एस. धोनी
डब्ल्यूएचओ गुडविल एंबेसडर (ऑटिज्म के लिए) – साइमा वाजिद हुसैन
रैमिट 2 इंडिया/फिलिप्स इंडिया – विराट कोहली
ड्रीम-11/ इंडिगो पेंट (Indigo Paint)– महेंद्र सिंह धोनी
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास – एम.सी. मैरी कॉम
प्लस पोलिओ / मुथूट ग्रुप (Muthoot Group) – अमिताभ बच्चन
एजुकेट गर्ल्स (Educate girls) – अमिताभ बच्चन
Oneplus Smartphone – अमिताभ बच्चन
तेलुगु टाइगर – राणा दग्गुबती
असम राज्य पर्यटन – प्रियंका चोपड़ा
असम राज्य (खेल) – हिमा दास
अरुणाचल प्रदेश राज्य – जॉन अब्राहम
केरला आयुर्वेद – स्टेफी ग्राफ
हरियाणा (स्वास्थ्य कार्यक्रम) – गौरी शोरान
हरियाणा (योग और आयुर्वेद) – योग गुरु बाबा रामदेव
तेलंगाना राज्य – सानिया मिर्जा और महेश बाबू
सिक्किम राज्य – ए.आर.रहमान
फ्लिपकार्ट – रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) – अमिताभ बच्चन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड – शोएब अख्तर
लुब्रिकेंट इंडिया (हिंदूजा ग्रुप) – हार्दिक पंड्या
कॉमनवेल्थ यूथ एंबेसडर – प्रिंस हैरी
वीवो इंडिया (VIVO) – आमिर खान
उबर इंडिया (पहला ब्रांड एंबेसडर) – विराट कोहली
T-20 मुंबई लीग – सचिन तेंदुलकर
स्वच्छ आदत, स्वच्छ भारत – काजोल
मास्टर कार्ड के पहले भारतीय अंबेसडर – इरफान खान
स्वच्छ आंध्र मिशन – पी वी सिंधु
स्वच्छता ही सेवा – बिलाल डार
स्वच्छ भारत अभियान – अमिताभ बच्चन
भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत – दीया मिर्जा
भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट) – दीया मिर्जा
संयुक्त राज्य पर्यावरण के लिए वैश्विक सद्भावना दूत – एली गोल्डिंग
यूनिसेफ (UNICEF) / स्किल इंडिया अभियान – प्रियंका चोपड़ा
‘माँ’ अभियान – माधुरी दीक्षित
हेपेटाइटिस बी उन्मूलन – अमिताभ बच्चन
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) – विराट कोहली
अतुल्य भारत अभियान – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ – माधुरी दीक्षित
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ( हरियाणा सरकार द्वारा) – साक्षी मलिक
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ( तेलंगाना सरकार द्वारा) – रकुल प्रीत सिंह
दरवाजा बंद अभियान – अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा
डाबर ( त्वचा देखभाल ब्रांड, महिला) – कृति सैनन
रेनॉल्ट इंडिया (Renault India) – रणवीर कपूर
फ्रूट जूस एप्पी फिज (Appy Fizz) – सलमान खान
गल्फ ऑयल (Gulf Oil) – हार्दिक पंड्या
DD किसान चैनल – अमिताभ बच्चन
इंटेक्स (Intex) – माधुरी दीक्षित
एयरलाइंस विस्तारा (Vistara) / Goibibo – दीपिका पादुकोण
मेक माय ट्रिप – आलिया भट्ट और रणबीर सिंह
माइक्रोमैक्स मोबाइल (Micromax Mobile) – अक्षय कुमार
क्लोथिंग ब्रांड मान्यवर (Manyavar) – विराट कोहली
स्वच्छ साथी कार्यक्रम – दीया मिर्जा
निर्मल भारत अभियान – विद्या बालन
हुंडई मोटर्स इंडिया – शाहरुख खान
पैनासोनिक इंडिया – तापसी मन्नू
रीबॉक इंडिया – शाहिद कपूर एवं कंगना रनौत
पेप्सीको स्पोर्ट्स ड्रिंक – पी.वी. सिंधु
यात्रा डॉट कॉम (com) – रणबीर कपूर
सीआरपीएफ – पीवी सिंधु
बीएसएफ ब्रांड एंबेसडर – विराट कोहली

13/06/2020

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: 08 जून से 13 जून 2020 तक
• फ़ोर्ब्स की तरफ से जारी की गयी सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में जिस एकमात्र भारतीय अभिनेता को 364 करोड़ रूपए कमाई के साथ 52वां स्थान प्राप्त हुआ है- अक्षय कुमार

• कन्नड़ फिल्मों के जिस प्रसिद्ध अभिनेता का हृदयगति रुकने से बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 साल के उम्र में निधन हो गया- चिरंजीवी सरजा

• 2022 महिला एशियाई कप की मेजबानी के अधिकार हाल ही में जिस देश को मिला है- भारत

• हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने जिस युद्धग्रस्त देश में दी जाने वाली सहायता राशि में कटौती करने का निर्णय लिया है- यमन

• हाल ही में ‘गृह मंत्रालय’ ने ‘सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम’ (Border Area Development Programme) के तहत जिस देश से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों को सुदृढ़ करने हेतु नए दिशा-निर्देश जारी किये हैं- चीन

• हाल ही में जावेद अख्तर को गहन सोच, धर्मनिरपेक्षता तथा मानवीय मूल्यों के विकास में योगदान हेतु जिस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है- रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड

• जिस राज्य सरकार ने कांतकवि लक्ष्मीकांत महापात्र के द्वारा रचित वंदे उत्कल जननी संगीत गान को 110 साल बाद राज्य गीत की मान्यता दी है- ओडिशा

• विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के जिस पहले पुरुष जिम्नास्ट का हाल ही में निधन हो गया है- कुर्ट थॉमस

• विश्व महासागर दिवस जिस दिन मनाया जाता है-8 जून

• हाल ही में कर्नाटक के जिस स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है- हुबली स्टेशन

• विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) जिस दिन मनाया जाता है-9 जून

• हाल ही में जिस देश ने कच्चे तेल (Crude Oil) के निर्यात के लिये कीमतों में कम-से-कम बीते दो दशकों में सर्वाधिक वृद्धि की है- सऊदी अरब

• हाल ही में जिस भारतीयों को ‘नासा विशिष्ट लोक सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है- रंजीत कुमार

• हाल ही में जिस संस्थान ने कोविड-19 के लिए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित परीक्षण किट विकसित की है- आईआईटी हैदराबाद

• उत्तराखंड के जिस जिले में राज्य का सबसे बड़ा जैव विविधता पार्क खोला गया है- हल्द्वानी

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने कोरोना के कारण शनिवार,रविवार एवं सार्वजनिक छुट्टी वाले दिन लोगों के घर से निकलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है- पंजाब

• विश्व बाल श्रम निषेध दिवस जिस दिन मनाया जाता है-12 जून

• वह राज्य सरकार जिसने अगले छह महीनों में दस लाख रोजगार उपलब्धव कराने की कार्य योजना तैयार की है- उत्तर प्रदेश

• महिंद्रा फाइनेंस के साथ जिसने वाहन ऋण उपलब्ध कराने का समझौता किया है- मारुती सुजुकी

• हाल ही में जिस राज्य के मंत्रिमंडल ने गौ-वध निरोधक (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को मंज़ूरी दे दी है- उत्तर प्रदेश

• हाल ही में जिस राज्य सरकार द्वारा राज कौशल पोर्टल और ऑनलाइन श्रमिक रोजगार विनिमय की शुरुआत की गई है- राजस्थान

• राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने असम ग्रामीण विकास बैंक को जितने करोड़ रुपये की विशेष चलनिधि सुविधा देने की घोषणा की है-270 करोड़ रुपये

• केंद्र सरकार ने अगरबत्तीद निर्माताओं द्वारा आयात किये जाने वाले बांस पर सीमा शुल्को दस से बढाकर जितने प्रतिशत कर दिया है- पच्चीस प्रतिशत

• कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी ‘वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ ने हाल ही में महाराष्ट्र और जिस राज्य में 3 नई कोयला खदानों की शुरुआत की है- मध्य प्रदेश

• छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव और डिप्रेशन को कम करने के लिये जिस नाम से एक अभियान की शुरुआत की है- स्पंदन

• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रदेश के संयुक्त हाई कोर्ट के जज के रूप में जिसे नियुक्त किया है- जावेद इकबाल वानी

• कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) ने ‘लॉकडउाउन’ के दौरान पिछले दो महीनों में जितने करोड़ रूपए का भुगतान किया है-11540 करोड़ रूपए

• केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के कारण ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट एवं परमिट की वैद्यता जब तक बढ़ाने का निर्णय लिया है-30 सितंबर

• हाल ही में जिस पहले अरब देश ने अपना ‘मंगल मिशन’ लॉन्च करने की घोषणा की है- संयुक्त अरब अमीरात

• वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्था (सीएसआईआर) की पालमपुर स्थित अनुसंधान इकाई आईएचबीटी ने हींग और केसर की खेती के लिए जिस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है- हिमाचल प्रदेश

• केंद्र सरकार ने बीएस-VI श्रेणी के सभी वाहन पर जिस रंग की एक पट्टी लगाना अनिवार्य कर दिया है- हरा

• हाल ही में ‘येल विश्वविद्यालय’ द्वारा द्विवार्षिक रूप से जारी किये जाने वाले 'पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक' में भारत 180 देशों में जितने स्थान पर रहा-168

• स्विट्जरलैंड में भारत का नया राजदूत हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया है- मोनिका कपिल मोहता

• विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस जिस दिन मनाया जाता है-7 जून

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने पहला ऑनलाइन कचरा विनिमय कार्यक्रम शुरू किया- आंध्र प्रदेश

• भारत और जिस देश ने हाल ही में बिजली क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं- डेनमार्क

• साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण जिस दिन लगेगा-21 जून

• पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में जिस तारीख तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है-30 जून

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिस शहर को राज्य की समर कैपिटल (ग्रीष्मकालीन राजधानी) घोषित कर दिया है- गैरसैंण

• राहुल श्रीवास्तव को जिस देश में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है- रोमानिया

• विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल सरकार को राज्य में COVID स्थिति और विकासात्मक कार्यों से निपटने के लिए जितने करोड़ रुपये का ऋण दिया है-1,950 करोड़ रुपये

• हाल ही में जिस देश ने कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा की ऑनलाइन उपलब्धता शुरू की है- बांग्लादेश

• मर्सर (Mercer) के ‘2020 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे’ के अनुसार प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर जो है- मुंबई

• जिस देश के मानवरहित सबमर्सिबल ने हाल ही में महासागर के नीचे विश्व के सबसे गहरे बिंदु तक गोता लगाने का कीर्तिमान बनाया है-चीन

• वह राज्य सरकार जिसने प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार खोजने हेतु ‘रोज़गार सेतु’ पोर्टल लॉन्च किया है- मध्य प्रदेश

• रेटिंग एजेंसी फिच के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-2022 में भारत की जीडीपी ग्रोथ जितनी रहने का अनुमान लगाया है-9.5 प्रतिशत

• गुजरात के गिर के जंगलो में पाए जाने वाले एशियाई शेरों की संख्या 2015 के मुकाबले बढ़कर जितनी हो गयी है-674

• वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास पर प्रतिबंध लगा दिया है- कर्नाटक

• अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने जिस भारतीय वेटलिफ्टर पर लगाए गए डोपिंग के आरोपों को वापस ले लिया है- संजीता चानू

• केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' (हर बूंद से ज्यादा उपज) के मद में चालू वित्त वर्ष में राज्यों के लिए जितने करोड़ रुपये का आवंटन किया है-4,000 करोड़ रुपये

12/06/2020

#आरक्षण_मौलिक_अधिकार_नहीं_बल्कि_क़ानून_है- #सुप्रीम_कोर्ट

भारत में आरक्षण सभी राजनीतिक पार्टियों और जनसामान्य के बीच हमेशा एक बहुत ही विविदित मुद्दा रहा है. अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया है कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है और इससे पहले भी इस तरह का फैसला सुनाया जा चुका है.

#तमिलनाडु_में_आरक्षण_मामला_क्या_है?

मामला 11 जून को प्रकाश में आया जब AIADMK, DMK और CPI समेत अन्य तमिलनाडु की कई राजनीतिक पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जिसमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद की गयी थी कि सुप्रीम कोर्ट; केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया को निर्देश दें कि NEET के तहत मेडिकल कॉलेज में सीटों को लेकर तमिलनाडु में 50% OBC आरक्षण दिया जाए.

DMK पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि हम अदालत से यह नही कह रहे हैं कि एक सीमा से अधिक आरक्षण दिया जाए बल्कि जो आरक्षण लागू है उसे लागू करवाने को कह रहे हैं.

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि 2006 क़ानून के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फ़ीसदी सीटें आरक्षित हैं लेकिन केंद्र सरकार उन सीटों को भरने में नाकाम रही है और इस कारण पिछले तीन सालों में ओबीसी छात्र-छात्राओं की 10 हज़ार मेडिकल सीटें उनसे छीन ली गईं हैं. इसलिए सुप्रीम कोर्ट आदेश दे ताकि तमिलनाडु पिछड़ा वर्ग, एससी एंड एसटी आरक्षण एक्ट, 1993 को लागू किया जा सके.

#सुप्रीम_कोर्ट_का_निर्णय:-

याचिका की सुनवाई करते हुए #जस्टिस_एल_नागेश्वर_राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, "हमें इस बात की ख़ुशी है कि तमिलनाडु में पिछड़े वर्ग के लोगों की भलाई के लिए सभी पार्टियां एक साथ मिलकर आई हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट कह चुकी है कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है." इसलिए सर्वोच्च न्यायलय इस याचिका को नही सुनेगा.

अगर याचिकाकर्ता चाहें तो वे मद्रास हाईकोर्ट जा सकते हैं. इस निर्णय की आते ही याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिक को वापस ले लिया ताकि वो मद्रास हाईकोर्ट में अपील कर सकें.

#संविधान_में_आरक्षण_की_व्यवस्था:

(1) के मुताबिक राज्य किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति, लिंग, वंश और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता.

#आर्टिकल_15_के_3_अपवाद_हैं_जो_इस_प्रकार_हैं;

1. #आर्टिकल_15 के नियम (3) के अनुसार, अगर बच्चों और महिलाओं के उत्थान लिए विशेष प्रावधान बनाए जा रहे हैं तो आर्टिकल 15 ऐसा करने से नहीं रोक सकता है.ये प्रावधान हैं; बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और महिला आरक्षण.

#2. आरक्षण की व्यवस्था: राज्य को इस बात की अनुमति होगी कि शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़े OBCs/SCs/STs/के लिए विशेष उपबंध करे. जैसे;

. सार्वजानिक शैक्षणिक संस्थाओं में शुल्क से छूट

. विधान मंडल में सीटों का आरक्षण

#3. शैक्षिक संस्थाओं में आरक्षण की व्यवस्था: राज्य को यह अधिकार है कि वह शैक्षिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों (OBCs/STs/SCs) के लोगों के लिए शैक्षिक संस्थाओं (निजी या अल्पसंख्यक, राज्य से अनुदान प्राप्त) में प्रवेश के लिए छूट सम्बन्धी नियम बनाये.

: सरकारी नौकरियों और सेवाओं में अवसर की समानता

यह आर्टिकल बिना किसी भेदभाव के सभी को सरकारी नौकरियों और सेवाओं में अवसर की समानता प्रदान करता है. लेकिन इस आर्टिकल के भी कुछ अपवाद हैं जैसे; 16(4) 16(4)(क), 16(4)(ख) तथा अनुच्छेद 16(5) राज्य को अधिकार देते हैं कि पिछड़े वर्ग के नागरिकों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा सकता है.

यहाँ परे यह ध्यान देना जरूरी है कि ‘पिछड़ापन’ दिखाने के लिए ‘आर्थिक पिछड़ापन’ (Economically backward) शब्द का इस्तेमाल नही किया गया है.

इस प्रकार संविधान में उक्त आर्टिकल में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि किस तरह का आरक्षण किस वर्ग को किन परिस्तिथियों में दिया जा सकता है. अब आरक्षण मौलिक अधिकार है या नहीं इसकी व्याख्या करना देश की सर्वोच्च अदालत का है?

Address

Bhagatsingh Ward
Betul

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm

Telephone

+919407319995

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Study Point Coaching Classes Betul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Study Point Coaching Classes Betul:

Shortcuts

Share

Category