11/06/2026
आज संध्या 5 बजे सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय MLC प्रो डॉ वीरेन्द्र नारायण जी से शिक्षकों के हित के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। शिक्षकों के प्रोन्नति में हो रहे विलम्ब पर उनसे निवेदन किया गया इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी महोदय सचिवालय पटना से बात की और जल्द से जल्द पत्र निकालने के लिए निर्देशित किया। वेतन भुगतान में हो रहे विलम्ब के बारे में उन्होंने कहा कि सभी जिलों से उपयोगित प्रमाण पत्र जमा कर दिया गया है। बहुत जल्द विभाग राशि जारी कर देगा।सभी शिक्षकों का समय से भुगतान किया जाएगा। कुछ विद्यालय में पठन पाठन सामग्री तथा अलमारी भेजने का उस विद्यालय के शिक्षक साथियों द्वारा किया गया जिसका लिस्ट उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। चाय पे चर्चा टीम बेतिया के सदस्यों का उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत आपको हो 24 घंटा मेरा मोबाइल नंबर खुला रहता है आप अपनी समस्या के समाधान के लिए कॉल कर सकते हैं।