12/12/2025
आज Eyes कोचिंग के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर फ़ीता काटकर उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संस्था के संचालकों और पूरी टीम की ऊर्जा, लगन और छात्रों के प्रति समर्पण को देखकर मन प्रसन्न हो गया।
बेतिया के शिक्षा के क्षेत्र में यह एक मजबूत और स्वागतयोग्य पहल है, जो SSC, रेलवे, बैंकिंग, बिहार SI, BPSC, CTET, STET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नई दिशा और नए अवसर प्रदान करेगी।
मैं Competitive Eyes परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
आशा है कि यह संस्थान न केवल बेहतर मार्गदर्शन देगा,
बल्कि हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप सभी का प्रयास निश्चित रूप से बेतिया को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान देगा ।