29/03/2026
नेशनल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज दिनांक 29/03/2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के कुल 200 छात्र-छात्राओं में से 173 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। वहीं 23 छात्र-छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी तथा 03 छात्र-छात्राओं ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कुल मिलाकर विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। केवल 01 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहा।
विद्यालय की छात्रा कृति लता ने 476 अंक, शाहनवाज अहमद ने 470 अंक तथा शायदा खातून 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त
नरगिस बेगम (464 अंक), सौम्या कुमारी (461 अंक), मरियम मुस्तफा (460 अंक), आयशा मसूद (453 अंक), अतीफ जमाल (447 अंक), एहतेशाम इकबाल (432 अंक), मो. अल्ताफ (431 अंक) तथा ऋतिक राज (422 अंक) प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC श्री आफाक अहमद, सचिव मो. अली, प्राचार्य अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रशासक श्री नन्द लाल शर्मा, मो. मुस्तफा एवं शिक्षकगण प्रभात कुमार, मो. अखलाक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।