03/08/2023
इंसान वेलफेयर फाऊंडेशन द्वारा संचालित मौलाना अबुल कलाम क़ासमी शिक्षा जागरूकता अभियान क्लासेज, नट मोहल्ला साठी के बच्चों के आज की कुछ तस्वीरें।
Today's pictures of the children of Maulana Abdul Kalam Quasmi Educational Awareness Mission Classes, Nat Mohalla Sathi, Run by Insan Welfare Foundation.
#मौलाना_अबुल_कलाम_शिक्षा_जागरूकता_अभियान #इंसान_वेल्फेयर_फाउंडेशन
21/04/2023
#इंसान_वेल्फेयर_फाउंडेशन द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी
इंसान वेल्फेयर फाउंडेशन ने 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार के शाम, यानी 28 रमजानुल मुबारक के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर साठी थाना क्षेत्र के तामा लोगों ने भी भाग लिया।
यह इफ्तार पार्टी एक धार्मिक उत्सव के साथ-साथ लोगों को एक साथ लाने और सभी धर्मों के लोगों के बीच एक महान भाईचारे का संदेश देने का भी एक माध्यम था।
इस मौके पर इंसान वेल्फेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शोएब कमाल, महासचिव मो. अबुल्लैस, एकरामुल हक, डॉ. मो. साकिब, अबुल कैस, मो. सोहैल, शमीम कमर रियाज़ी, सेमरी पंचायत के सरपंच मो. एहसान, और धोबनी पंचायत के मुखिया लाल बहादुर जैसे अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी इसमें भाग लिया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि MLC #आफाक_अहमद और पूर्व विधायक #विनय_वर्मा भी शामिल थे।
इंसान वेल्फेयर फाउंडेशन की तरफ से इस पार्टी का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना था।
18/04/2023
आप सादर आमंत्रित हैं ! ☺️
26/01/2023
74वें गणतंत्र दिवस पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
03/12/2022
भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वाधीनता सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष, 'भारत रत्न' डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
अप्रतिम प्रतिभा के धनी, बिहारी माटी के गौरव राजेंद्र बाबू का सादा जीवन उच्च विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
26/11/2022
भारत के हर नागरिक के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यही वो ऐतिहासिक दिन है जब देश की संविधान सभा (Constituent Assembly) ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। जी हां, 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान (Constitution) को विधिवत रूप से स्वीकार किया था, लेकिन इस संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। यह हमारे संविधान की ही देन है, जिसकी बदौलत हम आजाद देश के आजाद नागरिक कहलाते हैं। यह हमें हमारे मौलिक अधिकार दिलाता है और हमें हमारे मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाता है, इसलिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) मनाया जाता है, जिसे राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर भी जाना जाता है।
संविधान दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं !
14/11/2022
आज के बच्चें कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम जिस तरह से बच्चों की परवरिश करते उससे भारत का भविष्य तय होता है।। - पं. जवाहर लाल नेहरू
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
11/11/2022
भारत के पहला शिक्षा मंत्री, भारत रत्न से सम्मानित *मौलाना अबुल कलाम आज़ाद* की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
08/11/2022
सिक्ख धर्म के प्रबर्तक, सम्पूर्ण विश्व में दया समानता प्रेम और मानवता की शिक्षा देने वाले महान दार्शनिक "गुरुनानक देव जी” की जयंती पर शत शत नमन
इंसान वेलफेयर फाउंडेशन-IWF
24/10/2022
सुख, समृद्दि, जोश, उमंग, मिठास और आपसी प्रेम-भाईचारे का त्योहार है, जिसे हिन्दू धर्म के लोग पूरे हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाते हैं। असत्य पर दीपावली सत्य की जीत के इस त्योहार को लोग अपने-अपने रीति-रिवाज और परंपरा के साथ मनाते हैं।
आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं |
17/10/2022
सर सैय्यद अहमद खान ने शिक्षा में जो अहम योगदान दिया है,वह किसी तारीफ की मोहताज नहीं है। सर सैयद अहमद खान ने हमें दिमागी गुलामी से निकाला है। सर सैयद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को कायम करने के लिए जो मेहनत की है वह काबिले तारीफ है।
सैयद अहमद खान को उनके यौम-ए-पैदाइश पर खिराज-ए-अकीदत।