Shri B N Singh Smarak Samiti

Shri B N Singh Smarak Samiti

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri B N Singh Smarak Samiti, Education, Vill. Puwansi(Badli ka purwa), Post Office Maharajpur, Bela Pratapgarh.

05/09/2025

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री वी एन सिंह ग्रुप आफ एजुकेशन के सभी संस्थाओं के गुरु जनों को यथोचित प्रणाम, हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है भविष्य में भी आप लोग संस्थान को आगे बढ़ाने में इसी तरह योगदान देते रहेंगे। सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई।

Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 23/08/2025

बी एन सिंह मेमोरियल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित श्री बीएन सिंह स्मारक आईटीआई के प्राचार्य श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी को उनके जन्म दिवस पर संस्था के प्रबंध तंत्र की ओर से लख-लख बधाइयां।

Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 15/08/2025

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बी एन सिंह स्मारक समिति के प्रबंधक एवं बी एन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन आदरणीय यशवंत बहादुर सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके पश्चात सरस्वती पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई । इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

31/07/2025
Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 28/07/2025

दिनांक 27/07/2025 को स्मृतिशेष गोलोकवासी स्वर्गीय श्री बी.एन.सिंह जी की पुण्यतिथि पर बी. एन. सिंह स्मारक शिक्षा समिति, पुवासी, एवं बी एन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट,पुवासी के आदरणीय प्रबंधक/चेयरमैन द्वारा समिति एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न संकायों के प्राचार्य,विभागाध्यक्ष,शिक्षक, शिक्षिकाओं, एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । समस्त लोगों द्वारा पुण्यात्मा को सदैव परमपिता के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त होने हेतु कामना की गई ।

Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 27/07/2025

आज विश्व मातृ पितृ दिवस है संयोगवश मेरे स्वर्गीय पिता बद्री नारायण सिंह जी की आज 48वीं पुण्यतिथि भी है, जिनकी स्मृति में बी एन सिंह मेमोरियल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के वैनर तले कई शैक्षणिक संस्थान संचालित है। मेरे स्वर्गीय पिता ही मेरे प्रेरणा स्रोत हैं। अपने जीवन काल में उन्होंने एक प्राइमरी स्कूल और एक जूनियर हाई स्कूल की स्थापना ग्राम नेवादा टेकी पट्टी में किया था। जिनकी प्रेरणा से ही हम लोगों ने शैक्षणिक संस्थान प्रारंभ किया। आज प्रातः विधिवत पूजन अर्चन कर आशीष प्राप्त किया तथा सायंकाल "स्पर्श, दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज लखनऊ" के विद्यार्थियों को भोजन का आयोजन किया गया। परिवार की तीन पीढ़ी की सहभागिता मे सेवा का अवसर प्रभु ने प्रदान किया । कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के दृष्टिबाधित बच्चे सम्मिलित रहे। विद्यालय के बच्चों के चेहरे पर क्षणिक ही सही, मुस्कान देखकर आत्म संतोष होता है। मेरे माता-पिता जहां भी होंगे, निश्चित ही उनका आशीष मुझे मिल रहा होगा। यद्यपि कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि मेरे माता-पिता दोनों धार्मिक प्रवृत्ति के थे,परमात्मा ने उन्हें अपने में ही समाहित किया होगा।

Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 09/07/2025

This day 9th July much unlucky for me. आज के ही दिन 2 वर्ष पूर्व मेरी अनुज वधू श्रीमती सुधा सिंह प्रबंधक यशवंत बहादुर सिंह जी की पत्नी बहुत कम उम्र में हम सबका साथ छोड़ कर ब्रह्मलीन हो गई थी। अभी हम लोग इस दुख से निकल भी नहीं पाए थे कि आज हमारे कॉलेज के सबसे होनहार और कर्मठ प्रवक्ता श्री अमित कुमार सिंह को उनके गांव औतारपुर में धान की रोपाई करवाते समय 440 वोल्ट का करंट लग गया जिससे वह जीवन का संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें शांति विलास हॉस्पिटल प्रयागराज में आईसीयू में एडमिट कराया गया है। कहते हैं की प्रार्थना में बहुत असर होता है ।कृपया आप हमारे इस नौजवान शिक्षक के जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 16/04/2025
Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 17/02/2025

बी.एन. सिंह ग्रुप आफ एजुकेशन के तत्वाधान में कल से चल रहे रामचरितमानस पाठ का आज समापन सुचारू एवं सकुशल संपन्न हुआ। इंटर कॉलेज के बच्चों ने अपने वरिष्ठ बंधुओं की विदाई में बढ़ चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर संस्कृत इंटर कॉलेज तथा संस्कृत डिग्री कॉलेज का शुभारंभ भी किया गया। आमन्त्रित आचार्य गणों का मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । प्रबंधक श्री यशवंत बहादुर सिंह द्वारा स्वयं के देखरेख में सुरुचिपूर्ण सात्विक भोजन सुयोग्य ब्राह्मण से बनवाकर सनातनी व्यवस्था से सबको उपलब्ध कराया गया। उपस्थित सभी आचार्य गणों, आसपास के विद्यालय के शिक्षक गण ,बी एन सिंह ग्रुप आफ एजुकेशन के समस्त प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा उपस्थित छात्र छात्राओं का संस्था की ओर से हार्दिक आभार ।

17/02/2025

*प्रयागराज :* *एक शहर, जो पिछले महीने भर से जाम है। एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले में जाना ऐसा है, जैसे एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना... दस में से नौ काम टाले जा रहे हैं... जब मार्केट से हरी सब्जियां खरीद लाना युद्ध जीतने जैसा हो गया है, तब किसी के बीमार पड़ने पर परिवार की क्या गति होती होगी, यह प्रयाग जाने पर यूँ ही समझा जा सकता है।*

*हर गली में गाड़ियों की लाइन लगी हुई है। अगली गाड़ी राजस्थान की है तो उसके ठीक पीछे बंगाल की। ठेठ तमिल में पूछे गए प्रश्न का भी उत्तर दे रहे प्रयागी लोग, वो भी बिना समझे ही... उस शहर की हर गली में पूरा भारत उतरा हुआ है, जैसे लोटे के जल में उतर आती हैं गङ्गे च यमुने चैव गोदावरी नर्मदा सिंधु कावेरी...*

*शहर के लड़के महीने भर से नाते रिश्तेदारों को गंगाजी नहलाने में लगे हुए हैं। कल बड़ी बुआ, आज मौसी... कल बड़े पापा के दोस्त आने वाले हैं तो परसो भैया के फेसबुक फ्रेंड... वे दौड़ रहे हैं, घर से सङ्गम, सङ्गम से घर... कभी बाइक से, कभी पैदल... तीन किलोमीटर की यात्रा दो घण्टे में भी पूरी नहीं होती, फिर भी वे चल रहे हैं, दौड़ रहे हैं, हँस रहे हैं...*

*उस बड़े शहर की अपनी हजार दैनिक परेशानियां हैं। हानि लाभ, जनम-मरण, दुख सुख ... शादी विवाह, पर्व त्योहार भी... वे कैसे मैनेज कर रहे होंगे, यह सोच कर आश्चर्य होता है। पर वे कर ही रहे हैं। प्रयाग की प्रतिष्ठा मान कर, अपना दायित्व मान कर, अपना धर्म समझ कर...*

*इसमें कोई दो राय नहीं कि महीने भर से दुनिया की व्यवस्था संभालता प्रयाग थक चुका होगा। थकान स्पष्ट दिख रही है। पुलिसकर्मियों के चेहरों पर, संत शिविरों के व्यवस्थापकों, कार्यकर्ताओं के चेहरों पर, यहाँ तक कि साधु-संतों के चेहरों पर... किसी शिविर में जा कर वहाँ के कार्यकर्ताओं की दिनचर्या देख लीजिये, वे बीस बीस घण्टे जग रहे हैं, दौड़ रहे हैं, तप रहे हैं। यही स्थिति प्रयाग के सामान्य जन की है।*

*मैं मानता हूं कि कुछ तीर्थयात्रियों के बुरे अनुभव भी रहे होंगे। उन्हें वहाँ लूटने वाले भी मिले होंगे। बीस रुपये की पानी बोतल पचास में बेचने वाले भी होंगे, थोड़ी दूर पहुँचाने के बदले हजार पाँच लेने वाले भी... बाहरी भीड़ को देख कर कुढ़ने वाले भी हैं। पर कलियुग में सभी देवता तो नहीं हो सकते न मित्र! नकारात्मक लोग भी रहेंगे ही... फिर भी! कुम्भ में प्रयाग का जो मूल स्वभाव दिखा है, वह सहयोग का है, सम्मान का है, सेवा का है...*

*प्रयाग के मित्रों! उस पावन तीर्थ से लौटने के बाद सबसे पहले आपको धन्यवाद देने का मन है। कुम्भ का अमृत आपके जीवन में बरसे, यह एक तीर्थयात्री का सहज आशीष है... पूरी दुनिया जिस भूमि को प्रणाम करने के लिए दौड़ पड़ी है, उसकी गोद का निवासी होने के गर्व को साधिकार धारण कीजियेगा। जय हो...👏🏻👏🏻*

*🔱हर हर महादेव 🔱*
*🏹जय जय श्री राम 🏹*

Photos from Shri B N Singh Smarak Samiti's post 16/02/2025

आज श्रीमती बृजराज कुमारी स्मारक इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के बच्चों के फेयरवेल के अवसर पर विद्यालय में रामचरितमानस का पाठ चल रहा है। कल पूर्णाहुति के साथ संस्कृत इंटर कॉलेज तथा श्रीमती सुधा सिंह स्मारक संस्कृत महाविद्यालय का शुभारंभ भी किया जाना है।

Want your school to be the top-listed School/college in Bela Pratapgarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Vill. Puwansi(Badli Ka Purwa), Post Office Maharajpur
Bela Pratapgarh
230128

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm