Pratap Bahadur Postgraduate College , Pratapgarh City ,Pratapgarh , U.P.

Pratap Bahadur Postgraduate College , Pratapgarh City ,Pratapgarh , U.P.

Share

Office of The Principal PBPG College Principal of Pratap Bahadur Post Graduate College ,Pratapgarh city ,Pratapgarh ( U.P.)

28/06/2025

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान ने देश को गौरवान्वित किया है। पीबीपीजी कॉलेज सिटी में इस उपलब्धि पर जश्न मना, आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। हम 41 साल के बाद अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं।

उन्होंने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा स्पेसक्राफ्ट के अंदर से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। कहा कि यह युवाओं के लिए न केवल खुशी बल्कि प्रेरणादायक पल है। छात्र - छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने हांथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। सभी ने अंतरिक्ष में उनके मिशन की सफलता और सकुशल धरती पर वापसी की कामना की है

इस दौरान प्रो.उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. केके सिंह, डॉ. सीपी पांडेय, डॉ. भूपाल सिंह, अजय कुमार सिंह, अजीत सिंह, रवि प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, बालेंदु सिंह, संदीप मौर्य, उस्मान सिद्दीकी, विनय सिंह, संकल्प सिंह, प्रमोद मौर्य, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, रवींद्र आदि मौजूद रहे।

Photos from Pratap Bahadur Postgraduate College , Pratapgarh City ,Pratapgarh , U.P.'s post 21/06/2025
01/02/2025

आप सभी को सूचित करना है कि अभी अपने प्रताप बहादुर पीजी कॉलेज के कॉलेज कोड...380049 डीo एल o एड oविभाग में कुल 10 सीट खाली है सीधे प्रवेश के लिए विभाग में कागजात जमा कराए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है
किसी भी जाति,वर्ग के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं l
अंतिम तिथि 6 फरवरी है

03/01/2025
Photos from Pratap Bahadur Postgraduate College , Pratapgarh City ,Pratapgarh , U.P.'s post 24/04/2024

प्रताप बहादुर पी जी कालेज प्रतापगढ़ सिटी में सत्र 2024-25 के लिए स्नातक कक्षाओं के विभिन्न संकाय मे प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई

Photos from Pratap Bahadur Postgraduate College , Pratapgarh City ,Pratapgarh , U.P.'s post 08/11/2023

*बालिका वर्ग में सलोनी शुक्ला टेबल टेनिस में चैंपियन*
आज दिनांक 8 नवंबर 2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांगीपुर में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज, उत्तर प्रदेश,का अन्तर्महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ०चन्द्र प्रकाश के निर्देशन में किया गया। विश्विद्यालय के प्रवेक्षक के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज के शारीरिक शिक्षा प्रभारी प्रोफेसर अंशुमान सिंह एवं निर्णायक की भूमिका पी ०वी ०कॉलेज प्रतापगढ के प्रोफेसर उपेंद्र सिंह एवं सरस्वती विद्यामंदिर के प्रोफेसर रविकांत कौशल ने निर्वहन किया।अन्तर्महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रताप बहादुर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ की बी ० ए ० तृतीय वर्ष की छात्रा सलोनी शुक्ला द्वितीय स्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांगीपुर प्रतापगढ की बी०ए० तृतीय वर्ष छात्रा रेनू द्विवेदी एवं तृतीय स्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांगीपुर प्रतापगढ की छात्रा लक्ष्मी कनौजिया ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज कैम्पस के छात्र अर्जुन सिंह, द्वितीय स्थान विश्वविद्यालय कैंपस के ही शिव प्रसाद यादव एवं तृतीय स्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांगीपुर के छात्र शिवम् यादव ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता की संयोजिका राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांगीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी श्रीमती सीमादेवी ने सभी प्रतिभागियों को खेल की भावना से प्रेरित होकर खेलने के लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ०राम कुमार यादव, डॉ०राकेश कुमार शुक्ला, डॉ०विष्णु प्रताप सिंह, डॉ० मेवलाल यादव, श्री जितेन्द्र कुमार, डॉ० देवेंद्र प्रताप सिंह, श्री महेन्द्र कुमार यादव, श्री अजीत कुमार, श्री नवीन सिंह, श्री श्याम लाल,श्री हीरालाल, श्री विनोद को सहयोग प्राप्त हुआ।

Photos from Pratap Bahadur Postgraduate College , Pratapgarh City ,Pratapgarh , U.P.'s post 08/11/2023

प्रो. राजेंद्र सिंह( रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पीबी पीजी कॉलेज को आज खेल में सुनहरा दिन रहा क्रॉस कंट्री में जहां कॉलेज की शिवानी और वर्षा द्वितीय एवं तृतीय स्थान लेकर मेडल प्राप्त कर अपना चयन करवाया वहीं साकेत डिग्री कॉलेज में तलवारबाजी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कॉलेज के 5 पुरुषों एवं 6 महिलाओं का चयन विश्वविद्यालय के लिए हुआ तलवारबाजी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में पीबीपीजी कॉलेज प्रतापगढ़ प्रथम स्थान पर रहा I सभी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं💐

Want your school to be the top-listed School/college in Bela Pratapgarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Pratapgarh Raebareli Road
Bela Pratapgarh
230002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm