17/10/2020
या श्री स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मी :,
पापात्मनां कृतधियां हृदयेषु बुद्धि :।
श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा
तां त्वां नतास्म परिपालय देवि विश्वं ।|
पुण्यवान-जन के घर में जो लक्ष्मी के रूप में विराजमान है
और पापात्मओ के यहां जो अलक्ष्मी है ,
जो बुद्धिमानों की बुद्धि-रूप मर है
और सज्जनों के मन में श्रद्धा रूप है ,
कुलीन-परिवारों के यहां जो लाज या मर्यादा रूप मे है ,
उस भगवती को बारम्बार प्रणाम
आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏💐💐
05/09/2020
संस्थापक निर्माता शिवकुमारी दुबे इण्टर मिडिएड कॉलेज नौडेरा प्रतापगढ़ से सम्बंधित समस्त विदयालय के संस्थापक आदरणीय, माननीय,परमपूज्य प्रोफेसर, पूर्व विधायक पंडित श्री श्री रामदेव दूबे जी बाबू जी का आज जन्मदिन है,आज जब पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है, हमारे पूजनीय बाबू जी स्वर्गीय श्री रामदेव दुबे, जो स्वयं एक शिक्षक थे, का जन्म दिन है! आज से ९० वर्ष पूर्व, पाँच सितम्बर १९३०, शुक्रवार के दिन, उनका जन्म एक ग्रामीण कुलीन परिवार में हुआ था! बाबा पंडित गया दीन दुबे जी “बड़का दूबे” के नाम से इलाक़े में मशहूर थे. बड़े किसान थे. कहना न होगा कि सामन्तशाही और अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध बाबू जी को बचपन से ही आक्रोश था. १९५० के दशक में हिंदी साहित्य और दर्शनशास्त्र में परास्नातक एवं साहित्य रत्न की उपाधि हासिल करने के बाद, पिताजी की जीवन यात्रा एक प्राचार्य के रूप में शुरू हुई. बहुत अच्छे वक्ता थे. अच्छा दार्शनिक साहित्य, वाद-विवाद, कुश्ती लड़ना और लम्बी कूद उनकी पसंदीदा हॉबीज़ में शुमार थीं!
नमन 🙏🙏🙏🙏🙏
18/06/2020
महान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को उनकी पुण्य तिथि पर कोटि कोटि नमन...,🙏