07/08/2025
आयुष ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया
क्षेत्र के गूंती गांव स्थित कामधेनु कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी साइंस के छात्र आयुष वर्मा ने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा घोषित कक्षा एचडीपी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर 95.40 प्रतिशत अंक लेकर राज्य स्तर मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । संस्था निदेशक पमित यादव ने बताया कि संस्था अपने उत्कृष्ट परिणाम के लिए जानी जाती है इससे पहले भी संस्था के छात्रों ने राज्य स्तर पर प्रथम एवं चतुर्थ प्राप्त किया है। संस्थान निदेशक पमित यादव उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए स्टाफ व छात्रों का आभार जताया है