30/09/2026
बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे व माया कौशल्या फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश।
स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन एवं माया कौशल्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और यात्रियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग करने, कचरा डस्टबिन में डालने व अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन प्रबंधक मलयज कुमार मलयानिल, स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार, सी.एस. गोल्डन एवं आरपीएफ प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए सी.ए. प्रदीप भारद्वाज, अमन जायसवाल, अधिवक्ता वीरेंद्र राय, सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत चौधरी, रवि जायसवाल, विपिन, छोटू, अमित, अनुराग, निशांत, सौरभ, पंकज, अजय, विक्की, शैलेंद्र और सिकंदर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
आइए, हम सब मिलकर अपने रेल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।
#माया_कौशल्या_फाउंडेशन