Govt.Middle School Mohanpur,Begusarai

Govt.Middle School Mohanpur,Begusarai बिहार सरकार द्वारा संचालित प्रारम्भिक विद्यालय

राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर ने "स्वच्छ विद्यालय -हरित विद्यालय"   2025-26 के राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों की...
19/06/2026

राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर ने "स्वच्छ विद्यालय -हरित विद्यालय" 2025-26 के राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची में ग्रामीण क्षेत्र (i) कैटेगरी में 95.2 अंक लाकर राष्ट्रीय स्तर 27 वां स्थान सुनिश्चित किया है। इस कैटेगरी में यह विद्यालय बिहार में अग्रणी है।
यह उपलब्धि विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग का परिणाम है। आप सभी के स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने हमें निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की है।
आप सभी के स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए पुनः हार्दिक धन्यवाद।
🌱 "स्वच्छ विद्यालय – हरित विद्यालय – श्रेष्ठ विद्यालय" 🌱 Ministry of Education Bihar Education Department SCERT BIHAR

  की मदद से तैयार किया गया विद्यालय की उपलब्धि का एक पोस्टर....।   SCERT BIHAR Ministry of Education Bihar Education Dep...
13/06/2026

की मदद से तैयार किया गया विद्यालय की उपलब्धि का एक पोस्टर....। SCERT BIHAR Ministry of Education Bihar Education Department Binay Kumar

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में विद्यालय के 15 बच्चों ने सफलता अर्जित की है। सभी  सफल बच्चों को बहुत-ब...
08/06/2026

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में विद्यालय के 15 बच्चों ने सफलता अर्जित की है। सभी सफल बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद..!!!

राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर में पांच दिवसीय शतरंज शिविर का समापन,  राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर में आयोजित पांच द...
06/06/2026

राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर में पांच दिवसीय शतरंज शिविर का समापन,
राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर में आयोजित पांच दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन आज, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया। इस विशेष शिविर में विद्यालय के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शतरंज की बारीकियों को सीखा।
शिविर में मुख्य प्रशिक्षक एवं शिविर प्रभारी के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शिक्षक श्री संत कुमार साहनी ने अपनी टीम के साथ बच्चों को पांच दिनों तक लगातार प्रशिक्षण दिया। उन्होंने खेल की विभिन्न चालों, रणनीतियों और खेल भावना के बारे में बच्चों को सिखाने के लिए अत्यधिक प्रयास किया। इस शिविर में सहायक प्रशिक्षक के तौर पर *गीतांजलि* और *आदित्य राज* के साथ अन्य सीनियर बच्चों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण पाकर बच्चे शतरंज की चालों के साथ-साथ प्रतिबद्धता, अनुशासन और खेल के मनोरंजन से बेहद प्रभावित दिखे।
*मदन कुमार बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता, अधिवक्ता संजीत कुमार रहे मुख्य निर्णायक*
शिविर के अंतिम दिन, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रतिभागी बच्चों के बीच एक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता प्रबंधक, अनुभवी शतरंज खिलाड़ी व अधिवक्ता संजीत कुमार ने मुख्य निर्णायक (अंपायर) की भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को खेल के नियमों की बारीकियों से अवगत कराते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कड़े मुकाबले में मदन कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
साभार "Dainik Bhaskar"

05/06/2026
शतरंज प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन । 02 जून 2026
02/06/2026

शतरंज प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन । 02 जून 2026

01/06/2026

विद्यालय में शतरंज प्रशिक्षण शिविर

विद्यालय में ग्रीष्मावकाश हो चुका है ।बच्चे "श्री संत कुमार साहनी जी " राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत ...
01/06/2026

विद्यालय में ग्रीष्मावकाश हो चुका है ।बच्चे "श्री संत कुमार साहनी जी " राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत प्रधानाध्यापक की मदद से शतरंज सीख रहे हैं । लगभग 40 बच्चे 4 से 5 दिन के कार्यशाला में शतरंज सीखेंगे। Chess.com

29/05/2026

29/5/2026

Address

Mohanpur
Begusarai
851131

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt.Middle School Mohanpur,Begusarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt.Middle School Mohanpur,Begusarai:

Shortcuts

Share

Category