Ganga Global Institute of Management Studies

Ganga Global Institute of Management Studies 1st College of MBA, MCA, BCA & BBA in Begusarai & Neighbouring

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज, बेगूसराय में आज "करियर पथ : सफलता की ओर आपकी यात्रा का मार्गदर्शन" विषय पर...
29/07/2025

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज, बेगूसराय में आज "करियर पथ : सफलता की ओर आपकी यात्रा का मार्गदर्शन" विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार की तेज़ी से उभरती हुई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोज़गार मार्गदर्शन, प्रशिक्षण अवसर, नौकरी संभावनाएँ तथा सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की वर्तमान माँग से अवगत कराना था।

संगोष्ठी में विद्यार्थियों को बताया गया कि बीसीए व एमसीए पाठ्यक्रमों के उपरांत उनके पास कौन-कौन से रोज़गार विकल्प उपलब्ध हैं, किस प्रकार की कंपनियाँ किस प्रकार के तकनीकी कौशल की माँग कर रही हैं, और वर्तमान समय में पाइथन, जावास्क्रिप्ट, जावा, डेटा विज्ञान जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं और तकनीकों की अधिक आवश्यकता है।

संस्थान के मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद अर्श ने कहा—

कोडिंग एज जैसी उभरती कंपनियों का कॉलेज में आना विद्यार्थियों को न केवल उद्योग से जोड़ता है, बल्कि उन्हें वास्तविक दुनिया की तैयारियों में भी सक्षम बनाता है।"

इस अवसर पर कोडिंग एज के निदेशक ने भी कॉलेज और विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा—

"हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम बेगूसराय जैसे ज्ञानवर्धक नगर में युवाओं को उद्योग से जोड़ने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। हम भविष्य में भी संस्थान के साथ मिलकर और अधिक रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।"

29/07/2025

महिन्द्रा प्राइड क्लासरूम अपस्किलिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य समापन समारोह GGIMS, बेगूसराय में सम्पन्नGGIMS में चल रहे...
28/07/2025

महिन्द्रा प्राइड क्लासरूम अपस्किलिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य समापन समारोह GGIMS, बेगूसराय में सम्पन्न
GGIMS में चल रहे महिन्द्रा प्राइड क्लासरूम अपस्किलिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन समारोह 28 जुलाई को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

सात दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला में MCA, MBA और BCA विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में संचार कौशल, साक्षात्कार तैयारी, करियर प्लानिंग, आत्मविश्वास विकास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क एवं समस्या समाधान जैसे प्रमुख पेशेवर कौशलों का विकास करना था। समापन समारोह की मुख्य झलकियाँ:
जर्नल वितरण एवं पुरस्कार वितरण:
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण जर्नल प्रदान किया गया। इसके उपरांत टीम गतिविधियों के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को सम्मानित किया गया:

प्रथम स्थान: GGIMS Genius Gang

द्वितीय स्थान: GGIMS Utkarsh

तृतीय स्थान: GGIMS Freshwave

उक्त सभी टीमों को GGIMS की प्राचार्या प्रो. डॉ. सुधा झा एवं मास्टर ट्रेनर श्री प्रेम रंजन द्वारा शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार:
छात्रा वर्ग में: अंकिता कुमारी (MCA विभाग)

छात्र वर्ग में: कृष्णा कुमार (MCA विभाग)

इन दोनों विद्यार्थियों को GGIMS IQAC समन्वयक ई. मुरारी कुमार एवं मास्टर ट्रेनर श्री प्रेम रंजन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रो. डॉ. सुधा झा, प्राचार्या, GGIMS ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा:

"यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेषकर हमारी छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा। इसने उन्हें आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक तैयारी की दिशा में एक सशक्त आधार प्रदान किया है।"

ई. मुरारी कुमार, कार्यक्रम समन्वयक एवं IQAC समन्वयक, ने कहा:

"यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः एम्प्लॉयबिलिटी (रोज़गारयोग्यता) पर केंद्रित था। इससे विद्यार्थियों को न केवल करियर की स्पष्ट दिशा मिली, बल्कि उनके भीतर नेतृत्व और टीमवर्क की भावना भी विकसित हुई है।" समारोह के अंत में MCA विभाग के छात्र कृष्णा कुमार ने सभी प्रशिक्षकों, GGIMS के शिक्षकगणों एवं प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से श्री भानु रंजन वत्स के प्रति आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

📸 Upskilling Training Programme का शानदार शुभारंभ!गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बेगूसराय में महिला एंड मह...
24/07/2025

📸 Upskilling Training Programme का शानदार शुभारंभ!

गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बेगूसराय में महिला एंड महिला समूह के सहयोग से "प्राइड क्लासरूम" पहल के तहत एक विशेष Upskilling Training Programme की शुरुआत हुई।

🎯 इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को लाइफ स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, टीमवर्क, टाइम मैनेजमेंट, ग्रूमिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, इंटरव्यू स्किल्स जैसी जरूरी जीवन व करियर आधारित क्षमताओं में प्रशिक्षित करना है।

🔹 उद्घाटन अवसर पर संस्थान की प्राचार्य डॉ. सुधा झा, कार्यक्रम संयोजक प्रो. मुरारी कुमार की उपस्थिति रही।

👏 छात्रों ने पहले दिन के सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और Soft Skills व Professional Etiquettes के बारे में जाना।

💡 यह पूरा प्रशिक्षण 40 घंटे का है, जो छात्रों को आत्मनिर्भर और करियर के लिए तैयार बनाएगा।

📍स्थान – Ganga Global Institute of Management Studies, Begusarai
📆 कार्यक्रम जारी है...

🏆 GGPL 2025: GGIMS की ऐतिहासिक जीत! 🏆गंगा ग्लोबल प्रीमियर लीग (GGPL) 2025 में GGIMS ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GGITE को...
18/02/2025

🏆 GGPL 2025: GGIMS की ऐतिहासिक जीत! 🏆

गंगा ग्लोबल प्रीमियर लीग (GGPL) 2025 में GGIMS ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GGITE को 3-0 से क्लीन स्वीप कर खिताब अपने नाम किया! 🎉🔥

मैन ऑफ द मैच: पियूष कुमार
मैन ऑफ द सीरीज: राजा कुमार
बेस्ट परफॉर्मेंस: सनी कुमार

बधाई हो GGIMS टीम! यह जीत आपकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है! 🏏💪

जीजीआईएमएस ने लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमायाजीजीआईएमएस और जीजीआईटीई के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की सीरीज का...
17/02/2025

जीजीआईएमएस ने लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाया

जीजीआईएमएस और जीजीआईटीई के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जीजीआईएमएस ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने नाम कर लिया। जीजीआईटीई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन बनाए।

जीजीआईएमएस ने इस लक्ष्य को 8वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। सनी कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। उन्होंने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में 14 रन नाबाद बनाए। शुभम कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 30 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए।

इस जीत के साथ जीजीआईएमएस ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला कल खेला जाएगा।

🏏 गंगा ग्लोबल प्रीमियर लीग - पहली जीत! 🏆🎉गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर, बेगूसराय में आयोजित तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मुका...
15/02/2025

🏏 गंगा ग्लोबल प्रीमियर लीग - पहली जीत! 🏆🎉

गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर, बेगूसराय में आयोजित तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में GGMIS टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GGITE टीम को 36 रनों से हराया! 🔥👏

मैच का संक्षिप्त विवरण:
🏏 GGMIS स्कोर: 120 रन (12 ओवर में)
⚡ GGITE टीम ऑल आउट: 86 रन

🎖 मैन ऑफ द मैच: MBA छात्र राजा कुमार 🏅
🔥 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: सनी, पीयूष, शुभम, साकेत
⚡ सर्वश्रेष्ठ कप्तानी: कप्तान अनिकेत कुमार और उप-कप्तान सनी कुमार

सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और टीम वर्क की मिसाल पेश की! 💪⚡ अगले मुकाबले के लिए तैयार रहें और इसी जोश के साथ खेलते रहें! 🏆🔥

🇮🇳 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳 सभी देशवासियों को  गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!आइए, संविधान के आदर्शों को अपनाकर...
26/01/2025

🇮🇳 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳

सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए, संविधान के आदर्शों को अपनाकर देश की एकता और समृद्धि के लिए कार्य करें।

जय हिंद, जय भारत!
#गणतंत्र_दिवस

🇮🇳 संविधान दिवस 2024 का भव्य आयोजन 🇮🇳आज गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बेगूसराय में संविधान दिवस बड़े उत्स...
26/11/2024

🇮🇳 संविधान दिवस 2024 का भव्य आयोजन 🇮🇳

आज गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बेगूसराय में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
प्राचार्या प्रो. डॉ. सुधा के. झा ने संविधान के उद्देश्यों और मूल्यों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
प्रो. डॉ. अभिजीत कुमार और प्रो. राजीव कुमार ने संविधान की प्रासंगिकता और समानता पर अपने विचार व्यक्त किए।

🎉 प्रश्नोत्तरी विजेता: टीम A (BCA और MBA छात्र)
🎨 चित्रकला प्रतियोगिता:
🥇 शबनम कुमारी (प्रथम स्थान)
🥈 अनिशा कुमारी (द्वितीय स्थान)

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रो. विवेक कुमार और सभी फैकल्टी सदस्यों का धन्यवाद।
संविधान दिवस पर शपथ लें - अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करें।

जय संविधान, जय भारत!
#संविधान_दिवस

🌟 Happy Teachers' Day! 🌟At Ganga Global Institute of Management Studies , we believe that teachers are the guiding light...
05/09/2024

🌟 Happy Teachers' Day! 🌟

At Ganga Global Institute of Management Studies , we believe that teachers are the guiding lights that shape the future of our students. Today, we celebrate the dedication, passion, and wisdom of our incredible faculty who inspire and empower our students every day.

To all the teachers who have made a difference, thank you for your unwavering commitment to education and for being the true architects of society. Your hard work, patience, and guidance have a lasting impact on the lives of countless students.

Here's to the mentors who go above and beyond to ignite the spark of learning! 💡

Happy Teachers' Day!

Ganga Global Institute of Management Studies में तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम प्रेस रिपोर्ट।।
30/08/2024

Ganga Global Institute of Management Studies में तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम प्रेस रिपोर्ट।।

1st Day Induction Programme Ganga Global Institute of Management Studies
29/08/2024

1st Day Induction Programme Ganga Global Institute of Management Studies

Address

GGIMS, Ramzanpur, NH-31
Begusarai
851129

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919334338966

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ganga Global Institute of Management Studies posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ganga Global Institute of Management Studies:

Shortcuts

Share

Category