08/07/2026
*समर कैंप के समापन पर प्रधानाध्यापक ने शिक्षा सेविकाओं को किया सम्मानित*
राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सांख में मंगलवार को 30 दिवसीय समर कैंप के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जे.पी. ज्योति ने अपनी ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर समर कैंप में पठन-पाठन कार्य में योगदान देने वाली शिक्षा सेविकाओं नीतू कुमारी एवं स्वाति कुमारी को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, विद्यालय का प्रतीक चिह्न (लोगो) तथा सहयोग राशि देकर सम्मानित किया।