18/03/2026
ANUBHUTI – The Feelings” चार दिवसीय राष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन
बेगूसराय जिला प्रशासन के कला एवं संस्कृति विभाग तथा सुलोचना सामाजिक संस्थान (रंगमंडल), बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में “ANUBHUTI – The Feelings” नामक चार दिवसीय राष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन दिनांक 19 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह महोत्सव स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपनी कला का प्रदर्शन एवं आदान-प्रदान कर सकेंगे।
इस महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आमंत्रित कलाकारों द्वारा पेंटिंग एवं टेराकोटा कार्यशाला (प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक) प्रमुख है।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
19 मार्च 2026:
संध्या 6 बजे से 8 बजे तक श्वेता कुमारी एवं साथियों द्वारा लोक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति।
20 मार्च 2026:
अमृता आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी एवं सुलोचना सामाजिक संस्थान (रंग मंडल), बेगूसराय द्वारा लोक संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति।
21 मार्च 2026:
सुमित बस एवं साथियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति तथा हरीशंकर प्रसाद सिंह द्वारा लोक संगीत कार्यक्रम।
22 मार्च 2026:
कला प्रदर्शनी का आयोजन।
साथ ही, 19 मार्च से 21 मार्च 2026 को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका विषय “बुजुर्गों के प्रति हमारा दायित्व” रखा गया है। साथ ही म्यूजिक और डांस प्रतियोगिता और कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है
यह संपूर्ण कार्यक्रम प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, कंकौल, बेगूसराय में आयोजित होगा। इस महोत्सव में कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ एवं आर.सी.पी.एस.एम आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज, बेगूसराय का सहयोग प्राप्त है।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
+91 8210370529, 9113191681, 9334398671