06/01/2022
राम चरित्र सिंह महाविद्यालय, मंझौल में 03-01-2022 को बिहार के अग्रणी राजनेता स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की पुण्य तिथि मनाई गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। प्रधनाचार्य महोदय ने इस अवसर पर ललित नारायण जी के कार्यों एवं योगदानों को बताते हुए बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को सभी के साथ साझा किया।
06/01/2022
महाविद्यालय में कोविड टीकाकरण से पूर्व प्रधानाचार्य के दिशा निर्देश में कोविड जाच प्रारंभ
04/01/2021
दिनांक 3 जनवरी 2021 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई राम चरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल में बिहार बिभूति ललित नारायण मिश्र की 46 वीं पूण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ नवीन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बिपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ कृष्ण कुमार पासवान ने मिथलांचल में उनकी देन एवं रेलमंत्री के रूप में उनके कार्यो को रेखांकित किया। ललित नारायण मिश्र जी के समकालीन श्रीनारायण दिवाकर जी ने उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला एवं अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरणों को सभी के सामने रखा। डॉ रामनंदन प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ललित नारायण केवल मिथलांचल के ही नहीं पूरे देश के लिए एक धरोहर हैं। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ नवीन कुमार सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ललित नारायण मिश्र को याद किये बिना आधुनिक भारत की कल्पना नहीं कि जा सकती। आजादी के बाद के भारत के निर्माण में उनकी भूमिका मील का पत्थर के समान है और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए वे नींव का पत्थर हैं। इस अवसर पर प्रो. रविकांत आनंद, श्री राजेश कुमार एवं अन्य मौजूद थे।
23/12/2020
UG Part - 1 Examination Programme - 2020
10/01/2020
Notification Part-III 2020 Exam. Exam programme
22/11/2019
Notification Part-III 2020 Exam. Form
08/08/2019
*स्नातक प्रथम खंड 2019* प्रायोगिक परीक्षा (अनुषांगिक) दिनांक 16-08-2019 से