Ganga Global School

Ganga Global School A CBSE affiliated secondary school, situated in Ramzanpur, N. H.-31, Near Ganga Dairy Begusarai. Bihar.

A school situated in Ramjanpu, Dist-Begusarai, Bihar Near Ganga Dairy

गंगा ग्लोबल विद्यालय में धूमधाम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर विज्...
01/03/2022

गंगा ग्लोबल विद्यालय में धूमधाम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर विज्ञान और गणित के विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें कक्षा पांचवी से लेकर कक्षा दसवीं तक के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसी दिन यानी 28 फरवरी 1928 को प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी घोषणा के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान और गणित के क्षेत्र में हो रहे विकास के नए नए मॉडल का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित इन यंत्रों को देखकर सभी अचंभित हो गए। क्योंकि इससे उनके विज्ञान के प्रति रुचि साफ झलक रही थी। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने बच्चों के इन मॉडलों की सराहना की उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे शिक्षार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वह इस विषय के प्रति आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। जो बच्चे विज्ञान पढ़ने में रुचि लेते हैं उन्हें बाल मनोवैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है। विज्ञान के प्रति उत्साह देखा जाता है। दूरभाष के माध्यम से व्यवस्थापक सर्वेश कुमार ने विद्यालय के सभी बच्चों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने इस दिवस का मूल उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना बताया और उन्होंने कहा कि जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग होना चाहिए। इस प्रदर्शनी का आयोजन सभी शिक्षकों की देखरेख में हुआ। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सहकर्मी उपस्थित थे।

गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर में स्थित गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन, गंगा ग्लोबल स्कूल तथा गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यू...
17/08/2019

गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर में स्थित गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन, गंगा ग्लोबल स्कूल तथा गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज के कर्मियों ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमान मंगलदेव पाण्डे ने झंडोत्तोलन किया और 73 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
झंडोत्तोलन के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति गीत के साथ देशभक्ति भाव नृत्य तथा एकांकी (लघु नाटक)-"कथा आज़ादी की" का मंचन किया गया। गायन में तृप्ति, प्रतिभा, प्रियांशु, पूजा, खुशबू, सौम्या, निभा, साक्षी, अभिषेक, कृष्ण कुमार, सोनू तथा विकास ने भाग लिया। संगीत संचालन प्रो0 राजीव तथा वादन गंगा ग्लोबल स्कूल के छात्र सत्यम और राहुल ने किया। वहीं
भाव नृत्य "देश रंगीला-रंगीला" में पल्लवी और वर्षा ने प्रशिक्षुओं और प्राध्यापकों का काफी मनोरंजन किया।
राष्ट्रीय एकता और भाईचारा पर आधारित नाटक- "कथा आज़ादी की" परिकल्पना एवं निर्देशन प्रो0 परवेज़ यूसुफ़ ने किया तथा अपने अभिनय प्रतिभा का परिचय चुलबुल, प्रियांशु, विकास, राजेश, प्रिंस, सोनू, हरिओम तथा रजनीश ने दिया।
इस अवसर पर श्रीमान सर्वेश कुमार ने कहा कि हमें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्मो से त्याग, बलिदान और कुर्बानी देने वालों की शहादत को अभिसिंचित करेंगे। हम सभी को अपनी क्षमता के अनुसार अवश्य प्रयास करनी चाहिए। प्राचार्य डॉ0 राजेश सिंह ने संबोधन में कहा कि हम अपनी भागीदारी देश के नव निर्माण में दें तथा अपने कार्य के प्रति समर्पित होकर अपना बेस्ट देने की कोशिश करें। उक्त अवसर पर गंगा ग्लोबल बी0एड0 काॅलेज के प्रो0 सुधाकर पांडेय, प्रो0 अनामिका, प्रो0 अंजलि, प्रो0 कामायनी, प्रो0 नीलम, प्रो0 रश्मि, प्रो0 रूपेश कुमार, डाॅ0 नीरज, प्रो0 बिनोद कुमार, प्रो0 विपिन कुमार, प्रो0 अमर कुमार के साथ गंगा ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य अनिल सिंह व शिक्षकगण तथा जीजीआईएमएस के निदेशक श्रीमान जे0एन0 यादव व वहां के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 परवेज़ यूसुफ़ ने तथा मंच संचालन प्रशिक्षु सोनम सिन्हा ने किया।

गंगा ग्लोबल स्कूलप्रशांत नगर बलियास्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमआज 14 अगस्त को बलिया गंगा ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में विद्याल...
14/08/2019

गंगा ग्लोबल स्कूल
प्रशांत नगर बलिया

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

आज 14 अगस्त को बलिया गंगा ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के बच्चों ने एक अत्यंत मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में छोटे बच्चों के नृत्य, संगीत, वक्तृत्व, नाटक, सरीखे कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री राजकुमार जी ने किया । बच्चों की प्रस्तुति में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनिता मिश्रा ने भरपूर सहयोग किया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षको ने भाग लिया विशेष कर गणित शिक्षक श्री राजीव जी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को गंगा ग्लोबल स्कूल के निदेशक श्रीमान जगदीश नारायण यादव ने भी सम्बोधित किया ।
बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन और नेतरहाट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य 91 वर्षीय श्रीमान् मंगल देव पाण्डेय ने 15 अगस्त 1947 के अपने संस्मरण सुनाए । उन्होने कहा कि 15 अगस्त 1947 को वे बलिया (यू ० पी०) के हाई स्कूल में तत्काळीन जिला क्लेक्टर ने 14 अगस्त 1947 रात 12 बजे घोषणा की कि देश आजाद हो गया है । श्री पांडेय ने आगे कहा कि उस समय वे देश की आजादी का ज्यादा महत्व नहीं समझते थे लेकिन इन 72 वर्षों में देश और देश के नागरिकों ने शानदार सफलता की और हम सभी को गौरवान्वित किया है । उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि आगे आने वाले वर्षों में वे देश का , बेगूसराय का और गंगा ग्लोबल स्कूल का नाम रौशन करेंगे ।
कार्यक्रम की समाप्ति पर धन्यावाद ज्ञापन स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सरिता कुमारी ने किया । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चें के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित ब्रजेश कुमार फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री सर्वेश कुमार भी उपस्थित थे ।

Follow us on Twitter
30/01/2019

Follow us on Twitter

The latest Tweets from Ganga Global School (). CBSE Affiliated day boarding Senior Secondary School with extended hours of campus tutorials, has been raised as the most prestigious gift to the Students

गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन के दिनकर भवन में आज दिनांक 29-01-2019 को प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक...
29/01/2019

गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन के दिनकर भवन में आज दिनांक 29-01-2019 को प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शिक्षकों, प्राध्यापकों, प्राचार्य द्वय एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई.

70 वें गणतंत्र दिवस पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य
28/01/2019

70 वें गणतंत्र दिवस पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य

Capacity Building Programme(CPB)A Capacity Building Programme(CPB) on Science (Class-X) conducted by CBSE- Centre of Exc...
11/01/2019

Capacity Building Programme(CPB)

A Capacity Building Programme(CPB) on Science (Class-X) conducted by CBSE- Centre of Excellence Patna under the guidance and Incharge of D. Akhilesh Kumar, held at Ganga Global School, Ramzanpur, Begusarai. The CBP was started at 9:00 am on the 21st December and continued to be completed on the 22nd December 2018.
28 teachers from 16 schools of the district was participated in this two day Capacity Building Programme.
The resource persons was Dr. Himanshu Kumar Pandey, Principal, Gyanodaya Gurukul and Ms. Rama Chakraborty, Principal, Takshlia School.
The sessions were full of knowledge transfer and interactive discussions. Participants were enriched with different methods to enhance their teaching skill.

Registration is going on. Classes will commence from 10 April 2018.
20/03/2018

Registration is going on. Classes will commence from 10 April 2018.

Address

Ramzanpur
Begusarai
851129

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918676903207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ganga Global School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ganga Global School:

Shortcuts

Share

Category