08/05/2026
आज दिनांक 08 मई 2026 को नियोजन भवन, आयकर चौराहा के समीप, पटना स्थित कार्यालय कक्ष में श्री अरुण शंकर प्रसाद जी ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के माननीय मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विकास कुमार, बिहार कौशल विकास मिशन के एसीईओ श्री हेमंत कुमार विभाग के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने माननीय मंत्री जी के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन हेतु नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा में कार्य होने की आशा व्यक्त की।
BSDM - KYP