14/07/2020
आज बेगूसराय के तमाम समाचारपत्रों की सुर्खियों में विकास विद्यालय छाया रहा।
सभी समाचारों में विकास विद्यालय अव्वल रहा।
विकास विद्यालय का 12वीं की परीक्षा परिणाम में जिले में अग्रणी स्थान
आज सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित होते ही विकास विद्यालय प्रांगण खुशियों से सब भर उठा जब राम कुमार (विपिन कुमार हेमा कुमारी) 94.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम रहा। ज्ञातव्य हो कि राम कुमार ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
बारहवीं की परीक्षा में शामिल कुल 158 बच्चों में से 12 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 44 बच्चे 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाये।
90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चे हैं -
सत्यम कुमार (93.6 राजेश कुमार, शालिनी चौधरी), कृष्ण कुमार (90 बिपिन कुमार, हेमा कुमारी), शुभम कुमार (90 सुनील कुमार सिंह, तरुण कुमारी), उमंग सिन्हा (93.2 धर्मेन्द्र सिन्हा, उषा सिन्हा), अमन कुमार (90.4 संटू कुमार, नीतू कुमारी), सायंतनी विश्वास, अक्षय राज, संजलि कुमारी विप्लव दुर्गेश, रत्नप्रिय आनंद, मोहित कुमार, आकांक्षा कुमारी, मोनाली राय, सैयद आसिफ अकबर, रौनक भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज, संस्कृति, प्रशांत चंद्रा, रौशन राज, निकिता सिंह आदि हैं।
परीक्षार्थियों की इस सफलता का प्रतिशत पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री राजकुमार सिंह ने बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के सचिव श्री राजकिशोर सिंह ने इस अवसर पर सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा आने वाले समय में बच्चों से निरंतरता बनाए रखने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चे लगातार विद्यालय की पढ़ाई को महत्व देते हैं वही बच्चे प्रायः अच्छा करते हैं। अतः बच्चे अपने घर में रहकर विद्यालय की पढ़ाई सुचारू ढंग से करें तो उन्हें बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
जिन भी बच्चों ने विद्यालय में वर्ग बारहवीं की परीक्षा में टॉप पर रहे वैसे सारे बच्चों ने आईआईटी और मेडिकल में भी भारत में अच्छा रैंक लाये जहाँ उनका कैंपस सेलेक्शन लगभग तय माना जाता है। विद्यालय में प्रत्येक विषय में अलग-अलग तरीके से तैयारी कराई जाती है।
आज खुशी के इस अवसर पर सारे शिक्षकों को इस आशातीत सफलता पर बधाई और अगले साल केलिए इससे भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।
विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार चौधरी, उपनिदेशक श्री राकेश कुमार तथा राघव कुमार ने इस सफलता के लिए समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।