21/06/2026
Happy 12th International Day of Yoga!
Glimpses of International Yoga Day 2026 at Rashtrakavi Ramdhari Singh Dinkar College of Engineering, Begusarai.
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
29/05/2026
Glimpses of Student Counselling Program arranged by DRCC team Begusarai to aware Students about loan and credit card schemes.
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
28/05/2026
समर्पित सेवा के लिए NSS स्वयंसेवकों का सम्मान
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियन्त्रण महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सत्र 2022-2026 के पासिंग आउट स्वयंसेवकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सेवा, जागरूकता अभियानों एवं विभिन्न जनहित कार्यों में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार शर्मा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि NSS केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन कुमारी ने कहा कि सत्र 2022-2026 के स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों जैसे स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं आपदा प्रबंधन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने स्वयंसेवकों की निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि NSS से प्राप्त अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह के दौरान स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों ने NSS के माध्यम से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। अंत में संस्थान प्रशासन ने सभी स्वयंसेवकों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
18/05/2026
A successful Parent Faculty Meeting (PFM) was organized at RRSDCE Begusarai from 16/05/2026 to 17/05/2026 with the objective of strengthening communication between parents and faculty members regarding students’ academic performance, attendance, discipline, and overall development.
During the two-day meeting, parents interacted with faculty members and received valuable feedback regarding their wards. Various suggestions and concerns shared by parents were also discussed positively for the betterment of students.
The Principal, Dr. Abhishek Sharma, also addressed the parents and interacted with them regarding the academic growth, discipline, and future development of students. He appreciated the active participation of parents and emphasized the importance of continuous coordination between parents and the institution for students’ overall progress.
The college administration expressed gratitude to all parents for their valuable presence and cooperation in making the event successful.
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
15/05/2026
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान, मुजफ्फरपुर में बायोफ्यूल विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय, बेगूसराय के प्राचार्य, डॉ. अभिषेक शर्मा जी ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को जैव ईंधन की तकनीक के बारे में बताया। साथ ही, भविष्य में ऊर्जा के स्थाई स्रोतों के बारे में समझाया।
A special lecture on biofuel technology was organised at Muzaffarpur Institute of Technology, Muzaffarpur.
During the session, students and faculty members learned about biofuel technology, sustainable energy solutions and the importance of alternative energy sources for the future.
Such academic interactions help students understand emerging technologies and environmental challenges through practical and future focused discussions.
What sustainable energy source do you think can shape the future? Share your thoughts in the comments.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Samrat Choudhary Sheela Kumari MIT Muzaffarpur
14/05/2026
UGEAC-2026 Registration Open
Students with valid JEE (Main)-2026 scores can now apply for B.E./B.Tech admission in Bihar Government Engineering Colleges through UGEAC-2026.
Important Dates
Registration Starts: 13 May 2026
Last Date to Apply: 05 June 2026 (10:00 PM)
Merit List Publication: 08 June 2026
Online Counselling Begins: 10 June 2026
Don’t wait for the last date — apply early!
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
08/05/2026
Important Notice | BCECE (LE)-2026
The Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board has extended the online application dates for BCECE (LE)-2026.
🗓️ Revised Important Dates:
✅ Online Registration Closing Date: 11 May 2026 (10:00 PM)
✅ Last Date for Fee Payment: 11 May 2026 (11:59 PM)
✅ Application Form Editing: 12 May 2026 to 13 May 2026
✅ Admit Card Release Date: 23 May 2026
✅ Proposed Date of Examination: 31 May 2026
BCECE (LE)-2026 is conducted for lateral entry admission into second-year Engineering, Para-Medical, and Pharmacy courses.
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
20/04/2026
बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस बेगूसराय पहुंची। करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान व गणित के रोचक प्रयोगों को देखा और सीखा।इस पहल से छात्रों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और समझ दोनों बढ़ रही है।
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
18/04/2026
भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस के माध्यम से छात्रों को विज्ञान को देखने, समझने और अनुभव करने का शानदार अवसर मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, उपकरणों और प्रयोगों का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।
यह पहल बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से, अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समन्वयक टीम के सदस्यों—अनुपमा सिंह, गौरव रोशन, प्रीति कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, विश्वकर्मा कुमार, जगन्नाथ कुमार, रोहित कुमार एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को विकसित करना है।
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar