virtuality Gyan

virtuality Gyan जीवन को आत्मसात कैसे करे अपने प्रभु को याद करते हुए

18/01/2026
11/01/2026
12/05/2025

काफ़ी दर्द भरी महफ़िल

11/02/2025

दनाकिल डिप्रेसन अथवा डैनाकिल डिप्रेसन (Danakil Depression; डॅनाकिल[1]) इथियोपिया में स्थित अफ़ार द्रोणी का उत्तरी हिस्सा है। भूआकृतिक दृष्टि से यह लगभग मैदानी हिस्सा है और भूवैज्ञानिक दृष्टि से अवतलित भूमि है जहाँ भ्रंशन, निमज्जन और उत्थान के क्रम, और ज्वालामुखी क्रियाओं से निर्मित स्थलरूप मिलते हैं। अफ़ार द्रोणी अथवा अफ़ार त्रिभुज, जिसका यह उत्तरी भाग है, तीन टेक्टॉनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है जहाँ से अफ़्रीकी प्लेट, अरब प्लेट और भारतीय प्लेट वर्तमान में एक दूसरे से दूर खिसक रही हैं। कम ऊँचाई और शुष्क जलवायु वाला यह इलाका एक अंतरवर्ती प्रवाह वाला क्षेत्र भी है।

Hot Red Lava
दनाकिल डिप्रेसन में मौज़ूद सक्रिय ज्वालामुखी "इरता अले" में उबलता गर्म लावा
Ayalu mountains
अयालु ज्वालामुखी एक पुराना ज्वालामुखी है जो इस द्रोणी का सबसे पश्चिमी ज्वालामुखी है।
दनाकिल और इसके आसपास के भूभाग को दनाकिल रेगिस्तान कहा जाता है और इसकी पूर्वी सीमा पर मौज़ूद पहाड़ों को दनाकिल आल्प्स के नाम से जानते हैं। दनाकिल रेगिस्तान में रहने वाले जनजातीय लोगों को दनाकिल लोग कहते हैं।

दनाकिल डिप्रेसन कई कारणों से प्रसिद्ध है जिनमें से इसे धरती की सबसे निचाई वाली भूमि (समुद्र तल से), सालाना औसत के आधार पर सबसे गर्म भूभाग और यहाँ मौज़ूद गर्म ज्वालामुखीय झीलों के तेज़ाबी पानी के कारण "नरक का दरवाज़ा" के रूप में भी इसे जाना जाता है।[2][3] साथ ही यहाँ पाए गए प्राचीन जीवाश्मों के कारण कुछ विद्वान इसे सभ्यता का उत्पत्तिस्थल भी मानते हैं।

Address

Begusarai Bihar Railway Station Area

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when virtuality Gyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share