24/01/2023
*✭ﺑِﺴْــــــــــــــــﻢِﷲِﺍﻟﺮَّﺣْﻤٰﻦِﺍلرَّﺣِﻴﻢ✭*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ूआत_और_उनकी_निशानदही
#पोस्ट_नं_2
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
#पहली_झलक
#क़िस्त_2👇
जिन चीजों को हुज़ूर ए अक़दस सल्लल्लाहू तआला अलैहि वसल्लम ने हराम क़रार दिया है उनका हुक्म अल्लाह तआला की हराम करदा चीज़ों के हुक्म के तरह है,
इस लिए के अल्लाह तआला ने अपने हबीब आलम के त़बीब सल्लल्लाहू तआला अलैहि वसल्लम के औसाफ़ बयान फ़रमाते हुए इरशाद फ़रमाया👇
आयते करीमा का तर्जमा👇
और वो (हुज़ूर नबी ए करीम अलैहिस्सलातू वत्तस्लीम) कोई बात अपनी ख़्वाहिश से नहीं करते, वो तो नहीं मगर वही जो उन्हें की जाती है,
📚 पारा 27, सूरह नजम, आयत 3/4, रुकू 5)
इस आयते करीमा का खुलासा ये है के हुज़ूर नबी ए करीम अलैहिस्सलातू वत्तस्लीम अपनी तरफ़ से कोई काम या बात नहीं कहते बल्के अल्लाह तआला जो पैग़ाम उन्हें देता है उसी के मुताबिक़ करते हैं,
नीज़ इरशाद ए ख़ुदावंदी है👇
आयते करीमा का तर्जमा👇
और जो कुछ तुम्हें रसूल अता फ़रमाएं वो लो और जिससे मना फ़रमाएं बाज़ रहो,
📚 पारा 28, सूरह हश्र, आयत 7, रुकू 4)
आयते करीमा का तर्जमा👇
जिसने रसूल का हुक्म माना, बेशक उसने अल्लाह का हुक्म माना,
📚 पारा 5, सूरह निसा, आयत 80, रुकू 8)
आयते करीमा का तर्जमा👇
ऐ ईमान वालो, अल्लाह का हुक्म मानो और रसूल का हुक्म मानो, और अपने अमल बातिल न करो,
📚 पारा 26, सूरह ए मुहम्मद, आयत 33, रुकू 8)
आयते करीमा का तर्जमा👇
बेशक तुम्हें रसूलल्लाह की पैरवी बेहतर है,
📚 पारा 21, सूरह ए अहज़ाब, आयत 21, रुकू 18)
पेश की हुई आयाते क़ुरआनिया की रू से अल्लाह के बन्दों के लिए हुज़ूर ताजदारे अम्बिया सैय्यदुल मुरसलीन हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहू तआला अलैहि वसल्लम की ज़ाते गिरामी मरकज़े इताअत है
इस एतबार से हुज़ूर पुर नूर सल्लल्लाहू तआला अलैहि वसल्लम का हर हुक्म अहले ईमान के लिए इसी तरह वाजिबुल इताअत है जिस तरह क़ुरआन शरीफ़ के ज़रिए हम तक पहुंचने वाला कोई हुक्मे ख़ुदावंदी,
अहले ईमान के लिए वाजिबुल इताअत है क्योंके रसूले ज़ी वक़ार अहमदे मुख़्तार सल्लल्लाहू तआला अलैहि वसल्लम का हुक्म भी बिलवास्ता ख़ुदा ही का हुक्म है,
और आपका किसी क़ौल व फ़ैएल से रोकना ख़ुदा अज़्ज़ व जल्ल का रोकना है
किताब _____ शरई ममनूआत की निशानदही
( ग़ुलाम ए ताजुश्शरिया ग्रुप से कापी )
🤲 दुआ का तलबगार मुहम्मद शाकिर रज़ा नाज़िम ए आला मदरसा गुलशन ए इस्लाम कनौरा बाज़पुर यू. एस. नगर उत्तराखंड