GSSS Gujar Majri 2478

GSSS Gujar Majri 2478 GSSS Gujar Majri (School Code - 2478) was established in 1954 as a Primary School. Sec. School in 2003. Section.

This school is one of the oldest school located at Cluster Mangleshwar, Block Bawal, District Rewari (Haryana). The School was promoted as Middle School in 1966, Middle to High School in 1985 and as Sr. GSSS Gujar Majri is a Co-Educational type School in which there are total 211 (90 Boys and 121 Girls) students in Primary Section and total 523 (244 Boys and 279 Girls) students in Sr.

हरियाणा बोर्ड अबकी बार सख्त
05/03/2017

हरियाणा बोर्ड अबकी बार सख्त

05/03/2017
छठी से आठवीं की परीक्षा 15 मार्च पहली से पांचवीं तक 18 मार्च से होंगी** भिवानी बोर्ड ने जारी की नॉन बोर्ड कक्षाओं की डेट...
27/02/2017

छठी से आठवीं की परीक्षा 15 मार्च पहली से पांचवीं तक 18 मार्च से होंगी
** भिवानी बोर्ड ने जारी की नॉन बोर्ड कक्षाओं की डेटशीट
पानीपत : शिक्षा विभाग हरियाणा ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक होने वाली वार्षिक परीक्षा की डेट सीट जारी की है। परीक्षा 15 मार्च से 22 मार्च तक चलेगी। निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा, शिक्षा सदन पंचकूला ने परीक्षा की डेटसीट की सूचना प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) को भेज दी है। यहां से सूचना प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, हैड मास्टर इंचार्ज को भेज दी गई है।

मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल नरेश अरोड़ा ने कहा कि पहली दूसरी कक्षा की परीक्षा 20 अंकों की होगी और इसकी समय अवधि 60 मिनट रहेगी। तीसरी से आठवीं कक्षा की परीक्षा 30 अंकों की होगी और इसकी समय अवधि 75 मिनट रहेगी। पहली दूसरी कक्षा के प्रश्न पत्र मासिक टेस्टों की तरह डीईईओ के माध्यम से छपवाए वितरित किए जाएंगे। तीसरी से आठवीं कक्षा तक के प्रश्न पत्र भिवानी बोर्ड द्वारा छपवाए जाएंगे।

27/02/2017

10वीं-12वीं ग्रामीण स्कूल से पास की तो स्कॉलरशिप में मिलेगा 5% अतिरिक्त वेटेज

राजधानी हरियाणा : ग्रामीण स्कूल से यदि 10वीं-12वीं कक्षा पास की तो साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृति में 5% का वेटेज मिलेगा। विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अशोक खेमका ने बताया कि ग्रामीण स्कूल के बच्चों को भी छात्रवृति का लाभ देने के लिए बदलाव किया है।

साइंस विषयों में पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से 2009 में प्रमोशन ऑफ साइंस एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम शुरू कर रखी है। बच्चे 12वीं कक्षा के बाद भी साइंस में हायर स्टडी कर सके। योजना का लाभ देने के लिए 5 फीसदी अंकों का वेटेज दिया है। स्कॉलरशिप बीएसई और एमएससी की पढ़ाई के लिए दी जाती है। इस साल स्कॉलरशिप के लिए 2,282 आवेदन आए, इसमें से 202 का चयन होगा।
पहले यह थी शर्त
शहरी स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्र से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 85 फीसदी अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को पात्र माना जाता था। अब ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स को 80 फीसदी अंक मिलने पर यह स्कॉलरशिप मिल जाएगी। इसमें 4,000 रुपए प्रतिमाह है और एमएससी के छात्रों के लिए यह 6,000 रुपए प्रति माह स्कॉलरशिप दी जाती है।

25/02/2017



1 नवम्बर.1966 ई. हरियाणा अलग राज्य बना|
1 नवम्बर, 1966 पं.भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बने|
1 नवम्बर, 1966 से 23 मार्च, 1967 पं.भगवत दयाल शर्मा का कार्यकाल |
24 मार्च, 1967 राव बिरेन्द्र सिंह हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री बने |
24 मार्च, 1967 से 2 नवम्बर, 1967 राव बिरेंद्र सिंह का कार्यकाल |
2 नवम्बर, 1967 हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगा|
22 मई, 1968 राष्ट्रपति शासन हटा| चौ. बंसीलाल तीसरे मुख्यमंत्री बने|
22 मई, 1968 से 30 नवम्बर 1975 चौ. बंसीलाल का कार्यकाल|
1 दिसम्बर, 1975 श्री बनारसीदास गुप्ता हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री बने|
1 दिसम्बर, 1975 से 30 अप्रैल, 1977 बनारसीदास गुप्ता का कार्यकाल|
30 अप्रैल, 1977 हरियाणा में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा|
21 जून, 1977 राष्ट्रपति शासन समाप्त| चौ. देवीलाल हरियाणा के पांचवें मुख्यमंत्री बने|
21 जून, 1977 से 28 जून, 1979 चौ. देवीलाल का कार्यकाल|
29 जून, 1979 चौ. भजनलाल हरियाणा के छठे मुख्यमंत्री बने |
22 जनवरी, 1980 चौ. भजनलाल का पहला कार्यकाल समाप्त|
22 जनवरी, 1980 चौ. भजनलाल हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने |
5 जुलाई, 1985 चौ. भजनलाल का दूसरा कार्यकाल समाप्त|
5 जुलाई, 1985 चौ. बंसीलाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
19 जून, 1987 चौ. बंसीलाल का कार्यकाल समाप्त|
17 जुलाई 1987 चौ. देवीलाल हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
02 दिसंबर, 1989 चौ. देवीलाल का इस्तीफा, ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
22 मई 1990 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का इस्तीफा, श्री बनारसीदास गुप्ता मुख्यमंत्री बने|
12 जुलाई, 1990 श्री बनारसीदास गुप्ता का इस्तीफा, चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
17 जुलाई, 1990 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का इस्तीफा, मास्टर हुकम सिंह मुख्यमंत्री बने|
21 मार्च, 1991 मास्टर हुकम सिंह का त्यागपत्र|
22 मार्च, 1991चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
06 अप्रैल, 1991 हरियाणा में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू|
23 जुलाई 1991 राष्ट्रपति शासन समाप्त| चौ. भजनलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बने |
09 मई, 1996 चौ. भजनलाल का कार्यकाल समाप्त|
11 मई, 1996 चौ. बंसीलाल मुख्यमंत्री बने|
23 जुलाई, 1999 चौ. बंसीलाल की सरकार गिरी|
24 जुलाई, 1999 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
04 मार्च, 2005 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का कार्यकाल समाप्त|
05 मार्च, 2005 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा मुख्यमंत्री बने|
25 अक्तूबर, 2009 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
26 अक्तूबर, 2014 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा का दूसरा कार्यकाल समाप्त|
26 अक्तूबर, 2014 हरियाणा में भाजपा की पहली बार सरकार बनी| श्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने

25/02/2017

*हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व ओपन स्कूल वर्ष 2016~2017 के एडमिट कार्ड आ गए। सबन्धित नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकतें है l

www.bsehexam2017.in

25/02/2017

** दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मार्च-2017 के लिए सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के अंक, आंतरिक स्तर पर आयोजित करवाई जाने वाले प्रायोगिक परीक्षा के अंक, सामान्य ज्ञान एवं जीवन कौशल विषय की व पाठ्यतर क्रियाक्लाप के अंक व ग्रेडिंग बोर्ड की वेबसाइट पर 27 फरवरी से 15 मार्च तक अपलोड किये जा सकेंगे।
** यदि कोई विद्यालय निर्धारित अवधि में अपने अंक ग्रेड अपलोड नहीं कर पाया तो ऐसे विद्यालयों पर निर्धारित तिथि के पश्चात् 5000/- रुपये जुर्माना लिया जाएगा।
** जो विद्यालय उनके विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के आधार कार्ड नम्बर अब भी बोर्ड को नहीं भेज पाए हैं, उन्हें भी इसी दौरान एक विशेष अवसर आधार कार्ड नम्बर अपलोड करने का दिया जाता है।

06/06/2016

D.Ed : डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) के लिए आज से ऑन लाइन आवेदन
खरखौदा : एससीईआरटी ने डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन 4 से 20 जून तक होंगे। सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस है, जबकि एससी बीसी वर्ग के लिए फीस 275 रुपए है। 23 जून से 26 जून तक कॉलेज अलाट होंगे। उल्लेखनीय है कि जेबीटी की हर भर्ती पर कोई कोई विवाद उठने के कारण छात्रों की रुचि जेबीटी से घट रही है। पिछले साल बहुत सीटें खाली रही थी।

गरमी से राहत~ हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों मे गर्मी की छुट्टियां घोषित की23 मई से लेकर केवल 25 जून तक छुट्टियां घोषित की...
20/05/2016

गरमी से राहत~ हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों मे गर्मी की छुट्टियां घोषित की

23 मई से लेकर केवल 25 जून तक छुट्टियां घोषित की।
शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने की घोषणा।

18/05/2016

9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के टेस्ट मई में नहीं अब जुलाई में होंगे
गुड़गांव : 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के टेस्ट मई में नहीं अब जुलाई में होंगे। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह में ही एग्जाम शुरू होंगे।
वहीं पहली से 8वीं के छात्रों को अभी राहत नहीं मिली है। इन क्लासेज के एग्जाम 25 मई से शुरू होने हैं। 2016-17 के सेशन में 5 मंथली टेस्ट लिए जाने हैंै। शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार 23 से 31 जुलाई तक, 24 से 31 अगस्त तक, 24 से 30 अक्टूबर तक, 23 से 30 नवंबर तक और जनवरी में 25 से 31 जनवरी तक मंथली एग्जाम होंगे। सितंबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होंगी। सेमेस्टर सिस्टम खत्म हो गया है।

18/05/2016

आंकड़ों का सही मिलान नहीं होने के कारण टला 12वीं का परीक्षा परिणाम
** आज जारी हो सकता है परिणाम
भिवानी : आंकड़ों का सही मिलान नहीं होने के कारण मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी नहीं कर सका। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि अब बुधवार सुबह परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव पंकज कुमार मंगलवार को बोर्ड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तैयार परीक्षा परिणाम का अवलोकन किया। इसमें आंकड़ों का सही मिलान नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने अधिकारियों परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली कंपनी के प्रबंधकों के साथ बैठक कर परिणाम दुरुस्त करने को कहा। उम्मीद थी कि दोपहर तक खामियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा, लेकिन देर शाम तक इन्हें ठीक नहीं किया जा सका। इस पर बोर्ड प्रशासन ने फैसला लिया कि अब रिजल्ट 18 मई को जारी किया जाएगा।
यह रही दिक्कत
सूत्रों की मानें तो बोर्ड प्रशासन ने रिजल्ट तैयार करने वाली कंपनी से कुछ बिंदुओं पर परीक्षा परिणाम मांगा था। मसलन कुल कितने विद्यार्थी पंजीकृत, अपीयर विद्यार्थियों की संख्या आदि। कंपनी ने इन बिंदुओं पर कार्य नहीं किया, जिससे आंकड़ों का मिलान नहीं हो सका।

Address

Gujjar Majri
Bawal
123501

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSSS Gujar Majri 2478 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GSSS Gujar Majri 2478:

Shortcuts

Share

Category