Little Birds Play School

Little Birds Play School we are making a strong foundation of children for their bright future
(1)

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती  मनाई जाती है। इसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ...
05/11/2025

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की थी। इसलिए उन्हें सिख धर्म का संस्थापक कहा जाता है। इस खास अवसर पर गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ और लंगर का आयोजन किया जाता है।इस दिन को गंगा स्नान भी किया जाता है।

वाहेगुरु का आशीष सदा
मिले ऐसी कामना है हमारी
आपको गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं
Advocate Laxman Singh Chokan
Little Birds Play School

हरियाणा दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है, जो 1966 में पंजाब से अलग होकर हरियाणा के स्वतंत्र राज्य बनने की ऐतिहासिक घ...
01/11/2025

हरियाणा दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है, जो 1966 में पंजाब से अलग होकर हरियाणा के स्वतंत्र राज्य बनने की ऐतिहासिक घटना को याद करता है। इस दिन हरियाणा में उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम होती है। साइकिल रैलियों से लेकर पाक कला प्रतियोगिताओं तक, राज्य भर में अनेक आयोजन होते हैं, जो हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करते हैं।
चंडीगढ़ से पंचकूला तक की साइकिल रैलियाँ और पारंपरिक हरियाणवी व्यंजनों की पाक प्रतियोगिताएं इस दिन की खासियत होती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ लोगों का मन मोह लेती हैं। समाज सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर और रन फॉर फन जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती हैं। राज्य की प्रमुख इमारतों को रंगीन रोशनी से सजाया जाता है, जो पूरे राज्य में उत्सव का माहौल बनाता है। हरियाणा के गठन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में पंजाब सीमा आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा का गठन हुआ।

राज्य निर्माण के लिए Commission का गठन
23 अप्रैल 1966 को पंजाब राज्य को विभाजित करने और नये हरियाणा राज्य की सीमाए निर्धारित करने के लिए भारत सरकार ने जे.सी. शाह की अध्यक्षता में शाह कमीशन की स्थापना की। 31 मई 1966 को कमीशन ने अपनी रिपोर्ट जारी की जिसके अनुसार करनाल, गुडगाँव, रोहतक, महेंद्रगढ़ और हिसार जिलों को नये राज्य हरियाणा का भाग बनाया गया। साथ ही इसमें संगरूर जिले की जींद और नरवाना तहसील और नारैनगढ़, अम्बाला और जगाधरी तहसील को भी शामिल किया गया।

हरियाणा कृषि प्रधान क्षेत्र है जिसमें कृषि उत्पादन के लिए काफी जमीन है जो खेती के लिए काफी उपजाऊ भी है। कृषि प्रधान क्षेत्र होने की वजह से इसे ग्रीन लैंड कहा जाता है (Green land of India)। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है जिसमें तकरीबन एक चौथाई आबादी खेती करती है। हरियाणा में तिलहन, कपास, गन्ना, आलू, दालें, जौ, ज्वार, बाजरा इत्यादि फसलें उगाई जाती हैं तथा गेहूं और चावल यहां की प्रमुख फसलें हैं जिनका काफी मात्रा में निर्यात होता है। इसके इलावा जब डेरी पशुओं की बात आती है तो हरियाणा के डेरी पशु सबसे प्रसिद्ध हैं और सबसे महंगे भी बिकते हैं।

हरियाणा की वेशभूषा तथा खान पान
हरियाणा की पारंपरिक पोशाक और आभूषण इसकी संस्कृति की पहचान हैं। पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता और सफ़ेद पगड़ी आम हैं, जबकि महिलाएं चूड़ीदार-कुर्ता और पारंपरिक गहनों के साथ सजती हैं। त्योहारी अवसरों पर और शादी-ब्याह के मौकों पर इन परंपरागत वस्त्रों और आभूषणों का विशेष महत्व होता है। इन वेशभूषाओं के माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक विविधता झलकती है।
आप सभी को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई।
Little birds play school
Advocate Laxman Singh Chokan

हर साल भारत 31 अक्टूबर को देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती मनाता है। लौह पुरुष और राष्ट...
31/10/2025

हर साल भारत 31 अक्टूबर को देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती मनाता है। लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। भारत के राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया, उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया। हिन्दुस्तान के आजाद होने के बाद उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अलग थलग पड़ी 550 से ज्यादा रियासतों का भारत में विलय कराया और देश को टुकड़ों में बंटने से रोका।
लौहपुरुष की जयंती पर जगह जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जा रही है। सरदार पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि ।
Little Birds Play School
Advocate Laxman Singh Chokan

आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 30 अक्टूबर 18...
30/10/2025

आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 30 अक्टूबर 1883 को उनका निधन हुआ था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और भारतीय राष्ट्रवाद को प्रेरित किया।
अतुलनीय योगदान: सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों के विरुद्ध संघर्ष करने और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए उनके कार्य अतुलनीय हैं।
प्रेरक विचार: शिक्षा को संस्कारों और आधुनिकता से जोड़ने के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को नई प्रेरणा देते हैं।
कोटि-कोटि नमन: महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के त्याग और तपस्या को नमन।
Little birds play school
Advocate Laxman Singh Chokan

LBPS BAWAL
27/10/2025

LBPS BAWAL

आप सभी को करवाचौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई।
10/10/2025

आप सभी को करवाचौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई।

Happy Teachers Day Little Birds Play School  Advocate Laxman Singh Chokan
05/09/2025

Happy Teachers Day
Little Birds Play School

Advocate Laxman Singh Chokan

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा” 💐विघ्नहर्ता भगवान गणेश आपको सुख, समृद्धि व...
27/08/2025

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा” 💐
विघ्नहर्ता भगवान गणेश आपको सुख, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।
आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
Little Birds Play School
Advocate Laxman Singh Chokan

नेत्र जांच शिविर LBPS BAWAL
21/08/2025

नेत्र जांच शिविर
LBPS BAWAL

शहीद उधम सिंह भारत के वहीं क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के ल...
31/07/2025

शहीद उधम सिंह भारत के वहीं क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए अपने पिस्तौल की सारी गोलियां जनरल डायर के सीने में उतार दी।
जब 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था उस दौरान भीषण नरसंहार में 1500 बेगुनाह लोगों को ब्रिटिश सैनिकों ने गोलियों से छलनी कर दिया था।

जलियांवाला बाग में इकट्ठा हुई भीड़ पर फायरिंग का आदेश देने वाला कोई और नहीं बल्कि जनरल डायर ही था। जब अमृतसर के जलियांवाला बाग में यह भीषण नरसंहार हुआ तो उधम सिंह भी वहीं पर मौजूद थे तथा भीड़ को पानी पिला रहे थे।

जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के भीषण नरसंहार ने शहीद उधम सिंह को दहला दिया और उन्होंने उसी दिन प्रण ले लिया कि जब तक वह इस हत्याकांड के दोषी जनरल डायर की हत्या नहीं करेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

आखिरकार 13 मार्च 1940 में लंदन में हो रही एक बैठक के दौरान उधम सिंह ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर ली और जनरल डायर को गोलियों से भून दिया। हालांकि इसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया तथा 31 जुलाई 1940 को फांसी दे दी गई।

फांसी के फंदे पर लटकते वक्त भी शहीद उधम सिंह के चेहरे पर किसी बात का पश्चाताप नहीं था बल्कि उन्हें एक संतोष था कि उन्होंने अपनी मातृभूमि से किया वायदा पूरा किया। इसीलिए प्रतिवर्ष 31 जुलाई को उनका बलिदान दिवस उधम सिंह शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है

जलियांवाला बाग की घटना का लिए संताप।
जनरल डायर से बदला लेने लंदन पहुंचे आप।

वहां पहुंच कर भरी सभा में ऐसी करनी कर डाली।
जनरल डायर की छाती गोली से छलनी कर डाली।

सरदार उधम सिंह जी अमर रहें।
वह शान से लड़े और फिर कुर्बान हो गए।
सरदारों की वीरता के एक निशान हो गए।

वीर उधम सिंह अमर रहें।
मातृभूमि की सेवा में अपना जीवन गंवाया था।
भारत भूमि धन्य है जिसने वीर उधम को जाया था।

उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शत शत नमन!
उधम सिंह की प्रतिज्ञा से कांप उठा वह कायर था!
था वह कोई और नहीं बल्कि जनरल डायर था!

भारत से लंदन जाकर फिर थक कर आंख मिचौली से,
उधम सिंह ने जनरल डायर को भून दिया था गोली से!

शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शत शत नमन!

जलियांवाला बाग की घटना से द्रवित होकर प्रण उठाया था,
भले ही शहीद होना पड़ा लेकिन अपना फर्ज निभाया था!

वह शख्स कोई और नहीं बल्कि उधम सिंह थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को लंदन में जाकर गोलियां मारी थी।

उनकी पुण्यतिथि पर ऐसे महान व्यक्तित्व को शत-शत नमन।
बनकर फिर से जनरल डायर,
वार करेंगे हरदम कायर!

लेकिन तुम्हें ना डरना है,
इस देश की सेवा करना है!

बस उधम सिंह का ध्यान करो!
अपना सर्वस्व बलिदान करो!!

शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि!

Little Birds Play School
Advocate Laxman Singh Chokan

हर साल 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और ...
20/06/2025

हर साल 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और योगा करने के लिए प्रोत्साहित करना है. साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day Of Yoga) मनाने का प्रस्ताव दिया था जिसके बाद 21 जून साल 2015 में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था. इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' यानी 'एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योगा'

Advocate Laxman Singh Chokan

Address

Bawal
123501

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+919991660415

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Little Birds Play School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Little Birds Play School:

Shortcuts

Share

Category