04/11/2021
अब अन्धकार अज्ञान मिटे
चिन्ता, तनाव अवसाद मिटे
यह युवा विश्व उल्लसित रहे
षडयन्त्र परस्पर जा सिमटे
भटकों को राह दिखायें हम
अब ऐसा दीप जलायें हम।
आशाओं की दीपावली आपके अन्तस् में नये भावात्मक, ज्ञानात्मक प्रवाह को संचालित करती रहे।
लार्ड बुद्धा परिवार की ओर से आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ ।