JLTRC Inter College

JLTRC Inter College Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JLTRC Inter College, Middle School, Village/Belwadand, Post-Kalwari, District-Basti, Basti.

JLTRC Inter College (Unofficial)

Disclaimer:
This is an unofficial page created and managed by students, alumni, and well-wishers of JLTRC Inter College.

बेटियों की शिक्षा के लिए जनजागरण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।रविवार को बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत रानीपुर चौराहे पर आयो...
08/06/2026

बेटियों की शिक्षा के लिए जनजागरण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।

रविवार को बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत रानीपुर चौराहे पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अभिभावकों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला। लोगों ने बेटियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

🌸 जब समाज साथ आता है, तब बेटियों के सपनों को नई उड़ान मिलती है।

*बेटियों की शिक्षा के लिए ट्री इनिशिएटिव्स का नया जनजागरण अभियान, पंचायतों में पहुंचकर कर रहे जागरूक*06, जून 2026 बस्ती,...
06/06/2026

*बेटियों की शिक्षा के लिए ट्री इनिशिएटिव्स का नया जनजागरण अभियान, पंचायतों में पहुंचकर कर रहे जागरूक*

06, जून 2026 बस्ती, उत्तर प्रदेश । बेटियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत संस्था के पदाधिकारी विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर अभिभावकों और छात्राओं को शिक्षा के महत्व तथा उपलब्ध अवसरों की जानकारी दे रहे हैं।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत बेइली के पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी (JLTRC) इंटर कॉलेज, कलवारी में बेटियों के प्रवेश के संबंध में जानकारी दी गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस JLTRC इंटर कॉलेज को वर्षों तक केवल लड़कों का विद्यालय माना जाता था, वहां अब बेटियों के लिए भी प्रवेश शुरू हो गया है। इससे छात्राओं को सस्ती और अच्छी शिक्षा का अवसर मिल रहा है। उनका कहना है कि यह पहल बेटियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का नया अवसर दे रही है।

संस्था के अनुसार इस पहल का सकारात्मक असर भी दिखाई देने लगा है। नए शैक्षणिक सत्र के शुरुआती दिनों में ही दर्जनों छात्राओं ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जुलाई में बड़ी संख्या में अन्य बेटियां भी दाखिला लेंगी।

कार्यक्रम में संस्था द्वारा शुरू की गई "प्रबल कन्या छात्रवृत्ति" योजना की भी जानकारी दी गई। योजना के तहत प्रत्येक कक्षा की टॉपर छात्रा को 10000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक तंगी किसी बेटी की पढ़ाई में बाधा न बने।

इस अवसर पर मोहर अली, दिलीप यादव, मोहम्मद इशहाक, वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार, विंद्रावती देवी, भानू देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अभियान में भाग लेकर बेटियों की शिक्षा के लिए समाज से सहयोग की अपील की।

शिक्षा जैसे ज़रूरी मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!Aam Aadmi Party
05/06/2026

शिक्षा जैसे ज़रूरी मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!
Aam Aadmi Party

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक इंटर कॉलेज में लड़कियों को एडमिशन नहीं दिया जा रहा था। वजह? कॉलेज में शौचालय ही नहीं था। हालात इतने खराब थे कि अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए एक अभिभावक को टॉयलेट सीट तक लेकर पहुंचना पड़ा।

योगी सरकार प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में शौचालय होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत उसके दावों की पोल खोल रही है।

जब साइकिल पर टॉयलेट सीट लेकर मज़दूर जसवंत कुमार झिनकू लाल इंटर कॉलेज पहुंचे, तो उनका वीडियो चर्चा में आ गया.BBC News हिन...
04/06/2026

जब साइकिल पर टॉयलेट सीट लेकर मज़दूर जसवंत कुमार झिनकू लाल इंटर कॉलेज पहुंचे, तो उनका वीडियो चर्चा में आ गया.
BBC News हिन्दी

बस्ती ज़िले के एक सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज पर छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार करने का आरोप लगा है. आरोप है कि कॉले...

जब साइकिल पर टॉयलेट सीट लेकर मज़दूर जसवंत कुमार झिनकू लाल इंटर कॉलेज पहुंचे, तो उनका वीडियो चर्चा में आ गया.
04/06/2026

जब साइकिल पर टॉयलेट सीट लेकर मज़दूर जसवंत कुमार झिनकू लाल इंटर कॉलेज पहुंचे, तो उनका वीडियो चर्चा में आ गया.

📚✨ अब हर बच्चे के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!JLTRC इंटर कॉलेज में बेटियों और बेटों के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। गुणवत्त...
14/05/2026

📚✨ अब हर बच्चे के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!

JLTRC इंटर कॉलेज में बेटियों और बेटों के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, अनुभवी शिक्षक और कम खर्च में बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है।

📌 कक्षा 6 से 8 तक शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क
📌 सीमित खर्च में आगे की पढ़ाई
📌 प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें

📞 हेल्पलाइन: 9250931615

आइए, शिक्षा को हर घर तक पहुंचाएं और हर बच्चे के भविष्य को मजबूत बनाएं। 🌱📖

अब बेटियों और बेटों के लिए शिक्षा के दरवाज़े खुले हैं 📚✨यदि आप JLTRC इंटर कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो प्रवेश फॉर...
12/05/2026

अब बेटियों और बेटों के लिए शिक्षा के दरवाज़े खुले हैं 📚✨

यदि आप JLTRC इंटर कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो प्रवेश फॉर्म (प्रारूप) का प्रिंट आउट निकालकर निम्न दस्तावेजों के साथ कॉलेज में जमा करें:
✔️ छात्र/छात्रा एवं माता-पिता का आधार कार्ड
✔️ बैंक पासबुक कॉपी
✔️ पासपोर्ट साइज फोटो
✔️ टीसी एवं मार्कशीट

📌 कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क है।
📌 आगे की पढ़ाई का खर्च भी बेहद कम है ताकि हर बच्चा शिक्षित हो सके।

आइए, मिलकर शिक्षा को हर घर तक पहुंचाएं।



Address

Village/Belwadand, Post-Kalwari, District-Basti
Basti
272301

Opening Hours

Monday 9:30am - 5pm
Tuesday 9:30am - 5pm
Wednesday 9:30am - 5pm
Thursday 9:30am - 5pm
Friday 9:30am - 5pm
Saturday 9:30am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JLTRC Inter College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category