Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti

Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti

Share

Hello Dear Students & Parents,
In our school/college (R.K.I.C) we gave you a perfect & quality edu…

20/05/2025

Facebook

01/04/2025

समस्त क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज रघुराज नगर सूदीपुर बस्ती में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक समस्त विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है इच्छुक विद्यार्थी अभिलम्ब अपना प्रवेश करा लें।
इंटर विज्ञान वर्ग में सीमित सीटें है इसलिए हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बैठे परीक्षार्थी अपना स्थान सुरक्षित करा लें और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ भी उठायें ।
Ajeet Singh Mukesh Singh Vikas Singh Ranjeet Singh Puneet Indra Jeet Balram Srivastava Bhagirath Singh
Facebook

Photos from Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti's post 26/01/2025

आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के मुखिया #प्रबंधक_महोदय द्वारा झंडारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान, झंडागीत, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा आयोजित किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रधानाचार्य जी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम समापन के उपरांत बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।
highlight
Mukesh Singh Ajeet Singh

Photos from Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti's post 24/12/2024

आज अपने विधानसभा हर्रैया के राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज, रघुराज नगर, सूदीपुर- दुबौलिया में "सफलता की कुंजी अभियान" के तहत 'सफलता की ओर, एक कदम और' कार्यक्रम का आयोजन हुआ !

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में #ऊर्जावान_विधायक_श्री_अजय_सिंह_जी छात्र- छात्राओं के साथ प्रेरणादायक विचार साझा कर विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र दिया और उन्हें अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने व सही दिशा में उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ||

कार्यक्रम में छात्रों ने अपने- अपने लक्ष्य की ओर और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया ||

Mukesh Singh FacebookAjeet Singh

23/12/2024

Mukesh Singh Ajeet Singh Indra Jeet Bhagirath Singh Ranjeet Singh Puneet Balram Srivastava Vikas Singh
Facebook

Photos from Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti's post 07/12/2024

कल दिनांक 06-12-2024 को राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज रघुराज नगर सूदीपुर- बस्ती में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
Mukesh Singh Ajeet Singh

Photos from Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti's post 09/10/2024

आज महादेव देव प्रसाद शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर बस्ती में 68वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ‘हर्रैया’ में विद्यालय के छात्रों ने जूनियर वर्ग / सीनियर वर्ग ऊँची कूद खेल में प्रतिभाग किया||

Photos from Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti's post 02/10/2024

आज दिनांक 02-10-2024 को राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज रघुराज नगर सूदीपुर बस्ती में महात्मा गांधी / लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस मनाया गया |

14/09/2024

हिन्दी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

#डॉ_सम्पूर्णानन्द

Photos from Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti's post 05/09/2024

आपकी शिक्षा से मिली हमें नई दिशा,
हर कठिनाई में पाया आपका हमेशा साथ,
आपका आशीर्वाद रहे हमेशा हमारे साथ,

20/08/2024

मेरे विद्यालय के कुछ बच्चे कथित तौर पर प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।वास्तविकता जानने के लिए मैं उस स्कूल गया। एक औरत जो अपने बच्चे को पहुंचाने स्कूल गई थी,मुझे देखकर लज्जित होती हुई कहने लगी,"गुरुजी 3 साल से सरकारी में जा रहा था। इसे कुछ आता ही नहीं था,तो हम सोचे कि प्राइवेट में लिखा दें।

मैं - "यह बहुत अच्छी बात है कि आप अपने बच्चे के प्रति इतनी जागरुक हैं।अच्छा इसे काजल कौन लगाया है ?
महिला - (प्रसन्न होकर चहकते हुए)"गुरु जी हम लगाए हैं।"
मैं - "और पाउडर तेल कंघी ?"
महिला - (अब वह प्रसन्न व सहज थी)"गुरुजी सब हम ही लगाए हैं। ड्रेस भी सिलवा दिए हैं,जूते मोजे और बैग भी खरीद दिए हैं।

मैं - "अच्छा कितने दिन बच्चे को यहां स्कूल तक पहुंचाई हैं ?"
महिला -"20 दिन हुआ नाम लिखाए,तब से हर दिन पहुंचाए हैं। टिफिन भी लगाना पड़ता है।
मैं - "अच्छा जब यह 3 साल तक सरकारी में पढ़ रहा था,तब कितने दिन इसे तेल,काजल,पाउडर लगाई थीं ?
महिला झेंप गई,बोली - "तब नहीं लगाए थे कभी ।

मैं - अच्छा 3 सालों में कभी नहलाई थीं ?
महिला - (बहुत लज्जित होकर)"हम नहाने के लिए डांटते थे,पर नहाता ही नहीं था ।
मैं - "फिर अब कैसे नहाता है ?"
महिला - "हम ही नहलाते हैं।"
मैं -"अच्छा 3 सालों में नाम लिखाने के अलावा,कभी सरकारी स्कूल में बच्चे को पहुंचाने या देखने आईं?
महिला लज्जित और निरुत्तर खड़ी थी।

मैं - "3 सालों में,आप तीन बार आई हैं।लेकिन बच्चे के लिए नहीं। इसलिए कि आपके बच्चे की ड्रेस क्यों नहीं आई। पूरे 3 सालों तक आपका बच्चा हफ्ते में दो दिन आता रहा।वह भी कच्छे और बनियान में।नहाना तो दूर,शायद ही कभी मुंह धोकर आया हो।कई बार उसे हमने नहलाया और मुंह धुलवाया।आज जितना इसके चेहरे पर पाउडर लगा दिख रहा है,इससे ज्यादा यह अपने चेहरे और बालों में मिट्टी लगाये आता था। कभी 3 सालों में आपने इसे कापी और पेन नहीं दिया। 26 जनवरी,15 अगस्त,2 अक्टूबर के पुरस्कारों में से बचाकर,हम इसे कापी पेन देते थे।

महिला निरुत्तर खड़ी थी।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻💐💐
अध्यापक की 🖊️ से copy paste 🙏🙏🙏बाकी ये हाल हर जगह का हैं बिल्कुल सटीक विश्लेषण 🙏🙏🙏

Photos from Rastriye Krishak Inter College , Raghuraj Nagar Sudipur, Basti's post 17/08/2024

प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्य महोदय और एंटी Corruption के चेयरमैन श्री राजेश चौधरी जी के द्वारा विद्यालय में बने नए भवन का उद्घाटन फ़ीता काट कर तथा वैदिक मंत्रौच्चरण के साथ किया गया। ॐ🚩

Want your school to be the top-listed School/college in Basti?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Raghuraj Nagar , Sudipur
Basti
272128

Opening Hours

Monday 8:50am - 2:50pm
Tuesday 8:50am - 2:50pm
Wednesday 8:50am - 2:50pm
Thursday 8:50am - 2:50pm
Friday 8:50am - 2:50pm
Saturday 8:50am - 2:50pm