GSS

GSS institute for preparation of competitive exam

https://youtu.be/WmXjPdEHgqY
22/08/2021

https://youtu.be/WmXjPdEHgqY

SSC stenographerHow to crack the exam of SSC stenographerSSC stenographer kaise bane in hindiSelected ssc stenographers' storyPreparation of SSC stenographe...

SSC STENOGRAPHER computer based exam result 2018
16/03/2021

SSC STENOGRAPHER computer based exam result 2018

24/10/2018

51 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर
1. भारत सरकार का कौन-सा अधिकारी सदस्य न होते हुए भी
भारतीय संसद की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार रखता
है? – अटॉर्नी-जनरल
2. लेखानुदान किसके कारण बना है? – बजट पारित लम्बित
होने के कारण निधि आवण्टन हेतु
3. ‘भारतीय संविधान दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता
है? – 26 नवम्बर
4. एक MP की सीट को रिक्त घोषित किया जा सकता है
यदि वह सदन से लगातार कितने माह की अवधि के लिए
अनुपस्थित रहता है? – 2 माह
5. उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था अनुसार निजी भवनों के
ऊपर राष्ट्रीय झण्डे को फहराना किस अनुच्छेद के तहत हर
नागरिक का मौलिक अधिकार है? – संविधान का
अनुच्छेद-19(1) (a)
6. भारत में ब्लॉक स्तर पर बनी पंचायत समिति क्या है? –
समन्वय और पर्यवेक्षी प्राधिकारी
7. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ शब्द
किस संशोधन के तहत जोड़ा गया? – 42वाँ संशोधन
8. एक नया राज्य बनाने में संवैधानिक संशोधन के लिए कैसा
बहुमत चाहिए? – साधारण
9. निर्यातों पर अधिक कर लगाना क्या भारतीय भुगतान
सन्तुलन स्थिति को सुधारने में सक्षम है? – नहीं
10. भारत के राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का प्रयोग किसके
द्वारा करते हैं? – मन्त्रिमण्डल के द्वारा
11. ‘व्यापार करने की सुविधा सूचकांक’ कौन बनाता एवं
प्रकाशित करता है? – विश्व व्यापार संगठन
12. जनगणना-2011 के अनुसार, 2001-2011 के दशक में जनसंख्या
वृद्धि दर की प्रतिशत क्या थी? – 17.64
13. भारत में सेवा कर किसकी सिफारिशों से लागू हुआ? –
राजा जे. चेलैया समिति
14. 2011 की जनगणना के अनुसार, कौन-से राज्य में
लिंगानुपात सबसे कम है? – हरियाणा
15. किस अर्थशास्त्री ने भारत में सबसे पहले वैज्ञानिक दृष्टि
से राष्ट्रीय आय की गणना की? – वीकेआरवी राय
16. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक सूती वस्त्र मिल हैं? –
महाराष्ट्र SSC,UPSC
17. जूट, मूँगफली, ज्वार और गन्ना इनमें से नकदी फसल कौन-सी
नहीं है? – ज्वार
18. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना का आधार क्या था? –
हैरोड-डोमर मॉडल
19. ‘काली क्रान्ति’ किससे सम्बन्धित है? – कच्चा तेल
उत्पादन
20. स्टाम्प शुल्क, यात्री एवं वस्तु कर, सम्पदा शुल्क और
अखबारों पर कर इनमें से कौन-सा कार केन्द्र सरकार द्वारा
लगाया जाता है, पर राज्यों द्वारा एकत्रित एवं आवण्टित
किया जाता है? – स्टाम्प शुल्क
21. ‘बैंक दर’ का आशय क्या है? – केन्द्रीय बैंक द्वारा ली
जाने वाली आधिकारिक ब्याज दर
22. ‘मुसलमान यदि खुश और सन्तुष्ट है, तो भारत में ब्रिटिश
शक्ति का महत्तम बचाव होगा।’ यह किसने लिखा? –
डब्ल्यूडब्ल्यू हण्टर
23. बिरसा को सोते हुए किस वर्ष पकड़ा गया? – 3 फरवरी,
1900
24. 1936 में लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम
अध्यक्ष किसे चुना गया? – स्वामी सहजानन्द सरस्वती
25. ‘मुझे विश्वास है कि काँग्रेस अपने विनाश की तरफ जा रही
है और मेरी यह बड़ी इच्छा भारत में रहते होगी कि इसके
शान्तिप्रिय निधन के लिए इसका सहायक बनूँ।’ यह किसने
लिखा? – लॉर्ड कर्जन
26. किसने यूरोपियन नील बागान मालिकों द्वारा
किसानों के शोषण की तरफ गाँधीजी का ध्यान आ​कर्षित
किया? – राजकुमार शुक्ल
27. असहयोग आन्दोलन के दौरान किसने पटना कॉलेज छोड़ा
जबकि उसकी परीक्षा के केवल 20 दिन ही बचे थे? –
जयप्रकाश नारायण
28. लन्दन में 13 मार्च, 1940 को सर माइकल ओ ‘डायर को
गोली से किसके द्वारा मारा गया? – उधम सिंह द्वारा
29. वर्ष 1919 में जब मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड अधिनियम पास हुआ
था, तब इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था? – लॉर्ड
सैलिशबरी
30. ‘भारतीय क्रान्ति की जननी’ किसेकहा गया है? – मैडम
भिखाजी रूस्तम कामा
31. समाजवाद का समर्थक कौन था जो 1933 में ब्रिटिश
शासन, देशी राज्यों, जमींदारवाद और पूँजीवाद को उखाड़
फेंकना चाहता था? – जवाहरलाल नेहरू
32. अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना के लिए
सुभाषचन्द्र बोस से कौन जुड़े और आईएनए आन्दोलन के साथ भी
जुड़े रहे? – शीलभद्र याजी
33. चिटगाँव शस्त्र छापामारी की योजना बनाई गई थी? –
सूर्यसेन
34. क्रान्तिकारी गतिविधियों के साथ कौन-सी पत्रिका
जुड़ी हुई नहीं थी? – यंग इण्डिया
35. ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में चुने जाने वाले दादाभाई
नौरोजी प्रथम भारतीय थे जिन्होंने किस दल की टिकट पर
चुनाव लड़ा? – उदारवादी दल
36. स्वराज दल की स्थापना किस आन्दोलन असफलता के बाद
हुई? – असहयोग आन्दोलन
37. 1929 में ‘खुदाई खिदमतगार’ को किसने संगठित किया? –
अब्दुल गफ्फार खाँ
38. कैबिनेट मिशन भारत में किस वर्ष में आया? – मई, 1942
39. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की पूर्ववर्ती कौन सी
एसोसिएशन थी?– इण्डियन एसोसिएशन
40. एन्जाइम, हॉर्मोन, आरएनए और डीएनए इनमें से जीव-
कोशिकाओं में आनुवंशिक लक्षणों के नियन्त्रण में कौन-सा
उत्तरदायी है? – डीएनए
41. टेफ्लॉन किस एकलक का बहुलक है? –
टेट्राफ्लोरोएथिलीन
42. बैकेलाइट के संघनन से क्या बनता है? – फिनॉल तथा
फॉर्मेल्डिहाइड
43. किस विटामिन को अर्गोकैल्सिफेरॉल कहते हैं? –
विटामिन D2
44. इन्सुलिन क्या है? – प्रोटीन
45. क्वीनीन, सल्फागुआनिडीन, क्लोरैम्फेनिकॉल और
एस्प्रिन इनमें से कौन प्रतिजैविक औ​षधि है? –
क्लोरैम्फेनिकॉल
46. ऐड्रेनैलीन, थायरॉक्सिन, प्रोजेस्टेरॉन और ऑक्सीटोसिन
इनमें से कौन-सा हॉर्मोन स्तन ग्रन्थियों से दुग्ध का स्राव होने
में भूमिका निभाता है? – इनमें से कोई नहीं
47. वनस्पति तेल से वनस्पति घी बनाने में प्रयुक्त होने वाली गैस
कौन-सी है? – हाइड्रोजन
48. साबुन, किसके द्वारा ग्रीज को हटाता है? –
पायसीकरण द्वारा
49. कौन-सा विटामिन प्रतिस्कन्दक विषों के प्रतिविष-
प्रतिकारक के रूप में प्रयोग किया जाता है? – विटामिन K
50. मानव शरीर में विटामिन A भण्डारित किसमें होता है? –
यकृत में
51. रक्त कैंसर (ल्यूकीमिया) की रोकथाम में प्रयोग किए जाने
वाला रेडियो समस्थानिक क्या है? – फॉस्फोरस-32

20/08/2018

जो बात आज लिखने जा रहा हूं शायद किसी को बुरी लगे फिर भी लिख रहा हूं।
आज बस्ती में बहुत सी कोचिंग है
जिनमे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की अधिकता है ये विद्यार्थी किसी कोचिंग में 6 महीने या साल भर या 2 साल पढ़ते हैं । किसी परीक्षा में सफलता ना मिलने पर कुछ गांव लौट जाते है कुछ किसी दुकान में काम करने लगते है और कुछ स्वयं कोचिंग पढ़ाने लगते है।
इनकी असफलता का जिम्मेदार कौन है???
क्या कोचिंग संस्थान??
परंतु क्या उस विद्यार्थी ने कोचिंग में पढ़ने से पहले यह पता किया कि :;
क्या maths पढ़ाने वाला M.S.C. maths / बीटेक है??
English पढ़ाने वाला M.A. English है ?
GS पढ़ाने वाला M.S.C. / M.A. दो या तीन विषयों में हैं??

मैंने देखा है जो maths पढ़ाता है वह B.S.C. maths भी नहीं है।
जो English पढ़ाता है वह B.A. English भी नहीं है।

फिर विद्यार्थियों की असफलता का जिम्मेदार कौन है ??????

23/04/2018
Railway is giving opportunity with 26500 vacancies.
03/02/2018

Railway is giving opportunity with 26500 vacancies.

05/01/2018

Entrance exam result for the admission in the 1st batch of SSC Stenographer
1.mitul ratan
2.Abhishek maurya
3.Roopam verma
4.Naveen pandey
5.Abhay srivastwa
6.Vinay kumar
7.Amar kumar
8.Rampal
9.Chandan
10.Ajay chaudhary
11.Sudheer chaudhary
12.Seema chaudhary
13.Anoop
14.Athendra Chauhan
15.Bhoopesh Dubey
16.Deepak kumar
17.Sunil tiwari
18. Shyam sundar
19.Shiv Kumar
20.Rekha chaudhary
21.Yogendra yadav

congratulations!!!! all of you
your class will run in evening from Monday...

Address

Civil Line Basti
Basti
272001

Opening Hours

Monday 6am - 8pm
Tuesday 6am - 7:40pm
Wednesday 6am - 7:40pm
Thursday 6am - 7:40pm
Friday 6am - 7:40pm
Saturday 6am - 7:40pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category