Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School Rambagh Basti

Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School Rambagh Basti

Share

Vidya Bharati (short for Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan) is the educational wing of Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS).

It runs one of the largest private network of schools in India, operating 12,000 schools with over 3.2 Million students,

20/06/2026
Photos from Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School Rambagh Basti's post 20/06/2026

विद्या मन्दिर रामबाग में किया गया #योग_का_अभ्यास

बस्ती। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में योगाभ्यास किया गया।
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं दैनिक वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत होम्योपैथिक डॉक्टर और योग प्रशिक्षक श्री राम मोहन पाल द्वारा आचार्यों को योग का प्रशिक्षण दिया गया।

अतिथि परिचय परीक्षा प्रमुख आशीष सिंह जी ने कराया। विद्यालय के शारीरिक आचार्य श्री अम्बिकेश्वर दत्त ओझा एवं श्री आशुतोष मिश्र ने भी योग, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों में आचार्यों का सहयोग किया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। सभी आचार्यों ने योगासन करने में अत्यधिक रूचि दिखाई। डॉ. राजन श्रीवास्तव ने आए हुए योग प्रशिक्षक के प्रति विद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के #प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने आगामी शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी विषयश: आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु उपस्थित रहे।

Govind Singh Svm Rambagh Basti Sourabh Malviya Vidya Bharati- Goraksh PrantVidya Bharti Purvi Uttar Pradesh Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan Upendra Dwivedi Ashish Singh Ambikeshwar Datt Ojha Ankit Kumar Gupta NI CE Basti शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर

19/06/2026

#ग्रीष्मावकाश के पश्चात् विद्यालय में पुनः आरम्भ हुई गतिविधियाँ
बस्ती। ग्रीष्मावकाश के पश्चात् आज सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती आचार्यों के लिए पुनः खुल गया। विद्यालय परिसर में प्रातःकाल मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं दैनिक वन्दना के साथ नवीन सत्र की गतिविधियों का शुभारम्भ किया गया।
आगामी #अंतर्राष्ट्रीय _योग_दिवस की #तैयारियों के अंतर्गत विद्यालय के शारीरिक आचार्य श्री अम्बिकेश्वर दत्त ओझा एवं श्री आशुतोष मिश्र द्वारा आचार्यों को योग, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का #अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने सभी आचार्यों का स्वागत करते हुए आगामी शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि छात्रों के लिए विद्यालय 29 जून से पुनः संचालित होगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि से नियमित रूप से विद्यालय आने का अनुरोध किया गया है। उसी दिन से ग्रीष्मावकाश के गृहकार्य की उत्तर पुस्तिकाएँ भी निरीक्षित की जाएंगी।
Govind Singh Svm Rambagh Basti Vidya Bharati- Goraksh Prant शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर Sourabh Malviya डॉ. शैलेश सिंह Ankit Kumar Gupta Shivendra Pratap Singh Upendra Dwivedi NI CE Basti

18/06/2026

#सीबीएसई की #त्रिभाषा_नीति पर अंतरिम रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की #त्रिभाषा_नीति (Three-Language Policy) के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने Friends of People for Active Democracy नामक गैर-सरकारी संगठन (NGO) द्वारा दायर याचिका को इस विषय से संबंधित अन्य लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ दिया है।

इस निर्णय के साथ फिलहाल सीबीएसई की त्रिभाषा नीति का क्रियान्वयन जारी रहेगा, जबकि मामले की सुनवाई आगे भी न्यायालय में चलती रहेगी। यह नीति विद्यार्थियों में बहुभाषिकता को बढ़ावा देने, विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान विकसित करने तथा भाषाई विविधता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

"एक राष्ट्र, अनेक भाषाएँ — सभी का समान सम्मान"
भाषाई विविधता हमारी शक्ति है।

#त्रिभाषानीति #सुप्रीमकोर्ट #शिक्षानीति #भाषाईविविधता #भारतीयभाषाएँ #शिक्षा 🇮🇳📚
Govind Singh Svm Rambagh Basti Vidya Bharati- Goraksh Prant डॉ. शैलेश सिंह शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर Ankit Kumar Gupta Shivendra Pratap Singh Sourabh Malviya Upendra Dwivedi Ashindra P Mishra CBSE

Photos from Vidya Bharati- Goraksh Prant's post 16/06/2026

05/06/2026

🌿🎉 #विश्व_पर्यावरण_दिवस एवं #जन्मदिवस की #हार्दिक_शुभकामनाएँ 🎉🌿
MYogiAdityanath Govind Singh Svm Rambagh Basti
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। MYogiAdityanath

आपके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आपका वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रकृति के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण हेतु आपका समर्पण समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा की निरंतर शक्ति प्रदान करें तथा आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और पर्यावरण संरक्षण के नए आयाम स्थापित करता रहे।

🌱 "एक पेड़ माँ के नाम" से लेकर हरित एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण तक आपका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। 🌱

Vidya Bharti Purvi Uttar Pradesh Vidya Bharati- Goraksh Prant NI CE Basti Ankit Kumar Gupta Sourabh Malviya डॉ. शैलेश सिंह

29/05/2026

अधिक से अधिक भाषाएँ पढ़ना अधिक ज्ञान प्राप्त करना है सीबीएसई द्वारा तीन भाषाओँ के अतिरिक्त अन्य विदेशी भाषाएँ पढ़ने की छूट है जिस कारण विद्यार्थियों का #आत्मविश्वास बढ़ता है



Govind Singh Svm Rambagh Basti Upendra Dwivedi Sbvm Rambagh Basti Ankit Kumar Gupta CBSE

Photos from Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School Rambagh Basti's post 29/05/2026

आज के अंक में 🗞️📰


Govind Singh Svm Rambagh Basti CBSE Sourabh Malviya शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर डॉ. शैलेश सिंह Ankit Kumar Gupta Sbvm Rambagh Basti NI CE Basti Upendra Dwivedi Vidya Bharti Purvi Uttar Pradesh Ashish Singh Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan

28/05/2026

भाषाएँ #संस्कृति, #परम्पराओं एवं तत्कालीन #नवाचारों से अवगत करवाती हैं अत: सीबीएसई का #राष्ट्रीय_शिक्षा_नीति के अनुरूप #त्रिभाषा लागू करना #प्रशंसनीय है ...

#मेराविद्यालयमेरागौरव Govind Singh Svm Rambagh Basti Gadia Ankit Kumar Gupta NI CE Basti Upendra Dwivedi Ashish Singh Ashwani Kumar Pandey Ashindra P Mishra Deepak Kumar Choudhary Shivendra Pratap Singh
शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर

Want your school to be the top-listed School/college in Basti?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School, Mahrikhawa, Gandhi Nagar
Basti
272001