Unique Global Academy

Unique Global Academy Bhagwatipuram, Payakpur, Ram Janki Road, Kalwari, Basti
(1)

Participants of different game activities (Children's Day) are being honoured with medals.
10/12/2025

Participants of different game activities (Children's Day) are being honoured with medals.

आज यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर कलवारी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म जयंती के अवसर पर  बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित कि...
14/11/2025

आज यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर कलवारी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म जयंती के अवसर पर बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री आलोक श्रीवास्तव के द्वारा नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल कर किया गया, तत्पश्चात बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलकूद में भी सहभाग किया। इसी क्रम में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने सामूहिक रूप से एक मेले का भी आयोजन किया इसमें सभी अति उत्साह में दिखे ।
अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुबाष चंद्र जी ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्म जयंती की उपयोगिता को स्पष्ट किया।

14/11/2025

आज यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर कलवारी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म जयंती के अवसर पर बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री आलोक श्रीवास्तव के द्वारा नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल कर किया गया, तत्पश्चात बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलकूद में भी सहभाग किया। इसी क्रम में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने सामूहिक रूप से एक मेले का भी आयोजन किया इसमें सभी अति उत्साह में दिखे ।
अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुबाष चंद्र जी ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्म जयंती की उपयोगिता को स्पष्ट किया।

31/10/2025

राष्ट्रीय एकता दिवस पर यूनिक ग्लोबल एकेडमी में सरदार पटेल को किया गया नमन
★ चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

कलवारी, बस्ती। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को यूनिक ग्लोबल एकेडमी, पायकपुर में एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश गूंजा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र द्वारा पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। छात्रा प्रकृति मिश्रा और मानसी गौतम ने मंच से सरदार पटेल के जीवन, उनके नेतृत्व और देश की एकता के प्रति उनके योगदान पर अपने प्रभावशाली विचार रखे जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र ने अंत में समस्त विद्यालय परिवार को एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक से लेकर सीनियर वर्ग तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन देशभक्ति और एकता के रंगों में सराबोर रहा।

आज यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर, कलवारी (बस्ती) विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तथा लौह पुरुष के नाम से ...
31/10/2025

आज यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर, कलवारी (बस्ती) विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तथा लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती मनाई गई, आज 31 अक्टूबर के इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चन्द्र ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन का कार्य किया तथा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने चित्र पर पुष्पार्चन कर पटेल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में मंच से ही प्रकृति मिश्रा एवं मानसी गौतम ने पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने सरदार जी के संकल्पों का सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को शपथ दिलवाई।
विद्यालय की कक्षाओं में प्राथमिक, जूनियर तथा सीनियर के बच्चों ने चित्रकला, निबंध लेखन, तथा भाषण प्रतियोगिता में भी सहभाग किया।

आज यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर, कलवारी (बस्ती) विद्यालय परिसर मे दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता...
18/10/2025

आज यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर, कलवारी (बस्ती) विद्यालय परिसर मे दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे प्राइमरी से आठ ग्रुप जूनियर से नौ ग्रुप तथा सीनियर से नौ ग्रुप ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका मे विद्यालय के निदेशक:- श्री आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य:- श्री सुभाष चंद्र, दिलीप श्रीवास्तव, नागेन्द्र मिश्रा, साकेत मिश्रा, बलवन्त गुप्ता, सविता पाण्डेय आदि रहे।
इस प्रतियोगिता मे प्राइमरी ग्रुप के आंशिका, अंशी, रिचा, आराध्या मौर्या, सिद्धि, समृद्धि, सोनल, पलक, ग्रुप मे से अंशी ग्रुप ने प्रथम तथा द्वितीय रिचा और समृद्धि तथा तृतीय स्थान आराध्या मौर्या ग्रुप ने प्राप्त किया।
जबकि जूनियर ग्रुप के अंशी गुप्ता, जान्हवी चतुर्वेदी, निशा चौरसिया, इक्षा सिंह, सिद्धि, आशुतोष, अंशिका, के ग्रुप मे से अंशिका ने प्रथम निशा और सिद्धि ने द्वितीय तथा इक्षा और आशुतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी के साथ सीनियर वर्ग से सुहासिनी, अंजली यादव, प्रकृति मिश्रा, प्रज्ञा चौधरी, खुशी, जान्हवी दूबे, मानसी गौतम, अंशिका यादव, शिवांगी यादव आदि ने प्रतिभाग किया। इस ग्रुप मे से शिफा और यशी, प्रज्ञा ने प्रथम और सुहासिनी, जान्हवी, मानसी और ख़ुशी ने द्वितीय तथा प्रकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्त मे सभी रंगोली के अवलोकन के पश्चात विद्यालय के निदेशक:- श्री आलोक श्रीवास्तव, जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हे इस कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया, प्रधानाचार्य जी ने भी सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और दीपोत्सव कैसे मनाए यह भी बताया।
इस कार्यक्रम मे सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने बढ़चढ़ कर उत्साह से बच्चों का मार्गदर्शन किया।

27/09/2025

Kids on Navratri special

Address

Bhagwatipuram, Payakpur, Ram Janki Marg
Basti
272301

Opening Hours

Monday 8:30am - 4pm
Tuesday 8:30am - 4pm
Wednesday 8:30am - 4pm
Thursday 8:30am - 4pm
Friday 8:30am - 4pm
Saturday 8:30am - 4pm

Telephone

+919696012313

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Unique Global Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Unique Global Academy:

Shortcuts

Share

Category