R.C.C College of Pharmacy

R.C.C College of Pharmacy R. C. College of Pharmacy has started its first academic session from year 2019 with B. Pharm and D. Pharm.

and is affiliated to AKTU & BTE, Lucknow & approved by the AICTE, PCI New Delhi and BTE U.P.

आर सी सी ग्रुप ऑफ़ संस्थान की तरफ से सी.बी.एस.ई. परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर आप सभी को हार्दिक बधाई।यह सफलता केवल अंकों ...
14/05/2026

आर सी सी ग्रुप ऑफ़ संस्थान की तरफ से सी.बी.एस.ई. परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर आप सभी को हार्दिक बधाई।
यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि आपके परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास की जीत है।

जीवन में हर परीक्षा हमें आगे बढ़ने का अवसर देती है। याद रखिए — सफलता का असली अर्थ केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की इच्छा रखना है।

आज का यह परिणाम आपके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। अपने सपनों को बड़ा रखिए, मेहनत करते रहिए और कभी भी असफलता से डरिए मत। हर चुनौती आपको और मजबूत बनाती है।

आप ही देश का भविष्य हैं। अपने ज्ञान, मेहनत और प्रतिभा से समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें।

आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

आर सी सी ग्रुप ऑफ़ कालेज बस्ती द्वारा डी एन सी राष्ट्रीय इंटर कालेज रुधौली बस्ती के मेधावी छात्रों कों सम्मानित करते हुये...
08/05/2026

आर सी सी ग्रुप ऑफ़ कालेज बस्ती द्वारा डी एन सी राष्ट्रीय इंटर कालेज रुधौली बस्ती के मेधावी छात्रों कों सम्मानित करते हुये प्रबंधक इंजिनियर शैलेश चौधरी जी व फार्मेसी निदेशक प्रोफेसर डॉ के के गुप्ता
प्रबंधक जी ने बच्चों कों सलाह देते हुये कहा कि जीवन मे एक उद्देश्य हहोना होना चाहिए और वही उद्देश्य जीवन के सपनो कों साकार बनाता है
अंत मे निदेशक डॉ गुप्ता जी ने कंहा कि शिक्षा के लिए प्रबल इच्छा कि जरुरत होती हैँ तभी हम अपने जीवन मे सफल होते हैँ

आर सी सी ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा डी एन सी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी एवं फार्मेसी निदेशक प्रोफेसर डॉ. के. के. गुप्ता एवं इंटर मिडियट कालेज के प्रबंधक चौधरी जी, प्रिंसिपल साहब व अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

आर सी सी ग्रुप के प्रबंधक इंजिनियर चौधरी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में एक स्पष्ट उद्देश्य होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वही उद्देश्य हमारे सपनों को साकार करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

अंत में आर सी सी फार्मेसी निदेशक डॉ. गुप्ता जी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रबल इच्छा शक्ति और समर्पण की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति पूरे मनोयोग एवं लगन के साथ अध्ययन करता है, तभी वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

बस्ती के स्थापना दिवस पर NAY के द्वारा आयोजित “बेस्ट ऑफ़ बस्ती”कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र आर. सी. सी. शिक्षण संस्था...
07/05/2026

बस्ती के स्थापना दिवस पर NAY के द्वारा आयोजित “बेस्ट ऑफ़ बस्ती”कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र आर. सी. सी. शिक्षण संस्थान समूह को बेस्ट ऑफ़ बस्ती का अवार्ड दिया गया.
कार्यक्रम के आयोजक टीम को बहुत बहुत बधाई🎉🎉💐⛳️

आज मिला ये सम्मान आपकी लगन की कहानी है,आपके साथ से ही इस संस्थान की पहचान पुरानी है।आपकी मेहनत का असर हर चेहरे पर दिखता ...
02/05/2026

आज मिला ये सम्मान आपकी लगन की कहानी है,
आपके साथ से ही इस संस्थान की पहचान पुरानी है।

आपकी मेहनत का असर हर चेहरे पर दिखता है,
आपका मार्गदर्शन ही हमारी सफलता का रास्ता बनता है।

01/05/2026

फेयरवेल समारोह @आर सी सी कालेज ऑफ़ फार्मेसी गनेश पुर बस्ती @2022-26बैच

01/05/2026
आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गनेशपुर बस्ती में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया...
01/05/2026

आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गनेशपुर बस्ती में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थर्ड ईयर के छात्र विमल अग्रहरी एवं दिव्यांशी द्वारा शानदार एंकरिंग के साथ की गई।

फाइनल ईयर के छात्रों के विदाई समारोह में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी जी ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को समापन करते निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) के. के. गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी सम्मानित शिक्षकगण अतिथियों, विद्यार्थियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समग्र रूप से यह फेयरवेल समारोह भावनाओं, उत्साह और उमंग से परिपूर्ण एक सफल एवं यादगार आयोजन रहा।

आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गणेशपुर बस्ती में एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्या...
27/04/2026

आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गणेशपुर बस्ती में एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें आई.एम.एस., बी.एच.यू., वाराणसी से पधारे प्रतिष्ठित वक्ता प्रोफेसर अवधेश यादव ने फार्माकोविजिलेंस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

अपने व्याख्यान में उन्होंने दवाओं के साइड इफेक्ट, संभावित दुष्प्रभाव तथा एडीआर (ADR) रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दवाओं का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित करने के लिए फार्माकोविजिलेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की सफलता और भी प्रभावशाली बनी।

कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर (डॉ) के के गुप्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में अतिथियों व समस्त उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक फार्मेसी प्रोफेशनल के रूप में हमें पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। साथ ही समाज को दवाओं के लाभ और संभावित दुष्प्रभाव दोनों के प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी को अपने ज्ञान एवं ऊर्जा का उपयोग समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया।

On April 27, 2026, a highly informative and inspiring lecture was successfully organized at R.C.C. College of Pharmacy, Ganeshpur, Basti. On this occasion, the distinguished speaker, Professor Avadhesh Yadav from IMS, BHU, Varanasi, shared his valuable insights on the subject of Pharmacovigilance.

In his lecture, he elaborated in detail on important aspects such as drug side effects, potential adverse reactions, and ADR (Adverse Drug Reaction) reporting. He emphasized that pharmacovigilance plays a crucial role in ensuring the safe and responsible use of medicines.

The event witnessed the gracious presence of all students and staff members of the college, which further enhanced the success and impact of the program.

At the conclusion of the program, the Director of the college, Professor (Dr.) K. K. Gupta, delivered an inspiring address. He expressed his gratitude to the guest speaker and all attendees. He highlighted that, as pharmacy professionals, we must work with dedication, vigilance, and commitment. He also emphasized that it is our responsibility to create awareness in society about both the benefits and potential adverse effects of medicines. He influence everyone to utilize their knowledge and energy for the betterment of society.

आर सी सी कालेज ऑफ़ फार्मेसी गनेश पुर बस्ती संस्थान द्वारा फार्माकोविजिलेंस (Pharmacovigilance) विषय पर एक कॉन्फ्रेंस का आ...
25/04/2026

आर सी सी कालेज ऑफ़ फार्मेसी गनेश पुर बस्ती संस्थान द्वारा फार्माकोविजिलेंस (Pharmacovigilance) विषय पर एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य दवाओं की सुरक्षा (Drug Safety), दुष्प्रभावों की निगरानी (Adverse Drug Reactions) एवं रोगियों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है।

इस अवसर पर विशेषज्ञ /वक्ताओं श्री अवधेश कुमार यादव जी आई पी सी गाज़ियाबाद / बी एच यू द्वारा फार्माकोविजिलेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

अतः सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि इस कॉन्फ्रेंस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने ज्ञान में वृद्धि करें।

Address

Ganeshpur Road
Basti
272002

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+919450815010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R.C.C College of Pharmacy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to R.C.C College of Pharmacy:

Shortcuts

Share

Category