16/06/2025
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पिरदा में सत्र 2025-26 के लिए शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
सेजेस पिरदा में प्रवेशोत्सव
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं इंग्लिश माध्यम विद्यालय पिरदा में नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर सम्मानित कर प्रवेशोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से सरपंच रंजन भोई, उपसरपंच पटेल, सफेद गिर सहित अनेक पालक उपस्थित रहे। सरपंच रंजन भोई ने शाला की विभिन्न आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने कहा कि इस नये सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत नया पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा और सभी छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से सीखने के प्रति संकल्पबद्ध हों। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य तरूण पटेल और प्रधानपाठक अरूण प्रधान ने भी छात्रों को बधाई दी और प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर दोनों माध्यम के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।