20/07/2026
याद कीजिए आज से करीब 20 साल पहले जब भारतीय क्रिकेट में भूचाल आया था उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान सौरभ गांगुली हुआ करते थे और कोच ग्रेग चैपल, बताते चलें तत्कालीन कप्तान गांगुली के आग्रह पर ही ग्रेग चैपल को टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया था बाद में वही चैपल गांगुली को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा देने को कहते हैं जिस पर गांगुली के इनकार के बाद चैपल बीसीसीआई को मेल भेज कर गांगुली की फॉर्म और कप्तानी पर सवाल खड़े करते हैं ईमेल लीक हो जाता है और इसके तुरंत बाद गांगुली को कप्तानी से हटा दिया जाता है और राहुल द्रविड़ को भारत का नया कप्तान नियुक्त किया जाता है कुछ दिनों के बाद गांगुली की टीम इंडिया से बतौर खिलाड़ी भी छुट्टी कर दी जाती है हालांकि कुछ महीनो बाद घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के दम पर उनकी दोबारा टीम इंडिया में वापसी होती है अब आता है 2007 odi वर्ल्ड कप ,जहां कोच चैपल की गुटबाजी के चलते टीम इंडिया द्रविड़ की कप्तानी में पहले ही राउंड में वर्ल्ड कप से बाहर होकर अपनी फजीहत करा लेती है ये वर्ल्ड कप भारत के सबसे बुरे वर्ल्ड कप में से एक साबित हुआ इसके तुरंत बाद कोच चैपल का इस्तीफा भी आ जाता है यहां ये सब ब्यौरा इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि आज 20 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया की कमान एक निरंकुश कोच के हाथों में है जो उसी निरंकुश कोच की मौजूदगी में 2027 odi वर्ल्ड कप खेलने जा रही है गांगुली की जगह रोहित ने ले ली है जिनकी कप्तानी पहले ही कोच के दखल के चलते छीनी जा चुकी है अब डर इस बात का है कहीं 2027 वर्ल्ड कप का परिणाम भी 2007 वर्ल्ड कप की तरह न हो और मजे की बात ये है खुद रोहित शर्मा ही गौतम गंभीर को "जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मेण्टोर हुआ करते थे" भारतीय टीम की कोचिंग के लिए कहने गए थे खैर जैसे तैसे रोहित का संन्यास तो टल गया है लेकिन आगे रोहित की डगर आसान नहीं है क्योंकि ये आदमी रोहित के करियर साथ खुराफात करता रहेगा