Chemistry With Manoj Wadile sir

Chemistry With Manoj Wadile sir Chemistry for NEET AND JEE

All the best Baccho
03/05/2026

All the best Baccho

03/05/2026
30/03/2026

कुछ दिन पहले काउंसलिंग के दौरान एक पेरेंट अपने बेटे को लेकर मेरे पास आए। उनका बेटा घर बैठकर NEET की ऑनलाइन तैयारी कर रहा था। वह किसी ऑनलाइन कोचिंग से पढ़ता था और नियमित टेस्ट भी देता था। पेरेंट्स के अनुसार, वह हर टेस्ट में 650–700 के आसपास नंबर ला रहा था।
लेकिन जब उसने असली NEET परीक्षा दी, तो उसके सिर्फ़ 350–400 नंबर ही आए। पेरेंट्स बहुत परेशान थे। उनका मानना था कि परीक्षा वाले दिन बच्चे की तबियत खराब हो गई थी, इसलिए उसके नंबर कम आए।
उन्होंने अगले साल फिर से तैयारी शुरू करवाई—इस बार भी ऑनलाइन। और हैरानी की बात यह थी कि इस बार भी उसके ऑनलाइन टेस्ट में 650–700 तक नंबर आ रहे थे। लेकिन पेरेंट्स के मन में कहीं न कहीं एक संशय बना हुआ था, इसलिए वे उसे लेकर मेरे पास आए।
मैंने बच्चे से 10–15 मिनट बात की, कुछ बेसिक कॉन्सेप्ट पूछे… और वहीं मुझे समझ आ गया कि कुछ गड़बड़ है।
मैंने पेरेंट्स से कहा—
“आप अगला ऑनलाइन टेस्ट घर पर मत दिलवाइए, इसे मेरे यहाँ बैठाकर टेस्ट दिलवाइए।”
पेरेंट्स मान गए, लेकिन बच्चा तैयार नहीं था। जैसे-तैसे समझाकर उसे मेरे पास टेस्ट देने के लिए लाया गया।
जब वह टेस्ट दे रहा था, मैंने अपने स्टाफ को उसके पीछे खड़ा कर दिया—पूरे समय।
और जो रिज़ल्ट आया… वह चौंकाने वाला था।
जो बच्चा लगातार 650–700 नंबर ला रहा था, उसी के नंबर गिरकर 300 के आसपास आ गए।
अब तस्वीर साफ थी।
मैंने पेरेंट्स को समझाया—
“आपका बच्चा ऑनलाइन टेस्ट ईमानदारी से नहीं दे रहा था। इसलिए उसका सही असेसमेंट कभी हो ही नहीं पाया। असली स्तर वही है जो आज सामने आया है।”
यह सिर्फ़ उस बच्चे की कहानी नहीं है…
ऐसे कई बच्चे हैं जो घर पर ऑनलाइन तैयारी करते हुए अनजाने में या जानबूझकर गलत तरीके अपनाते हैं।
समस्या नंबर कम या ज्यादा आने की नहीं है…
समस्या है “गलतफहमी” में जीने की।
अगर आपको अपने बच्चे की सही स्थिति जाननी है, तो:
उसे ऑफलाइन टेस्ट जरूर दिलवाइए
टीचर्स से मिलवाइए
उसका वास्तविक असेसमेंट करवाइए
क्योंकि चयन हो या न हो…
लेकिन सच्चाई जानना बहुत जरूरी है।

12/04/2025

Papa kahan ja rahe ho 😱 ki video sui wala shortYour queries:-anaya videoanaya ki videoanaya short videoanaya shortsanayaanaya walaanaya...

Its time to experience the magic of Science...!!Don't miss this opportunity to be a part of a magical class where you ca...
10/06/2023

Its time to experience the magic of Science...!!
Don't miss this opportunity to be a part of a magical class where you can see and do experiments yourself and learn your concepts from it.

11th & 12th BATCH
STARTING FROM 1ST OF JUNE 2023
Hurry! Enroll now

Address

Oo
Barwani

Telephone

+919893875084

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chemistry With Manoj Wadile sir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category