13/04/2023
*जवाब फाउंडेशन ने मनाया नवोदय स्थापना दिवस*
आज दिनांक 13 अप्रैल 2023 को जेएनवी एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बरुआसागर झांसी (जवाब फाउंडेशन) के तत्वाधान में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जवाब फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अजय अनुरागी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यपाल यादव,डॉक्टर श्याम लाल आर्य, राजू प्रजापति, हरी सिंह रहे। अध्यक्षता श्री हृदेश तिवारी जी ने की। एकत्रित हुए समस्त पुरातन नवोदय विद्यालय के छात्रों ने नवोदय स्थापना दिवस पर केक काटकर की एक दूसरे को बधाई दी तथा गूगल मीट के माध्यम से भी उन समस्त भाइयों बहिनों को जोड़ा गया, जो देश विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं।
आपको बताते चलें कि जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना 13 अप्रैल 1986 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के तहत की गई थी I इसी कारण इस दिन को समस्त नवोदय परिवार एवं उसके पुरातन छात्र-छात्राओं द्वारा नवोदय स्थापना दिवस मनाया जाता है। आज हम सभी को अपने नवोदयन होने पर गर्व है देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां नवोदयन भाई-बहन अपनी सेवाएं देश को ना दे रहे हो। मुख्य अतिथि श्री अजय अनुरागी ने अपने वक्तव्य में बताया कि यही वह मंदिर है जहां धर्म जाति और संस्कृति के नाम पर कोई भेद नहीं है बल्कि यह हम सभी को एक दूसरे की संस्कृति सीखने का मौका मिलता है। नवोदय विद्यालय अपने स्थापना समय से लेकर के अभी तक अपना शत प्रतिशत परिणाम देने में अग्रणी है साथ ही नवोदय से निकले हुए छात्रों का सफलता भी लगभग शत-प्रतिशत है। बैठक में हनीफ खान,प्रद्युमन मिश्रा,फिरदोश कादरी,भूपेंद्र गुप्ता,डॉ. संतोष यादव, संतोष आर्या,दिलीप शर्मा,कमलेश,कविन्द्र वर्मा,मुकेश सुमन,निहाल सिंह,रमेश चन्द्र,राम,दिनेश दांगी आदि नवोदयन उपस्थित रहे।