SMJVM - BAROD

Call Directions Contact the school

SMJVM - BAROD Shree Mahaveer Jain Vidhya Mandir Barode

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में विकसित भारत की स...
19/09/2026

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में विकसित भारत की संकल्पना के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चित्रकला/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन श्री पंकज जी जैन उपाध्यक्ष भाजपा मंडल बड़ौद,श्री पारस जी जैन महामंत्री भाजपा मंडल बड़ौद, श्री विपिन जी चौहान महामंत्री भाजपा मंडल बड़ौद, श्री श्रीपाल जी जैन विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग बड़ौद, श्री पंकज जी धींग विधायक प्रतिनिधि जन स्वास्थ्य विभाग बड़ौद एवं श्री शौकत जी शिशगर वरिष्ठ भाजपा नेता के आतिथ्य में आयोजित किया गया । अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत वीणापाणि मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की गई । तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य श्री एस.एस.राजपूत ने किया ।इस अवसर पर शाला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भैया/बहिनों ने विभिन्न विषयों पर अपने भाषण की प्रस्तुति दी व चित्रकला के अंतर्गत भी सुंदर विषय संबंधित चित्र बनाएं । पंकज जी जैन पिछोलिया ने भैया/बहिनों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी विकसित भारत के लक्ष्य को सार्थक करने में सहयोग करें ।पंकज जी जैन धींग ने भैया/बहिनों संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है अतः आप सभी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग, प्राणायाम करें । कार्यक्रम के अंत में निर्णायक श्री बी. एल. गवली, श्री दीपक जी शर्मा, श्रीमती नेहा रघुवंशी ने भाषण में प्रथम स्थान भैया लक्ष्य जैन,द्वितीय स्थान बहिन वेदिका विश्वकर्मा,तृतीय स्थान बहिन काव्या नायक व चित्रकला में प्रथम स्थान भैया ऋतुराज सिंह, द्वितीय स्थान बहिन सना, तृतीय स्थान बहिन आर्या जैन को दिया ।कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया । कार्यक्रम का आभार विद्यालय प्राचार्य श्री एस.एस. राजपूत ने माना ।

11/09/2026

🙏 पर्युषण पर्व — आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा का पावन पर्व 🙏
संवत्सरी हमें सिखाती है कि मन में किसी के प्रति बैर न रखें, अपनी भूलों को स्वीकार करें और सभी से हृदय से क्षमा माँगें। ❤️

✨ मिच्छामि दुक्कडम् ✨
यदि मेरे मन, वचन या कर्म से जाने-अनजाने किसी को भी ठेस पहुँची हो, तो मैं हृदय से क्षमा प्रार्थी हूँ। 🙏

आइए, इस संवत्सरी पर मन के सभी वैर मिटाएँ |

श्री महावीर जैन विद्या मन्दिर,बड़ौद

**श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद की 2 बहिनों का संभाग स्तर पर चयन✌️* जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आगर मालवा म...
10/09/2026

**श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद की 2 बहिनों का संभाग स्तर पर चयन✌️*
जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आगर मालवा में योगा प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विद्यालय की बहिनों का संभाग स्तर पर चयन हुआ -
*U -14*
*1. राघवी कुमावत पिता श्री श्रीराम जी कुमावत*
*U -17*
*1. परिधि जैन पिता श्री शंकरलाल जी जैन**
ने जिले में स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर पर चयनित होने पर बहिनों और उनकी कोच सुश्री राखी राजपूत को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।
सभी खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर चयनित होकर परिवार,नगर एवं विद्यालय का नाम जिले में गौरांवित किया है ।🥇✌️

**श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद की 8 बहिनों का संभाग स्तर पर चयन✌️* जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता कानड़ में खो...
08/09/2026

**श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद की 8 बहिनों का संभाग स्तर पर चयन✌️*
जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता कानड़ में खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विद्यालय की बहिनों का संभाग स्तर पर चयन हुआ -
*U-14 वर्ग*
*1. अवनी लववंशी पिता श्री रामनारायण जी लववंशी*
*2. वंशिका लववंशी पिता श्री संदीप जी लववंशी*
*3. दिव्या लववंशी पिता श्री मनोज जी लववंशी*

*U-17 वर्ग*
*1. सृष्टि लबाना पिता श्री जगदीश जी लबाना*
*2. रेशमा बी पिता श्री सादिक जी खाँ*
*3. किरण योगी पिता श्री नागेश्वर जी योगी*

*U-19 वर्ग*
*1. श्रुति लववंशी पिता श्री कालूराम जी लववंशी*
*2. सुरभि राठौर पिता श्री विनोद जी राठौर*
ने जिले में स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर पर चयनित होने पर समस्त बहिनों और उनके कोच श्री दिलखुश जी जैन,श्री श्रीपाल सिंह जी राजपूत और श्री विश्वराज सिंह जी राजपूत को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।
सभी खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर चयनित होकर परिवार,नगर एवं विद्यालय का नाम जिले में गौरांवित किया है ।🥇✌️

Address

Barod

Telephone

+919425979635

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SMJVM - BAROD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SMJVM - BAROD:

Shortcuts

Share

Category