दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल

  • Home
  • India
  • Barmer
  • दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल

दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल Blazing a trail to the future.

विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी वाला राम तरड़ का राजस्थान पुलिस में अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।यह...
22/12/2025

विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी वाला राम तरड़ का राजस्थान पुलिस में अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उनके स्वर्णिम भविष्य एवं सफल सेवाकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🌟

💐👏 बधाई हो! 👏💐

— विद्यालय परिवार

विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं स्टाफ साथी रघुनाथ राम भादू का राजस्थान पुलिस में अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई ...
22/12/2025

विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं स्टाफ साथी रघुनाथ राम भादू का राजस्थान पुलिस में अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि हमारे वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌟

👏💐 बधाई हो! 💐👏

— विद्यालय परिवार
दयानंद सरस्वती सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय
रामजी का गोल

आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐
20/10/2025

आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐

🌟 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌟दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय राम जी का गोल परिवार की ओर से हमारे प्रतिभाशाली पूर...
18/10/2025

🌟 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌟

दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय राम जी का गोल परिवार की ओर से हमारे प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों —

1️⃣ चेतन लाल पुत्र श्री हनुमान राम गोदारा, निवासी बांधनिया, सेड़वा
2️⃣ गोपाल कुमार पुत्र श्री कृष्ण कुमार डागी, निवासी धोली नाड़ी
3️⃣ रणजीत सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह बेरड़, निवासी राम जी का गोल
को पशुधन सहायक निरीक्षक (Livestock Assistant Inspector) पद पर अंतिम रूप से चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!

✨ सफलता चमक-दमक से नहीं, सही लक्ष्य और निरंतर प्रयास से मिलती है।
आज के समय में अभिभावक बच्चों के प्रतिशत की होड़ में लगे रहते हैं, परंतु याद रखें — यह दौड़ कभी-कभी बच्चों की प्रतिभा को कुंठित कर देती है।
अपने बच्चों को उनकी दिशा और रुचि के अनुसार आगे बढ़ने दें, तभी वे जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

विद्यालय परिवार को गर्व है कि हमारे विद्यार्थी निरंतर परिश्रम और लगन से समाज में अपनी पहचान बना रहे हैं।

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
14/08/2025

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

भारतीय संविधान के शिल्पी, सामाजिक न्याय के प्रणेता 'भारत रत्न', परम श्रध्देय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती प...
14/04/2025

भारतीय संविधान के शिल्पी, सामाजिक न्याय के प्रणेता 'भारत रत्न', परम श्रध्देय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन!

|| जय संविधान ||

प्रेम और आपसी सौहार्द के पाक अवसर ईद-उल-फितर की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं दिली मुबारकबाद।ईद मुबारक
31/03/2025

प्रेम और आपसी सौहार्द के पाक अवसर ईद-उल-फितर की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं दिली मुबारकबाद।

ईद मुबारक

त्याग, तपस्या और बलिदान की अनुपम धरा, गौरवशाली इतिहास, अतुल्य सांस्कृतिक विरासत एवं समृद्ध परंपराओं की संगम स्थली 'राजस्...
30/03/2025

त्याग, तपस्या और बलिदान की अनुपम धरा, गौरवशाली इतिहास, अतुल्य सांस्कृतिक विरासत एवं समृद्ध परंपराओं की संगम स्थली 'राजस्थान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।


#राजस्थान_दिवस

मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रान्तिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के बलिदान दि...
23/03/2025

मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रान्तिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन l

देश की आजादी को समर्पित आपके साहस, शौर्य व बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र का सलाम।

असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, पाप पर पुण्य की विजय के प्रतीक पर्व होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
13/03/2025

असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, पाप पर पुण्य की विजय के प्रतीक पर्व होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।

08/03/2025

🌸 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ! 🌸

अतुलं तत्र तत्तेजः सर्वदेवशरीरजम्।
एकस्थं तदभून्नारी व्याप्तलोकत्रयं त्विषा।।

आज के इस विशेष दिन पर हम नारी शक्ति को नमन करते हैं, जो सृजन, सहनशीलता, प्रेम और शक्ति का प्रतीक है। देवी महात्म्यम् का यह श्लोक हमें याद दिलाता है कि नारी शक्ति समस्त सृष्टि की ऊर्जा है, जो अपने तेज से पूरे ब्रह्मांड को प्रकाशित करती है।

“नारी केवल शक्ति ही नहीं, स्नेह, करुणा और प्रेरणा का स्रोत भी है।”

  (UG) 2025: एडमिशन प्रक्रिया शुरू!केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) कोर्सेस में दाखिले का सुनहरा मौका! राष्ट्रीय...
01/03/2025

(UG) 2025: एडमिशन प्रक्रिया शुरू!

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) कोर्सेस में दाखिले का सुनहरा मौका! राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
🔹 आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2025
🔹 परीक्षा तिथि: 22 मई – 01 जून 2025

ऑनलाइन आवेदन के लिए विजिट करें:
👉 https://cuet.nta.nic.in/

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

दयानन्द सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय
राम जी का गोल (बाड़मेर)

प्रधानाचार्य: मिश्रा राम चौधरी
📞 9549963235, 9602922338

UGC

Address

NEAR POWER HOUSE RAM JI KA GOL FANTA
Barmer
344001

Telephone

+919610898352

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल:

Shortcuts

Share

Category