19/02/2025
जल पर राज्यमंत्रियों के पहले अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन” का आयोजन जिसका विषय “वॉटर विजन@2047” है। इसका आयोजन पांच और छह जनवरी, 2023 को भोपाल, मध्यप्रदेश में किया गया ।
राज्य जल मंत्रियों के दूसरे अखिल भारतीय सम्मेलन राष्ट्रीय कांफ्रेंस वाटर विजन 2047 का आगाज 18 फरवरी 2025 को उदयपुर में किया गया इसमें उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री मानिक साहा, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ,छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जल संसाधन केंद्रीय सचिव देवश्री मुखर्जी आदि शामिल हुए।
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉर्डनाइजेशन कार्यक्रम के तहत राजस्थान में मंगलवार 18 फरवरी 2025 को नक्शा प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई आरंभ में राजस्थान के 10 शहरों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है इस प्रोजेक्ट के तहत नगर पालिकाओं की भूमि का ड्रोन सर्वे और डिजिटल मैपिंग होगी इसके बाद घर बैठे जमीन संपत्ति से जुड़ी जानकारी देखी जा सकेगी।
#गोडावण
1981 में राजस्थान में राज्य पक्षी घोषित किया ।2013 में राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड शुरू किया ।अशोक गहलोत सरकार ने 2022-23 के बजट में गोडावण संरक्षण की घोषणा की जिसके तहत अजमेर जैसलमेर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गोडावण के लिए हैचरी यानी अंडे सेने वाले स्थान विकसित किए गए अजमेर जिले में पिछले 10 साल की वन्य जीव गणना में एक भी गोडावण नहीं मिला है अजमेर जिले में 100 सोकलिया और अरवड क्षेत्र गोडावण के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है जिसमें अजमेर जिले में शोकलिया ,अरवड, भिनाय ,गोयला ,रामसर, मांगलियावास और केकड़ी गोडावण का प्रसिद्ध क्षेत्र रहा है आज यह पक्षी विलुप्त होती प्रजातियों में शामिल हो गई है ।पूरे विश्व में 300 से 400 ही बचे हैं जिसमें राजस्थान में सर्वाधिक है।