14/03/2026
आज कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान फतेह खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर अमेरिका के कब्जे को लेकर एक विवादित बयान दिया। इस पर प्रदेश और बाड़मेर के भाजपा नेता पूरे दिन लगभग मौन रहे।
देर शाम निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने पलटवार करते हुए कहा-
"भारत माँ पर कब्ज़ा करने की किसी में हिम्मत नहीं है। पहले भी कई लोग आए मुगल आए, अंग्रेज आए लेकिन उन्हें यहाँ से खदेड़ दिया गया। इस मातृभूमि के लिए हमेशा ऐसे लोग रहे हैं जो अपना सिर तक न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। किसी की मजाल नहीं कि भारत की ओर आँख उठाकर भी देख सके।
हम सबकी पहली ज़िम्मेदारी भारत को सुरक्षित रखना है। हम जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहते हैं, हम पहली पंक्ति में खड़े लोग हैं। भारत की मज़बूती में हमारी भी महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें देश की सुरक्षा के लिए हमेशा दिन-रात तत्पर रहना होगा।"