जाणियों की ढाणी, डाबलीसरा

  • Home
  • India
  • Barmer
  • जाणियों की ढाणी, डाबलीसरा

जाणियों की ढाणी, डाबलीसरा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जाणियों की ढाणी, डाबलीसरा, Educational Research Center, CBR Jani House, Dablisara, Barmer.

27/10/2019

दूर कहीं है रोशनी / नवल

:::::::::::::::::::::::::::

चारों तरफ है अंधेरा
जाना चाहता हूँ मैं प्रकाश की ओर,
जो है दूर बहुत दूर एक कोने में
डरा हुआ, सहमा हुआ-सा.

वहाँ है प्रकाश की एक किरण
सदियों से रहा मैं घने अँधेरे में,
फिर भी हिम्मत नहीं है जाने की
आशा भरी प्रकाश की किरण में.

ऐसा नहीं है कि मैं नहीं जाना चाहता
उज्ज्वलता भरी रोशनी में,
मन करता है कि मैं जाऊं
तसल्ली से बैठ रोशनी में.

नहाऊं नर्म व मुलायम किरणों में
पर शतकों बाधाएँ व रूकावटें है
जिनके जो जाना चाहता है,
प्रकाश में और कर लेना चाहता
रोशनी से एकाकार.

स्वयं व आने वाली पीढ़ियों का
भविष्य उज्ज्वल व बढ़ना चाहता है,
आगे ही आगे, छू लेने आसमान को
पैदा नहीं करता ओर कोई ये बाधाएँ .

मानव ही परस्पर हाथ थामने की जगह
दूसरे का पैर खींचने में लगा हुआ है,
कोई चाह कर भी नहीं जा सकता
इस रोशनी भरे उज्ज्वल संसार में.

बातें खूब होती, खूब लगते नारे कि
साथ दो हमारा, हम कर देंगे वारे न्यारे,
मानव व मानवता का विकास करेंगे
सबको देंगे उज्ज्वल रोशनी.

तमपूर्ण अंधेरे से दिलाएंगे निजात
चारों तरफ फैलाई जाएगी दूधिया रोशनी,
हमें अंधेरे में रखकर जो आप
फैला रहे हो रोशनी अपने गृहों में.

लांघ रहे हो अपनी सीमा
बस! इतना ही करना आप कि
हम स्वयं के कदमों से चले जाएंगे,
दूधिया उज्ज्वल चमचमाती रोशनी में
चाहे मत पकड़ना हमारे हाथ को,
पर मत करना हमारी टांग खिंचाई
जो दूर कहीं है रोशनी
स्वयं पा लेंगे उज्ज्वल भविष्य को....

🤔🤔🤔

Address

CBR Jani House, Dablisara
Barmer
344703

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जाणियों की ढाणी, डाबलीसरा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to जाणियों की ढाणी, डाबलीसरा:

Shortcuts

Share