03/04/2020
सम्मानित अभिभावक गण एवं प्यारे विद्यार्थियों । सादर नमस्कार । देश इस समय कोरोना वायरस के कारण भयंकर संकट के दौर से गुजर रहा है ।इससे बचने का एकमात्र उपाय है कि आप सभी सार्वजनिक स्थानों पर अति आवश्यक कार्य होने पर ही जाए ।अगर राशन आदि लाने जाएँ तो एक दूसरे से दो मीटर की दूरी बनाए रखें।अगर आपके परिवार का सदस्य इन दिनों जिले से बाहर से आया है तो इसकी सूचना राजस्व ग्राम वार गठित निगरानी समिति के सदस्यों को दें तथा घर में उन्हें अन्य सदस्यों से मिलने जुलने न दे ।इस प्रकार से आप अपनी,अपने परिवार एवं देश की सुरक्षा इस वायरस से कर सकते हैं ।आप सबसे मेरा हाथ जोड़कर विनम्र आग्रह रहेगा कि हम सब देश के माननीय प्रधानमंत्री के विनम्र निवेदन पर रविवार दिनांक 05.04.2020 को रात्रि 9बजे से 9.09बजे तक घर की सभी लाईटें बंद कर घर के दरवाजे पर दीपक या मोमबत्ती जलाकर 130करोड़ भारतवासी एकता का परिचय दें कि हम सब भारतीय संकट की इस घड़ी में एक है तथा परम पिता परमेश्वर का स्मरण करें कि हे प्रभु हमें इस वायरस रूपी अंधकार से बाहर निकालें ।
मैं आपके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करता हूं। विनीत
जोगा राम भाम्भू प्रधानाध्यापक
राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सड़ा