26/11/2025
कृषि महाविद्यालय, बायतू में संविधान दिवस मनाया
26 नवम्बर 2025 को कृषि महाविद्यालय, बायतू में संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. एम. एम. कुमावत द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
महाविद्यालय में संविधान प्रस्तावना वाचन (Preamble Recitation) गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के प्रस्तावना-वाचन के वीडियो रिकॉर्ड कर constitution75.com की वेबसाइट पर अपलोड किए और कार्यक्रम में भाग लेने का प्रमाण पत्र डाउनलोड किया गया जिससे संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को और बल मिला। इस अवसर पर क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने mygov.in पर संविधान, उसके अनुच्छेदों, नियमों एवं नागरिक अधिकारों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया और प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में संविधान के अध्ययन के प्रति नई रुचि उत्पन्न हुई।
कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने संबोधित करते हुए संविधान, उसके नियमों एवं विनियमों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोहर लाल मीणा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।