Kids' Paradise School

Kids' Paradise School Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kids' Paradise School, School, Agrasen Vhar, Bari Dholpur, Bari.

Kids' Paradise Senior Secondary School
(विद्या सर्वत्र पूज्यते)
📕 Nursery to XII 📕
RBSE Based School
Science (Math & Biology)
📍Agrasen Vihar, Awasthi Colony, Bari (Dholpur)

किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी में पुरस्कार वितरण के दूसरे चरण में आज पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में असाधारण प्रदर्श...
25/04/2026

किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी में पुरस्कार वितरण के दूसरे चरण में आज पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में असाधारण प्रदर्शन कर A ग्रेड लाने वाले सभी विद्यार्थियों को किड्स पैराडाइज स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कच्छपुरा के प्रिंसिपल सर श्री जगदीश पहाड़िया जी और धौलपुर जिले के राजकीय बालिका विद्यालयों में सर्वाधिक नामांकन वाले बालिका विद्यालय बाड़ी के प्रिंसिपल श्री दीपक शिवहरे और किड्स पैराडाइज स्कूल के निदेशक श्री सुनील मित्तल जी द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।
पुरस्कार में निश्चित धनराशि के चेक के साथ साथ स्कूल बैग और फ्रेम्ड सर्टिफिकेट भी दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों द्वारा बच्चों को बहुत ही मनमोहक भाषा शैली में संस्कार से सफलता प्राप्त करने के सरल और सहज तरीके बताए।
पुरस्कार में स्कूल बैग और निश्चित धनराशि के चेक पाकर सभी विद्यार्थियों के साथ साथ उनके पेरेंट्स के चेहरे प्रसन्नता से दमक रहे थे।

आज का दिन किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी के विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़े सेलिब्रेशन का दिन रहा। मौका था इस वर्ष दसवीं और ब...
24/04/2026

आज का दिन किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी के विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़े सेलिब्रेशन का दिन रहा। मौका था इस वर्ष दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का।
बच्चों की खुशी तब कई गुना हो गई जब उन्हें ये पुरस्कार उनके आदर्श बाड़ी शहर के थाना अधिकारी श्री देवेंद्र शर्मा जी, डॉ शिव दयाल मंगल जी, कस्टम विभाग से सेवा निवृत्त श्री जे पी रावत, सिंगोरई स्कूल के प्रिंसिपल श्री जसवंत सिंह जी, अपना घर के संरक्षक विष्णु महेरे जी, बाड़ी शहर के सबसे बड़े भामाशाह विष्णु सिंघल जी के साथ साथ बाड़ी और धौलपुर की बड़ी बड़ी हस्तियों के हाथों सम्मान मिला । दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.67% अंक लाकर राजस्थान राज्य की मेरिट में आठवां स्थान और बाड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रौनक बंसल का सम्मान उनके पिताजी श्री राजकुमार बंसल जी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार दसवीं की ही छात्रा अपूर्वा सिंह सुपुत्री श्री राजन सिंह मीणा ने राज्य स्तर पर सोलहवीं मेरिट प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
दोनों को पुरस्कार में बड़े बड़े कूलर दिए गए। स्कूल में तीसरा साथ अदिति पुत्री श्री जसवंत सिंह जी ने प्राप्त किया। इन्हें पुरुस्कार स्वरूप माइक्रो वेव ओवन दिया गया। इसी प्रकार रेवा पुत्री श्री रणजीत सिंह को भी 95% से अधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कार स्वरूप माइक्रोवेव ओवन दिया गया।
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 50 से अधिक विद्यार्थियों को ट्राली बैग, स्कूल बैग उपहार स्वरूप दिए गए।
बाड़ी के थाना अधिकारी श्री देवेंद्र शर्मा जी ने बच्चों को और अधिक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ साथ नारी गरिमा पर बहुत ही सरल और सहज तरीके से अपने विचार रखे।
डा शिवदयाल जी, विष्णु महेरे जी, जे पी रावत जी, सिंगोरई स्कूल के प्रिंसिपल श्री जसवंत जी, विष्णु महेरे जी, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विजय सिंघल जी, दानवीर श्री विष्णु सिंघल जी ने अपने अपने उद्बोधन में बच्चों को संस्कार से सफलता तक पहुंचने के मंत्र दिए।
कार्यक्रम के अंत में किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी के निदेशक सुनील मित्तल ने पुरस्कार विजेता सभी बच्चों और उनके परिजनों को और बच्चों के साथ तन मन धन से पूरे वर्ष मेहनत करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी के नौनिहालमचा रहे हैं अपनी शानदार सफलता से धमाल ही धमाल।कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्...
14/04/2026

किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी के नौनिहाल
मचा रहे हैं अपनी शानदार सफलता से धमाल ही धमाल।
कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा के समस्त 58 विद्यार्थियों में से 37 छात्रों की सभी विषयों में A ग्रेड
16 छात्रों की ओवरऑल A ग्रेड
यानि 58 छात्रों में से कुल 53 विद्यार्थियों की A ग्रेड।

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 में 98.67% अंक प्राप्त कर पूरे राजस्थान में 8 वीं स्टेट मेरिट पर हमारे स्कूल की छात्रा कु. रौनक बंसल पुत्री श्री राजकुमार बंसल

प्रिय अभिभावको आपके हृदयांशो द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में आशानुरूप अंक लाने पर आप सभी को बधाई।पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम...
26/03/2026

प्रिय अभिभावको
आपके हृदयांशो द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में आशानुरूप अंक लाने पर आप सभी को बधाई।
पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम से राजस्थान सरकार से 12 वीं कक्षा ( साइंस स्ट्रीम) तक मान्यता प्राप्त आपके अपने किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी में कक्षा 11 एवं 12 में एडमिशन प्रारम्भ हैं।
जिन विद्यार्थियों ने 10 वीं में इस वर्ष या पिछले वर्ष 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें स्कूल फीस में शानदार छूट दी जाएगी।
स्कूल में 1 अप्रैल से नियमित कक्षाएं प्रारम्भ होंगी।

इस वर्ष 2026 में किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी की छात्रा रौनक बंसल ने 98.67% अंक प्राप्त कर संपूर्ण राजस्थान के दसवीं परीक्षा में सम्मिलित साढ़े दस लाख बच्चों में आठवीं मेरिट प्राप्त की है। इसके अलावा दसवीं कक्षा के 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर पुनः कीर्तिमान स्थापित किया है।

आठवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में स्कूल के 58 विद्यार्थियों में 53 विद्यार्थियों ने A grade प्राप्त कर महा रेकॉर्ड बनाया है।

हर बार पिछले से बेहतरआपका अपना किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी
24/03/2026

हर बार पिछले से बेहतर
आपका अपना किड्स पैराडाइज स्कूल बाड़ी

17/03/2026
08/03/2026

Kids' Paradise School BARI (Dholpur) is hiring ....

Three teachers, very fluent in English speaking, who can teach and motivate students to talk in English.

One music and cultural activities teacher.

Five pre primary and primary teachers for all subjects, who can carefully handle little kids.

One Social Science teacher for classes 9th and 10th.

One clerk.

Salary handsome and negotiable.
Contact before March 15,
personally in school in working hours.

08/03/2026

We are hiring

Three teachers, very fluent in English speaking, who can teach and motivate students to talk in English.

One music and cultural activities teacher.

Five pre primary and primary teachers for all subjects, who can carefully handle little kids.

One Social Science teacher for classes 9th and 10th.

One clerk.

Salary handsome and negotiable.
Contact personally in school in working hours.

11/02/2026

प्रिय विद्यार्थियो
खूब तरक्की करो, स्वस्थ रहो, खुश रहो।
कल से 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं तो निम्न बातों का ध्यान रखना
1. एकदम अच्छी हैंड राइटिंग में लिखना।
2. फास्ट फूड बिल्कुल भी मत खाना।
3. लगभग हर दूसरे दिन नारियल का पानी पीना।
4. पेपर हाथ में आने पर सबसे पहले उसको पूरा पढ़ना और जिन प्रश्नों का जवाब आपकी सबसे अच्छा आता हो उसे सबसे पहले करना।
5. बड़े उत्तरों वाले प्रश्नों को बाद में करना
6. सबसे बाद में उन्हें ट्राई करना जो तुम्हे थोड़े से कठिन लगते हों।
7. रात को 11 बजे के बाद सो जाना और सुबह 5.30 से फिर पढ़ना।
8. जिन प्रश्नों का उत्तर अच्छे से नहीं आ रहा हो, उन्हें सबसे बाद में शुरू करना परन्तु उनमें जल्दी बिल्कुल भी मत करना। खूब ध्यान उठाना और देखना तुम्हे याद आ ही जाएगा।

ईश्वर सब अच्छा करेंगे।

Address

Agrasen Vhar, Bari Dholpur
Bari
328021

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919829980999

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kids' Paradise School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kids' Paradise School:

Shortcuts

Share

Category